Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
तमिलनाडु की राजनीति में शुक्रवार शाम बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जब अभिनेता से नेता बने जोसेफ विजय की पार्टी टीवीके के लिए सरकार बनाने का सपना अचानक अटक गया। दिनभर माहौल ऐसा था कि मानो बहुमत तय हो चुका हो, लेकिन देर शाम तक समीकरण बदलते चले गए और प्रस्तावित शपथ ग्रहण समारोह को रोकना पड़ा। पूरे दिन टीवीके के नेता और समर्थक यह मानकर चल रहे थे कि पार्टी ने 118 सीटों के बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है। कांग्रेस, सीपीआई और सीपीआई(एम) के समर्थन के साथ-साथ वीसीके और आईयूएमएल के भी साथ आने की उम्मीद…
कोलकाता: Kolkata में शनिवार को ऐतिहासिक राजनीतिक बदलाव देखने को मिला। वरिष्ठ भाजपा नेता Suvendu Adhikari ने पश्चिम बंगाल के पहले भाजपा मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेकर राज्य की राजनीति में नया अध्याय शुरू कर दिया। स्वतंत्रता के बाद यह पहली बार है जब बंगाल में Bharatiya Janata Party (BJP) की सरकार बनी है। कोलकाता के ऐतिहासिक Brigade Parade Ground में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में शुभेंदु अधिकारी ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। समारोह में बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता, समर्थक और कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। पीएम मोदी और अमित शाह रहे मौजूद शपथ ग्रहण…
जमशेदपुर: Jamshedpur के परसुडीह थाना क्षेत्र स्थित सोपोडेरा के राजकीय मध्य विद्यालय परिसर में शनिवार सुबह एक किशोरी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। किशोरी की संदिग्ध हालत को देखते हुए स्थानीय लोगों ने दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। घटना के बाद इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है। स्कूल परिसर में मिला शव जानकारी के अनुसार, विद्यालय परिसर में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र की संचालिका सुलेखा शांडिल्य सुबह स्कूल पहुंचीं। इसी दौरान उनकी नजर स्कूल परिसर में पड़ी एक किशोरी पर पड़ी, जो अचेत अवस्था में थी। करीब जाकर…
नई दिल्ली: भारत सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि (सेवानिवृत्त) को नया चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) नियुक्त किया है, जो कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से और अगले आदेश तक भारत सरकार के सैन्य मामलों के विभाग के सचिव के रूप में भी कार्य करेंगे। वे वर्तमान सीडीएस अनिल चौहान की जगह लेंगे। जिनका कार्यकाल 30 मई को पूरा होने जा रहा है। वर्तमान में लेफ्टिनेंट जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि 1 सितंबर 2025 से अब तक राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में सैन्य सलाहकार के पद पर सेवा दे रहे हैं। इससे पहले वे 1 जुलाई 2024 से 31…
कोलकाता: बीजेपी नेता शुभेन्दु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री होंगे। शुक्रवार को कोलकाता में बीजेपी विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुना गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और ओडिशा के सीएम मोहन माझी को मौजूदगी में उनके नाम का ऐलान किया है। सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में नंदीग्राम और भवानीपुर से जीते हैं। उन्हाेंने भवानीपुर में ममता बनर्जी को हराया है। पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने शुभेन्दु अधिकारी के नाम का प्रस्ताव रखा। जिसे विधायकाें ने आम सहमति से मुहर लगाई। सुवेंदु अधिकारी की उम्र 55 साल है। वह पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर…
पटना. बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे शिक्षक अभ्यर्थियों पर पटना पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया है. दरअसल बिहार में शिक्षक भर्ती TRE 4 को लेकर अभ्यर्थियों का गुस्सा अब सड़क पर दिखाई देने लगा है. शुक्रवार को सैकड़ों की संख्या में TRE 4 अभ्यर्थियों ने पटना कॉलेज से विरोध मार्च निकाला. अभ्यर्थियों ने सम्राट सरकार और बीपीएससी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. अभ्यर्थियों मुख्यमंत्री आवास जाना चाह रहे थे. इस दौरान पुलिस ने अभ्यर्थियों को रोकने की कोशिश की, लेकिन अभ्यर्थी नहीं माने, जिसके बाद पुलिस ने…
नौकरी दिलाने के नाम पर छत्तीसगढ़ की युवतियों को झारखंड ले जाकर रोके जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कांकेर और अन्य जिलों की करीब 35 युवतियों के गढ़वा जिले में फंसे होने की सूचना मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस सक्रिय हो गई है। बताया जा रहा है कि युवतियों को रोजगार का लालच देकर झारखंड बुलाया गया था। वहां पहुंचने के बाद उनसे जबरन काम कराया जा रहा है। मामले की जानकारी तब सामने आई जब एक युवती ने अपने गांव के परिचित युवक को मोबाइल पर संदेश भेजकर मदद मांगी। युवती ने मैसेज में बताया कि…
West Bengal New CM Name: पश्चिम बंगाल का नया सीएम कौन बनेगा? ये वो सवाल है जो 4 मई को बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद सबसे ज्यादा चर्चा में है. दावेदारों में सबसे आगे शुभेंदु अधिकारी हैं, हों भी क्यों न उन्होंने सीएम ममता बनर्जी को उनके गढ़ भवानीपुर में हराया है. 2021 में भी नंदीग्राम में सुवेंदु ये कारनामा कर चुके हैं. ऐसे में उनका नाम संभावितों में सबसे टॉप पर है. पर एक सवाल और क्या बीजेपी यहां भी दो डिप्टी सीएम वाला फार्मुला अपनाएगी? ठीक वैसा जैसा हाल में बिहार, उससे पहले राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में…
