Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    शुभेंदु अधिकारी चुने गए BJP विधायक दल के नेता, कल लेंगे बंगाल के सीएम पद की शपथ

    May 8, 2026

    TRE 4 भर्ती को लेकर पटना में बवाल, प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर पुलिस का लाठीचार्ज

    May 8, 2026

    छत्तीसगढ़ की 35 युवतियां झारखंड में फंसी!: नौकरी का झांसा देकर बुलाया गया

    May 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»छत्तीसगढ़ की 35 युवतियां झारखंड में फंसी!: नौकरी का झांसा देकर बुलाया गया
    Breaking News

    छत्तीसगढ़ की 35 युवतियां झारखंड में फंसी!: नौकरी का झांसा देकर बुलाया गया

    AdminBy AdminMay 8, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    नौकरी दिलाने के नाम पर छत्तीसगढ़ की युवतियों को झारखंड ले जाकर रोके जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कांकेर और अन्य जिलों की करीब 35 युवतियों के गढ़वा जिले में फंसे होने की सूचना मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस सक्रिय हो गई है। बताया जा रहा है कि युवतियों को रोजगार का लालच देकर झारखंड बुलाया गया था। वहां पहुंचने के बाद उनसे जबरन काम कराया जा रहा है।

    मामले की जानकारी तब सामने आई जब एक युवती ने अपने गांव के परिचित युवक को मोबाइल पर संदेश भेजकर मदद मांगी। युवती ने मैसेज में बताया कि कई लड़कियों को बंधक जैसी स्थिति में रखा गया है और बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही। इसके बाद परिजनों ने प्रशासन से हस्तक्षेप कर बेटियों को वापस लाने की मांग की।

    सूचना मिलते ही कांकेर जिला प्रशासन ने झारखंड के गढ़वा जिला प्रशासन से संपर्क साधा और खोजबीन शुरू कर दी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि युवतियों को किसके माध्यम से वहां भेजा गया और क्या इसके पीछे कोई संगठित नेटवर्क काम कर रहा है।

    कलेक्टर नीलेश क्षीरसागर ने कहा कि शिकायत को गंभीरता से लिया गया है और युवतियों को सुरक्षित वापस लाने के लिए टीम काम कर रही है। वहीं महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भी पुष्टि की कि मामले में प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई जारी है। इस घटना के बाद ग्रामीण इलाकों में चिंता का माहौल है। परिजनों का कहना है कि बेटियों को नौकरी का सपना दिखाकर बाहर ले जाया गया और अब उनका संपर्क भी सीमित हो गया है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    शुभेंदु अधिकारी चुने गए BJP विधायक दल के नेता, कल लेंगे बंगाल के सीएम पद की शपथ

    May 8, 2026

    TRE 4 भर्ती को लेकर पटना में बवाल, प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर पुलिस का लाठीचार्ज

    May 8, 2026

    West Bengal New CM: क्या शुभेंदु अधिकारी बनेंगे सीएम? दो डिप्टी सीएम फॉर्मूले पर भी सस्पेंस

    May 8, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • शुभेंदु अधिकारी चुने गए BJP विधायक दल के नेता, कल लेंगे बंगाल के सीएम पद की शपथ
    • TRE 4 भर्ती को लेकर पटना में बवाल, प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर पुलिस का लाठीचार्ज
    • छत्तीसगढ़ की 35 युवतियां झारखंड में फंसी!: नौकरी का झांसा देकर बुलाया गया
    • West Bengal New CM: क्या शुभेंदु अधिकारी बनेंगे सीएम? दो डिप्टी सीएम फॉर्मूले पर भी सस्पेंस
    • JSSC CGL Recruitment 2026: 615 पदों पर भर्ती का ऐलान, 1 जून से शुरू होंगे आवेदन
    • उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक केस में 168 आरोपियों को जमानत, कोर्ट से बड़ी राहत
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.