Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
झारखंड पुलिस सेवा के 12 पदाधिकारियों को स्थानान्तरित कर दिया गया है. इसको लेकर गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है.
PALAMU: जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में जमीन विवाद ने एक हिंसक रूप ले लिया जब रामपुर गांव में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में जमकर मारपीट और गोलीबारी होने लगी , जिसमें एक युवक की मौत भी हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से अभी भी घायल हैं.घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ हैं. मृतक की पहचान सिकंदर चौधरी जिसकी उम्र सिर्फ 30 साल की थी उसके रूप में हुई है, जो रामपुर गांव का रहने वाला था.बताया जा रहा है कि जमीन को लेकर लंबे समय से दोनों पक्षों के बीच विवाद…
Ranchi में SSC GD ऑनलाइन परीक्षा के दौरान बड़ा साइबर फर्जीवाड़ा सामने आया है। टाटीसिलवे स्थित परीक्षा केंद्र में कंप्यूटर सिस्टम हैक कर अभ्यर्थियों को परीक्षा पास कराने का खेल चल रहा था। मामले का खुलासा होने के बाद रांची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में इस पूरे रैकेट के तार बिहार से जुड़े होने की बात सामने आई है। रिमोट एक्सेस से हल हो रहे थे सवाल जानकारी के अनुसार टाटीसिलवे थाना क्षेत्र के डोल बगीचा स्थित Genius Institute of Technology में कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की GD/Constable CAPF परीक्षा आयोजित…
Patna NEET परीक्षा को लेकर जारी विवाद और दोबारा परीक्षा की चर्चाओं के बीच बिहार सरकार ने परीक्षार्थियों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री Samrat Choudhary ने घोषणा की है कि NEET परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने किया बड़ा एलान मुख्यमंत्री ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए राज्य सरकार विशेष व्यवस्था कर रही है। सरकार…
राँची में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल जीडी के परीक्षा में गड़बड़ी, राँची के टाटीसिल्वे स्थित जीनियस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में छापेमारी कर पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक परीक्षार्थियों को हिरासत में लिया। हिरासत में लिए गए परीक्षार्थियों से फिलहाल पूछताछ की जा रही है।
रांची: मॉनिटर लिजार्ड के अंगों के तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किए गए भाजपा नेता और रांची के विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े राजीव रंजन मिश्रा उर्फ चुन्नू मिश्रा को बड़ी राहत मिली है। सिविल कोर्ट ने शुक्रवार को उन्हें और उनके बेटे को जमानत पर छोड़ने का निर्देश दिया है।
रांची : झारखंड की राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा (होटवार जेल) में महिला कैदी के साथ कथित यौन शोषण मामले को लेकर झारखंड हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। हाईकोर्ट ने मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए राज्य के डीजीपी से दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। मामले की अगली सुनवाई 8 जून को निर्धारित की गई है। शुक्रवार को न्यायमूर्ति रंगन मुखोपाध्याय और न्यायमूर्ति पीके श्रीवास्तव की वेकेशन बेंच में इस संवेदनशील मामले की सुनवाई हुई। कोर्ट ने राज्य सरकार से अब तक की जांच और कार्रवाई की जानकारी मांगी। सरकार ने बनाई…
कोडरमा जिले के जयनगर थाना क्षेत्र से एक निजी क्लिनिक संचालक पर गंभीर आरोप लगने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. पहरीडीह गांव की रहने वाली 25 वर्षीय महिला ने जयनगर कलाली रोड स्थित दयानंद क्लिनिक के संचालक डॉ. मुकेश पांडेय पर इलाज के दौरान छेड़छाड़ करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है. पीड़िता सपना कुमारी ने जयनगर थाना में दिए आवेदन में बताया कि वह बुधवार रात करीब 9 बजे इलाज कराने अपने रिश्तेदार अमन…
