Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
गिरिडीह: Giridih जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बरगंडा-पावर हाउस रोड स्थित सिरसिया पुल के पास बुधवार सुबह 17 वर्षीय किशोरी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिरसिया निवासी जागेश्वर दास की बेटी पायल कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। तीन दिनों से घर से थी लापता परिजनों के अनुसार, पायल कुमारी पिछले तीन दिनों से घर से लापता थी। परिवार के लोग लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। इसी बीच बुधवार सुबह सिरसिया…
रांची: Jharkhand के खिलाड़ी अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं। संसाधनों और आधुनिक सुविधाओं की कमी के बावजूद यहां के खिलाड़ी लगातार पदक जीत रहे हैं। खासकर साइकिलिंग में झारखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। हालांकि, महंगे इक्विपमेंट और बेहतर सुविधाओं की कमी अब इन खिलाड़ियों के सपनों के बीच सबसे बड़ी बाधा बनती जा रही है। एक साल में जीते 34 राष्ट्रीय पदक झारखंड के साइकिलिंग खिलाड़ियों ने वर्ष 2025-26 में अब तक राष्ट्रीय स्तर पर कुल 34 पदक अपने नाम किए…
गांडेय विधायक एवं झारखंड विधानसभा की महिला एवं बाल विकास समिति की सभापति श्रीमती कल्पना सोरेन ने कहा है कि विकेन्द्रित उत्पादन प्रणाली ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रभावी माध्यम बन सकती है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा अपने संदेश में “संघे शक्ति कलियुगे” की अवधारणा को रेखांकित करते हुए महिला गृह उद्योग “लिज्जत पापड़” और मुंबई डब्बावालों के मॉडल की सराहना की। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र एक्सपोज़र विजिट के दौरान महिला एवं बाल विकास समिति के प्रतिनिधिमंडल को मुंबई स्थित डब्बावाला इंटरनेशनल एक्सपीरियंस सेंटर का दौरा करने का अवसर मिला।…
धनबाद: Dhanbad जिले के कुमारधुबी बाजार स्थित एक ज्वेलर्स दुकान से जुड़ा बड़ा मामला सामने आया है। मदन लाल अग्रवाल ज्वेलर्स का एक कर्मचारी करीब 80 लाख रुपये मूल्य का गोल्ड बार लेकर रहस्यमय तरीके से गायब हो गया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। सोने की जांच कराने गया था धनबाद जानकारी के अनुसार, ज्वेलर्स दुकान में कार्यरत राणा चटर्जी 17 मई की दोपहर कार से गोल्ड बार लेकर धनबाद के बैंक मोड़ स्थित एक सेंटर में सोने की जांच कराने गया था। बताया गया कि जब वह वहां पहुंचा तो संबंधित सेंटर बंद मिला।…
गोपालपुर: Gopal Mandal के पुत्र तरुण कुमार नीरज के लापता होने से परिवार और इलाके में चिंता का माहौल है। बताया जा रहा है कि तरुण कुमार नीरज सोमवार से गायब हैं और उनका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। परिजन लगातार उनकी तलाश में जुटे हैं, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। घर से निकलने के बाद नहीं लौटा युवक जानकारी के अनुसार, तरुण कुमार नीरज 18 मई को दोपहर करीब 2:18 बजे न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, बरारी स्थित अपने आवास से निकले थे। उस समय उन्होंने व्हाइट-ब्लैक शर्ट और ट्राउजर पहन रखा था। उनके…
झारखंड के चाईबासा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जिले के पोड़ाहाट जंगल में शुक्रवार को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। यह मुठभेड़ सोनुआ थाना क्षेत्र के पहाड़ी इलाके में स्थित केड़ाबीर गांव के पास जंगल में हुई। घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और जवानों द्वारा लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। नक्सलियों की मौजूदगी की मिली थी सूचना जानकारी के मुताबिक, सुरक्षा बलों को केड़ाबीर गांव के जंगल में नक्सली दस्ते के छिपे होने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों की…
उत्तराखंड के ऋषिकेश में सोमवार रात बड़ा ट्रेन हादसा हो गया। योगनगरी ऋषिकेश स्टेशन पर उज्जैनी एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसा रात करीब साढ़े 9 बजे हुआ। हादसा इतना गंभीर था कि ट्रेन की एक बोगी पटरी से अलग होकर पलट गई और करीब 20 फुट तक ट्रैक से बाहर लटक गई। घटना के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई। हादसे की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। हालांकि राहत की बात यह रही कि हादसे के समय ट्रेन में कोई यात्री मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा जानमाल का…
रांची: फेम इंडिया मैगजीन और एशिया पोस्ट द्वारा जारी “सर्वश्रेष्ठ उपायुक्त 2026” सर्वेक्षण में रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री को देश के बेहतरीन जिला अधिकारियों की सूची में शामिल किया गया है। इस सर्वेक्षण में देशभर के 800 जिलों में कार्यरत अधिकारियों के कामकाज का मूल्यांकन किया गया था। सर्वे में रांची डीसी को शीर्ष 100 अधिकारियों में स्थान दिया गया है। वहीं झारखंड से आदित्य रंजन (धनबाद), दिनेश कुमार यादव (गढ़वा), रवि आनंद (जामताड़ा), आर. रोनिता (खूंटी) और हेमंत सती (साहिबगंज) को भी इस सूची में जगह मिली है। प्रशासनिक कार्यशैली और जमीनी काम के आधार पर हुआ चयन…
