Author: Admin

Ranchi :  झारखंड के चार जिलों में नक्सल हिंसा में मारे गए लोगों को सहायता राशि मिलेगी. गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है. जारी आदेश के मुताबिक, चतरा, हजारीबाग, लातेहार और चाईबासा जिले में नक्सली हिंसा में मारे गए चार लोगों के आश्रितों को एक-एक लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी. जानें किनके आश्रितों को मिलेगी सहायता राशि – चतरा जिले में 17 अप्रैल 2020 को नक्सल हिंसा में मारे गए पिपरवार निवासी अक्षय कुमार की पत्नी चंचला देवी को एक लाख रुपये की सहायता राशि मिलेगी. – लातेहार जिले…

Read More

माननीय उच्च न्यायालय, झारखंड के तत्वावधान में आयोजित 2nd All India Judges Badminton Tournament 2026 का आज विधिवत शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि माननीय मुख्य न्यायाधीश, झारखण्ड उच्च न्यायालय न्यायमूर्ति श्री तरलोक सिंह चौहान, न्यायमूर्ति श्री रोंगोन मुखोपाध्याय, न्यायमूर्ति श्रीमती अनुभा रावत चौधरी एवं भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सुश्री निक्की प्रधान द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए माननीय मुख्य न्यायाधीश, झारखण्ड उच्च न्यायालय न्यायमूर्ति श्री तरलोक सिंह चौहान ने कहा कि खेल न केवल स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं, बल्कि यह अनुशासन, टीम भावना और आपसी सहयोग को भी…

Read More

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के आलोक में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2026 के शुभारंभ अवसर पर आज उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी राँची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने समाहरणालय परिसर से आज दिनांक- 03 जनवरी 2025 को सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान का उद्देश्य जिले के नागरिकों को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग करने, ओवर स्पीडिंग एवं नशे में वाहन चलाने से बचने तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का थीम “सीख से सुरक्षा” है, जिसके तहत हम नागरिकों को यातायात…

Read More

झारखंड राज्य में लंबे समय से लंबित पेसा (पंचायतें (अनुसूचित क्षेत्रों में विस्तार) अधिनियम, 1996) नियमावली को आखिरकार अधिसूचित कर दिया गया है। राज्य सरकार के पंचायती राज विभाग ने 2 जनवरी 2026 को इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी की, जो विभागीय सचिव के हस्ताक्षर से प्रमाणित है। यह कदम अनुसूचित क्षेत्रों में रहने वाले आदिवासी समुदायों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है, क्योंकि इससे ग्राम सभाओं को स्थानीय संसाधनों, भूमि और विकास योजनाओं पर अधिक नियंत्रण मिलेगा। पेसा अधिनियम का बैकग्राउंड पेसा अधिनियम 1996 केंद्र सरकार द्वारा पारित किया गया था, जिसका मुख्य उद्देश्य पांचवीं…

Read More

नेपाल में नए साल की शुरुआत में ही बड़ा विमान हादसा हुआ है। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी यात्री या क्रू मेंबर की जान नहीं गई है। यहां शुक्रवार शाम को भद्रपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान बुद्धा एयर का एक विमान रनवे से फिसल गया। एयरलाइन ने एक बयान में बताया कि फ्लाइट 901 में सवार सभी 51 यात्री और चार क्रू मेंबर सुरक्षित हैं। किसी के घायल होने की सूचना नहीं काठमांडू पोस्ट की खबर के अनुसार, विमान को पायलट शैलेश लिंबू उड़ा रहे थे। विमान रात करीब 9:08 बजे रनवे से आगे निकल गया और…

Read More

रांची में 3 और 4 जनवरी को सेकंड ऑल इंडिया जजेज बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। खेलगंव स्थित ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम में टूर्नामेंट के सभी मैच खेले जाएंगे। इसमें देश के 9 राज्यों के हाईकोर्ट के जज अपने खेल का प्रदर्शन करेंगे। यह प्रतियोगिता चार कैटेगरी में होगी। इसमें मेन सिंगल, मेन डबल्स, वूमेन सिंगल्स और मिक्सड डबल्स कैटेगरी में 30 से अधिक जज अपना कौशल दिखाएंगे।

Read More

जब राजधानी रांची समेत देश दुनिया में नए साल का जश्न मनाया जा रहा था तब रात करीबन 11 बजे जब सभी लोग नववर्ष के जश में सराबोर थे, उस वक़्त रांची के बिरसा चौक स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप पर एक हृदयविदारक सड़क हादसा हो गया. लंका कॉलोनी, बिरसा चौक निवासी ऑटो चालक फूलचंद तिर्की के इकलौते पुत्र विवेक कुमार तिर्की की कार की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई. घटना उस समय हुई, जब विवेक अपनी स्कूटी में पेट्रोल भरवाने पेट्रोल पंप पहुंचा था. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पेट्रोल लेने के दौरान एक तेज रफ्तार कार…

Read More

राजधानी रांची व आसपास के क्षेत्रों में ठंड का असर लगातार जारी है। पहली जनवरी को गुलाबी ठंड के बीच लोगों ने जमकर मस्ती की। कांके और गुमला का पूरे राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। ठंड ने जनजीवन को प्रभावित किया है। शीतलहर ने लोगों की आवाजाही कम कर दी है। जिस कारण शाम ढलते ही सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो पूरे राज्य में मौसम शुष्क बना रहा। राज्य में कहीं कहीं पर हल्के और मध्यम दर्जे का कोहरा देखा गया। कांका…

Read More