Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड : SIR समीक्षा में सीइओ का निर्देश, एक ही खतियान से जुड़ी वंशावली वाले मतदाताओं की करें जांच

    August 28, 2026

    जनगणना कर्मियों को 2004 से दें पेंशन, झारखंड हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत

    August 28, 2026

    रांची में CBI की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार, दो अन्य हिरासत में

    August 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»विकेन्द्रित उत्पादन मॉडल से महिलाओं को मिल रही नई पहचान : कल्पना सोरेन
    Breaking News

    विकेन्द्रित उत्पादन मॉडल से महिलाओं को मिल रही नई पहचान : कल्पना सोरेन

    AdminBy AdminMay 20, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    गांडेय विधायक एवं झारखंड विधानसभा की महिला एवं बाल विकास समिति की सभापति श्रीमती कल्पना सोरेन ने कहा है कि विकेन्द्रित उत्पादन प्रणाली ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रभावी माध्यम बन सकती है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा अपने संदेश में “संघे शक्ति कलियुगे” की अवधारणा को रेखांकित करते हुए महिला गृह उद्योग “लिज्जत पापड़” और मुंबई डब्बावालों के मॉडल की सराहना की।

    उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र एक्सपोज़र विजिट के दौरान महिला एवं बाल विकास समिति के प्रतिनिधिमंडल को मुंबई स्थित डब्बावाला इंटरनेशनल एक्सपीरियंस सेंटर का दौरा करने का अवसर मिला। करीब 135 वर्षों से अनुशासन, समयबद्धता और भरोसेमंद सेवा के लिए प्रसिद्ध मुंबई डब्बावालों की कार्यशैली बेहद प्रेरणादायक रही।

    कल्पना सोरेन ने कहा कि “लिज्जत पापड़” केवल एक उद्योग नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण का आंदोलन है। इस मॉडल ने लाखों महिलाओं को सम्मानजनक रोजगार और आत्मनिर्भरता प्रदान की है। उन्होंने कहा कि सहकारी मॉडल समाज में आर्थिक और सामाजिक बदलाव लाने की बड़ी ताकत रखते हैं।

    उन्होंने “डिस्ट्रिब्यूटेड प्रोडक्शन” यानी विकेन्द्रित उत्पादन प्रणाली को ग्रामीण विकास के लिए जरूरी बताते हुए कहा कि इससे महिलाएं घर और परिवार की जिम्मेदारियों के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार से जुड़ सकती हैं। इससे पारंपरिक कौशल और स्थानीय संसाधनों को भी बढ़ावा मिलता है।

    विधायक ने सुझाव दिया कि लिज्जत पापड़ जैसे सफल मॉडलों को हस्तशिल्प, खाद्य प्रसंस्करण और लघु उद्योगों में भी लागू किया जाना चाहिए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को अधिक अवसर मिल सकें। उन्होंने सरकार, निजी क्षेत्र और स्वयंसेवी संस्थाओं से इस दिशा में मिलकर काम करने का आह्वान किया।

    कल्पना सोरेन का यह संदेश सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा का विषय बना हुआ है और महिला सशक्तिकरण को लेकर नई बहस को जन्म दे रहा है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    झारखंड : SIR समीक्षा में सीइओ का निर्देश, एक ही खतियान से जुड़ी वंशावली वाले मतदाताओं की करें जांच

    August 28, 2026

    जनगणना कर्मियों को 2004 से दें पेंशन, झारखंड हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत

    August 28, 2026

    रांची में CBI की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार, दो अन्य हिरासत में

    August 27, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड : SIR समीक्षा में सीइओ का निर्देश, एक ही खतियान से जुड़ी वंशावली वाले मतदाताओं की करें जांच
    • जनगणना कर्मियों को 2004 से दें पेंशन, झारखंड हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत
    • रांची में CBI की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार, दो अन्य हिरासत में
    • वेस्ट सिंहभूम T20 लीग का क्रिकेट फीवर शुरू, चाईबासा में ट्रॉफी का हुआ अनावरण
    • झारखंड में सरकारी डॉक्टरों पर सख्ती, दिन में दो बार होगी फेस बायोमेट्रिक हाजिरी
    • झारखंड में रक्षाबंधन पर बारिश का साया:आज 6 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट, कल 4 जिलों में तेज बारिश-वज्रपात की चेतावनी
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.