Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची में बीमार वित्त मंत्री से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जल्द स्वस्थ होने की कामना

    April 28, 2026

    ₹19,300 के लिए कब्र से बहन का कंकाल निकाल बैंक पहुंचा भाई, सिस्टम पर उठे सवाल

    April 28, 2026

    RTE से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए TET जरूरी? सुप्रीम कोर्ट आज दे सकता है बड़ा आदेश

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»जमशेदपुर में अपने वाहन से उतर गईं राष्ट्रपति, पैदल चल कर स्वीकार किया लोगों का अभिवादन
    Breaking News

    जमशेदपुर में अपने वाहन से उतर गईं राष्ट्रपति, पैदल चल कर स्वीकार किया लोगों का अभिवादन

    AdminBy AdminFebruary 26, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    कदमा के मरीन ड्राइव स्थित श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक धर्मार्थ केंद्र के भूमि पूजन का कार्यक्रम संपन्न होने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बारीडीह पहुंची हैं। बारीडीह में मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज में प्रोग्राम खत्म करने के बाद जब राष्ट्रपति बाहर निकलीं तो सड़क किनारे लोगों की भीड़ देख अपना वाहन रुकवाया। इसके बाद राष्ट्रपति गाड़ी से उतर कर पैदल चलने लगीं और लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। राष्ट्रपति को अपने बीच देखते ही लोगों का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया। खासकर महिलाएं काफी उत्साहित थीं। सभी द्रौपदी मुमू जिंदाबाद के नारे लगा रही थीं। राष्ट्रपति ने वहां भीड़ में मौजूद बच्चों को चॉकलेट बांटी।

    एक बच्ची ने बताया कि उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने चॉकलेट दी है। एक परविंदर नाम की महिला ने बताया कि वह कई घंटे से यहां राष्ट्रपति की एक झलक पाने के लिए खड़ी थी। राष्ट्रपति जब मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलज से निकलीं तो वह गाड़ी से उतर गईं। ऐसा देख कर हम सब को काफी खुशी हुई है। परिवंदर ने बताया कि राष्ट्रपति बेहद अच्छे स्वभाव की हैं। उन्होंने बेटी को भी चॉकलेट दिया है। साथ ही आशीर्वाद भी दिया। राष्ट्रपति आम जनता के बीच तकरीबन 150 कदम तक पैदल चलीं। इस दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था नहीं हुई और भीड़ मे मौजूद लोगों ने राष्ट्रपति को बेहद करीब से देखा।

    मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रपति ने विभिन्न सत्रों में टॉप करने वाले छात्रों के साथ फोटो सेशन किया। इसके बाद राष्ट्रपति मेधावी छात्रों से संवाद किया। इस कार्यक्रम को परिचय सम्मेलन का नाम दिया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कॉलेज परिसर का निरीक्षण भी किया और यहां पौधारोपण किया। कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि उनकी एक दीर्घकालिक योजना है कि परिसर में द्रौपदी मुर्मू स्पोर्ट्स एंड फूड कैंपस विकसित किया जाएगा। गौरतलब है कि राष्ट्रपति को कदमा का प्रोग्राम खत्म होने के बाद मरीन ड्राइव होकर खरकई लिंक रोड व मानगा गोलचक्कर होते हुए भुइयांडीह के रास्ते बारीडीह पहुंचाया गया। बारीडीह में मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज के सामने लोग राष्ट्रपति की एक झलक पाने के लिए खड़े थे। इनमें महिलाओं की संख्या अधिक थी। सभी हाथों में तिरंगा लिए राष्ट्रपति जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। एक व्यक्ति उदय कुमार सिह ने कहा कि कभी उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था कि राष्ट्रपति उनके इलाके में आएंगी। राष्ट्रपति के बारीडीह आने से मन काफी खुश है

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    रांची में बीमार वित्त मंत्री से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जल्द स्वस्थ होने की कामना

    April 28, 2026

    ₹19,300 के लिए कब्र से बहन का कंकाल निकाल बैंक पहुंचा भाई, सिस्टम पर उठे सवाल

    April 28, 2026

    RTE से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए TET जरूरी? सुप्रीम कोर्ट आज दे सकता है बड़ा आदेश

    April 28, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची में बीमार वित्त मंत्री से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जल्द स्वस्थ होने की कामना
    • ₹19,300 के लिए कब्र से बहन का कंकाल निकाल बैंक पहुंचा भाई, सिस्टम पर उठे सवाल
    • RTE से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए TET जरूरी? सुप्रीम कोर्ट आज दे सकता है बड़ा आदेश
    • रांची में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अस्पताल में भर्ती, लू लगने से बिगड़ी तबीयत
    • झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 54 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर रद्द, धनबाद वापसी के आदेश
    • 31 करोड़ का वेतन घोटाला! झारखंड के 14 कोषागारों में फर्जी निकासी का पर्दाफाश
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.