Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
झारखंड बोर्ड 12वीं के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा इंटरमीडिएट साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया गया है। बोर्ड परीक्षा परिणाम को लेकर DigiLocker ने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट की है। इंटर परिणाम आने के बाद JAC की ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com पर लिंक से चेक किया जाएगा। झारखंड बोर्ड इंटर रिजल्ट 2026 को छात्र रोल नंबर (Roll Number) से परिणाम देख सकेंगे। यहां झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट से जुड़ी ताजा अपडेट देखते रहें- How to Check JAC 12th Result 2026 झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026…
जमशेदपुर: Jamshedpur के Tatanagar Railway Station पर बुधवार सुबह एक गंभीर हादसा हो गया। प्लेटफॉर्म संख्या-3 पर खड़ी एक मालगाड़ी पर चढ़ने के दौरान एक युवक हाई टेंशन ओवरहेड विद्युत तार की चपेट में आ गया, जिससे तेज धमाका हुआ और वह बुरी तरह झुलस गया। युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना सुबह करीब 11 बजकर 7 मिनट की है। बताया जा रहा है कि युवक अचानक प्लेटफॉर्म पर खड़ी मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गया। इसी दौरान ऊपर से गुजर रहे हाई वोल्टेज तार के संपर्क में आते ही जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आवाज…
रांची के चुटिया थाना क्षेत्र से एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार, चुटिया थाना प्रभारी पूनम कुजूर ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर गांजा तस्कर सोनू कुमार राय, समस्तीपुर (बिहार) वर्तमान पता-गोसाई टोली चुटिया से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से आधा किलो से ज्यादा गांजा बरामद किया गया है, गिरफ्तार गांजा तस्कर को जेल भेजा जा रहा है।
Latehar : लातेहार पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. मनिका थाना क्षेत्र के कुरूमखेता जंगल से जेजेएमपी के दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया.गिरफ्तारी के बाद नक्सली मनोज लोहरा (26) और महादेव सिंह (24) को जेल भेज दिया गया. हालांकि शंकर राम मौके से फरार हो गया. एसपी कुमार गौरव ने पुलिस मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर इस बात की जानकारी दी. नक्सली घटना को अंजाम की फिराक में था शंकर राम का दस्ता जानकारी के अनुसार, एसपी कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि जेजेएमपी का उग्रवादी शंकर राम अपने दस्ता के सदस्यों के साथ कुरूमखेता…
गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले से सुरक्षा गार्ड और कथित कोयला चोरों के बीच हिंसक झड़प की खबर सामने आई है। पुलिस द्वारा बुधवार को दी गई जानकारी के मुताबिक, मंगलवार रात सुरक्षा गार्ड और कोयला चोरों के बीच हुई हिंसक झड़प में एक ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि 6 सुरक्षा गार्ड घायल हो गए। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र में सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) के कमांड एरिया में स्थित एक ‘कोयला साइडिंग’ पर हुई। बताया जा रहा है कि देर रात यहां बड़ी संख्या में लोग कोयला चोरी के इरादे से पहुंचे थे। ‘कोयला चोरी के लिए पहुंचे थे 100…
झारखंड के सारंडा जंगल (पश्चिमी सिंहभूम) में गश्ती के दौरान सीआरपीएफ जवानों पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला किया। इस घटना में 174 बटालियन के जवान दिगंबर डे घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए ओडिशा के बिसरा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। इसी इलाके में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी (IED) से भी जवान बाल-बाल बचे, जो बरकेला कैंप से 4 किमी दूर एक पुलिया के पास छिपाया गया था।
रांची: झारखंड के अभ्यर्थियों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। राज्य में 10 मई 2026 को प्रस्तावित B.Ed, M.Ed और B.P.Ed संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। यह फैसला Jharkhand Combined Entrance Competitive Examination Board ने अपरिहार्य कारणों का हवाला देते हुए लिया है। 10 मई को नहीं होगी परीक्षा पर्षद द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार: परीक्षा पहले 10 मई 2026 (रविवार) को होनी थी राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजन तय था लेकिन अब परीक्षा को अगली सूचना तक टाल दिया गया है 👉 यानी अभ्यर्थियों को फिलहाल नई तिथि का…
देश की प्रमुख सरकारी कंपनी Coal India Limited ने युवाओं के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है। कंपनी ने मैनेजमेंट ट्रेनी (Management Trainee) के 276 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 8 मई 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। महत्वपूर्ण तिथियां आवेदन शुरू: 8 मई 2026 (सुबह 10 बजे) अंतिम तिथि: 7 जून 2026 (शाम 6 बजे) अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि अंतिम समय की भीड़ से बचने के लिए समय रहते आवेदन कर लें। कौन कर सकता है आवेदन? इस भर्ती के लिए वही उम्मीदवार पात्र होंगे: जिन्होंने GATE 2025 परीक्षा पास की हो खनन अभियांत्रिकी (Mining…
जामताड़ा: झारखंड के Jamtara जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। बेटी की शादी की खुशियां अभी खत्म भी नहीं हुई थीं कि घर में मातम पसर गया। आरोप है कि बेटे ने ही अपने पिता की कुदाल मारकर हत्या कर दी। ⚠️ क्या है पूरा मामला? घटना करमाटांड़ थाना क्षेत्र के रामपुर माधोपुर गांव की है, जहां 60 वर्षीय गोविंद राय की उनके ही बड़े बेटे ललित राय ने कथित तौर पर हत्या कर दी। घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है पुलिस को सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची घर…
