रांची में अवैध नकली विदेशी शराब के कारोबार के खिलाफ उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 1000 पेटी अवैध विदेशी शराब बरामद की हैं. यह कार्रवाई रांची के सहायक उत्पाद आयुक्त उमा शंकर सिंह के निर्देश पर की गई. छापेमारी के दौरान एक आरोपी राहुल नायक को गिरफ्तार किया गया हैं. उत्पाद विभाग की टीम ने नगड़ी, रातु और धुर्वा थाना क्षेत्र में एक साथ दबिश दी. कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में नकली विदेशी शराब बरामद की गई. जानकारी के मुताबिक, दूसरे जिले से अवैध शराब को रांची लाकर शहर में खपाने की तैयारी की जा रही थी. छापेमारी के दौरान विभाग ने एक कार और दो पिकअप वैन समेत कुल तीन वाहनों को भी जब्त किया हैं.

