झारखंड बोर्ड 12वीं के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा इंटरमीडिएट साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया गया है। बोर्ड परीक्षा परिणाम को लेकर DigiLocker ने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट की है।
इंटर परिणाम आने के बाद JAC की ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com पर लिंक से चेक किया जाएगा। झारखंड बोर्ड इंटर रिजल्ट 2026 को छात्र रोल नंबर (Roll Number) से परिणाम देख सकेंगे। यहां झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट से जुड़ी ताजा अपडेट देखते रहें-
How to Check JAC 12th Result 2026
झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 (Jharkhand Board 12th Result 2026) इस तरह से चेक कर सकते हैं-
- सबस पहले छात्र ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com पर जाना होगा
- अब विंडो ओपन होने पर होमपेज पर दिए गए JAC 12th Result 2026 (Science, Commerce and Arts) पर क्लिक करें।
- अब अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- अब आपके परिक्षा परिणाम आपकी स्क्रीन पर आ जाएंगे।
- छात्र इसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट ले सकते हैं।

