राजधानी रांची के सदर थाना क्षेत्र से 18 माह की मासूम बच्ची अदिति पांडे के लापता होने के मामले में रांची पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं. बच्ची की तलाश के लिए लगातार छापेमारी और जांच अभियान चलाया जा रहा हैं. पुलिस हर संभावित जगह पर खोजबीन कर रही है और मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष टीम भी गठित की गई हैं.
जानकारी के अनुसार, सदर थाना क्षेत्र के कोकर स्थित खोरहा टोली से 18 माह की अदिति पांडे लापता हो गई हैं. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए रांची पुलिस ने बच्ची के बारे में सूचना देने वाले व्यक्ति के लिए 50 हजार रूपए के इनाम की घोषणा की हैं. इसके अलावा उन्होंने नंबर भी जारी की है, जो इस प्रकार है:
रांची एसएसपी – 9431706136
सिटी एसपी – 9431706137
सदर डीएसपी – 9431102090
सदर थाना प्रभारी – 9431706160

