Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच हजारीबाग एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने कोडरमा में बड़ी कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग के एक लाइनमैन को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. इस कार्रवाई के बाद बिजली विभाग समेत सरकारी दफ्तरों में हड़कंप मच गया है. जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई गुरुवार को कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र में की गई. एसीबी की विशेष टीम ने पहले से मिली शिकायत के आधार पर जाल बिछाया था. आरोप था कि बिजली विभाग का एक लाइनमैन काम कराने के बदले रिश्वत की मांग कर रहा था.…
पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड आतंकी हमजा बुरहान को पाकिस्तान में अज्ञात शख्स ने गोली मार दी है. सूत्रों के मुताबिक हमले में इस आतंकी की मौत हो गई है. आतंकी हमजा बुरहान को पाकिस्तान के मुजफ्फराबाद में गोली मारी गई है. मुजफ्फराबाद पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में है. आतंकी हमजा बुरहान 2019 में पुलवामा में हुए आतंकी हमले के मास्टरमाइंड में से एक था. ये शख्स पाकिस्तान में खुद को टीचर बताता था. पुलवामा हमला 14 फरवरी 2019 को हुआ था. जब आतंकियों ने सेना के काफिले को निशाना बनाया था. इस आतंकी हमले में 40 से ज्यादा जवान शहीद हो गए थे.…
रांची : झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता एवं पूर्व विधायक स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री बुधवार को नामकुम के लोवाडीह स्थित दुर्गा सोरेन स्मारक स्थल पहुंचे, जहां उन्होंने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने प्रेस प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए स्वर्गीय दुर्गा सोरेन के योगदान, संघर्ष और उनके व्यक्तित्व को याद किया। उन्होंने कहा कि स्व. दुर्गा सोरेन ने अलग झारखंड राज्य की लड़ाई और वंचितों, आदिवासियों तथा शोषित वर्गों के अधिकारों के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। मुख्यमंत्री…
जमशेदपुर: Jamshedpur के समाहरणालय सभागार में उपायुक्त Rajeev Ranjan की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं और लंबित विकास कार्यों की समीक्षा की गई। मंईयां सम्मान योजना पर विशेष फोकस बैठक में उपायुक्त ने झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की प्रगति की विशेष समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि एक सप्ताह के भीतर सभी लाभुकों का शत-प्रतिशत फिजिकल वेरिफिकेशन पूरा किया जाए। इसके साथ ही नॉन-डीबीटी खातों की जांच कर पात्र लाभुकों के खातों में राशि ट्रांसफर की प्रक्रिया तेज करने का भी निर्देश दिया गया। पेंशन योजनाओं…
हाजीपुर: Hajipur के औद्योगिक थाना क्षेत्र स्थित हिलालपुर गांव में बुधवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब 50 हजार रुपये की सुपारी लेकर हत्या करने पहुंचे एक शूटर को ग्रामीणों ने हथियार समेत पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी, जिसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। हत्या की फिराक में पहुंचा था आरोपी पकड़ा गया आरोपी बराटी थाना क्षेत्र के चकियारी गांव निवासी भूषण कुमार बताया जा रहा है। आरोप है कि वह हिलालपुर निवासी सुभाष यादव की हत्या करने आया था। ग्रामीणों के अनुसार युवक सुबह से ही सुभाष यादव के…
रांची: Ranchi में 24 मई को आयोजित होने वाली संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रमंडलीय आयुक्त Manoj Kumar की अध्यक्षता में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें परीक्षा से जुड़े सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। 36 परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा इस वर्ष रांची के कुल 36 परीक्षा केंद्रों पर 16,531 अभ्यर्थी UPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी। पहला पेपर : सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक दूसरा…
दुमका: Jharkhand सरकार ने बिना नक्शे बने भवनों को बड़ी राहत देते हुए “झारखंड रेगुलराइजेशन ऑफ अनऑथराइज कंस्ट्रक्टेड बिल्डिंग रूल्स 2026” लागू कर दिया है। नगर विकास विभाग की ओर से 27 अप्रैल को जारी अधिसूचना के तहत अब 31 दिसंबर 2024 तक बिना नक्शा बने भवनों को नियमित कराने का मौका मिलेगा। हालांकि इसके लिए भवन मालिकों को अधिसूचना जारी होने के 60 दिनों के भीतर ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा। तय समय सीमा के बाद आवेदन नहीं करने वालों पर अवैध निर्माण का केस दर्ज कर कार्रवाई की जा सकती है। सिर्फ ऑनलाइन आवेदन मान्य नगर विकास विभाग…
झारखंड में बड़े पैमाने पर गृह विभाग ने पुलिस उपाधीक्षक का तबादला किया है. गढ़वा डीएसपी नीरज कुमार को हटिया की जिम्मेवारी मिली. जबकि राजेश यादव को सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पलामू भेजा गया है.
