Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में रांची के सात वर्षीय बाल तैराक इशांक सिंह ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने तैराक इशांक सिंह को उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सात वर्षीय बाल तैराक इशांक सिंह को उनके प्रभावशाली प्रदर्शन के लिए 5 लाख रुपए का चेक, स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि रांची के इशांक सिंह ने विगत 30 अप्रैल 2026 को लगातार 9 घंटे 50 मिनट तैरकर भारत और…
रांची के निजाम नगर में 11,000 वोल्ट की हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है, वहीं स्थानीय लोगों में बिजली विभाग के खिलाफ भारी नाराजगी देखने को मिल रही है. बताते चले की युवक अचानक हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गया. करंट का झटका इतना तेज था कि उसे संभलने का मौका तक नहीं मिला. देखते ही देखते युवक तार से बुरी तरह चिपक गया और उसका शरीर गंभीर रूप से झुलस गया. आसपास मौजूद लोग कुछ समझ…
पटना: बिहार की राजनीति में आज बड़ा दिन माना जा रहा है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल का विस्तार आज होने जा रहा है। शपथ ग्रहण समारोह के साथ ही नए मंत्रियों के नाम आधिकारिक रूप से सामने आएंगे। हालांकि, NDA के अंदर हुए मंथन और सोशल इंजीनियरिंग के फार्मूले की जानकारी विश्वसनीय सूत्रों के हवाले से सामने आ चुकी है। इस बार मंत्रिमंडल विस्तार में जातीय और सामाजिक संतुलन को खास महत्व दिया गया है। एनडीए के सभी सहयोगी दलों ने अलग-अलग जातीय समूहों को साधने की रणनीति बनाई है, ताकि आगामी चुनावों में इसका राजनीतिक फायदा मिल सके।…
हजारीबाग: Hazaribagh जिले के बड़कागांव स्थित प्राचीन मेगालिथ स्थल को अब अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की तैयारी शुरू हो गई है। लगभग 3000 से 5000 वर्ष पुराने इस ऐतिहासिक स्थल को विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना बनाई जा रही है। झारखंड सरकार इसे इंग्लैंड के प्रसिद्ध न्यूग्रेंज और हेरेंज की तर्ज पर विकसित करना चाहती है, ताकि इसे भविष्य में वर्ल्ड हेरिटेज श्रेणी में शामिल कराया जा सके। राज्य के कला एवं पर्यटन विभाग के सचिव मुकेश कुमार ने हाल ही में बड़कागांव प्रखंड के पंकरी बरवाडीह स्थित मेगालिथ क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उनके…
रांची: Jharkhand Mukti Morcha (झामुमो) बढ़ती महंगाई और गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ गुरुवार को राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन करेगा। राजधानी Ranchi में पार्टी कार्यकर्ता जिला मुख्यालय के सामने स्थित Subhash Chandra Bose Park में धरना-प्रदर्शन करेंगे। झामुमो के रांची जिला संयोजक प्रमुख मुस्ताक आलम ने कहा कि छोटे गैस सिलेंडर और कमर्शियल गैस की कीमतों में भारी बढ़ोतरी ने गरीब, मध्यम वर्ग और छोटे व्यापारियों की कमर तोड़ दी है। उन्होंने कहा कि ठेला-खोमचा चलाने वाले, ढाबा और रेस्टोरेंट संचालक सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। सुबह 11:30 बजे से होगा धरना मुस्ताक आलम ने बताया कि यह…
रांची: Jharkhand प्रदेश कांग्रेस में अंदरूनी विवाद और नाराजगी लगातार बढ़ती नजर आ रही है। पार्टी की नई कमेटियों के गठन के बाद कई वरिष्ठ नेता खुद को अपमानित महसूस कर रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस के दोबारा बनाए गए सचिव जगदीश साहू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने मंगलवार रात ही अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष को भेज दिया था, जो बुधवार को सार्वजनिक हुआ। सूत्रों के मुताबिक, लगातार तीसरी बार सचिव बनाए जाने से जगदीश साहू नाराज थे। उनका आरोप है कि पार्टी के अंदर वरिष्ठ नेताओं को जानबूझकर अपमानित करने…
राँची जिले के तमाड़ थाना क्षेत्र में शादी समारोह से लौट रही कार तालाब में गिर में गई. हादसा इतना भयावह था, कि कार में सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. यह हादसा बुधवार की देर रात हुई है. जब सिल्ली के बरलंगा निवासी दो युवक शादी समारोह में शामिल होकर देर रात कार से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान चालाडी गांव के पास चालक का नियंत्रण कार से हट गया और तेज रफ्तार कार सीधे तालाब में जा घुसी. रात के अंधेरे में हुए इस हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई.…
