Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
खूंटी: Khunti जिले के सायको थाना क्षेत्र में सोमवार को दो किशोर युवक-युवती की निर्मम हत्या से सनसनी फैल गई। अपराधियों ने दोनों की धारदार हथियार टांगी से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी और शवों को मारंगबुरू पहाड़ की तलहटी में फेंक दिया। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने दोनों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मृतकों की हुई पहचान मृतकों की पहचान जिउरी बड़ा टोली गांव निवासी बिसु पाहन (16) और सुमी मुंडू (17) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों रविवार…
रांची: Ranchi में पेट्रोल-डीजल की किल्लत लगातार बढ़ती जा रही है। राजधानी के 50 प्रतिशत से अधिक पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल खत्म हो चुका है, जिससे आम लोगों की परेशानियां काफी बढ़ गई हैं। जो पेट्रोल पंप खुले हैं, वहां भी सीमित मात्रा में ही पेट्रोल दिया जा रहा है। कहीं 100 तो कहीं 200 रुपये तक की सीमा शहर के कई पेट्रोल पंपों पर वाहन चालकों को तय सीमा तक ही पेट्रोल दिया जा रहा है। कोकर स्थित एक पेट्रोल पंप पर बाइक चालकों को केवल 100 रुपये का पेट्रोल दिया जा रहा है, जबकि सिरमटोली इलाके के कुछ…
झारखंड सरकार द्वारा राज्य के युवाओं को रोजगार देने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया है। राजधानी रांची स्थित झारखंड मंत्रालय में आयोजित नियुक्ति-पत्र वितरण समारोह में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने नव नियुक्त इंटर प्रशिक्षित सहायक आचार्य एवं स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्यों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कुल 316 नव नियुक्त सहायक आचार्यों तथा 17 महिला पर्यवेक्षिकाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। समारोह में नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले युवाओं और उनके परिवारों में खुशी का माहौल देखने को मिला। मुख्यमंत्री ने युवाओं को दी शुभकामनाएं समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमन्त…
चेन्नई सुपरकिंग्स के आईपीएल 2026 में केवल दो लीग मैच बचे हैं, लेकिन एमएस धोनी ने अब तक एक भी मुकाबले में शिरकत नहीं की है। जानकारी मिली है कि एमएस धोनी मौजूदा सीजन की शुरूआत से पिंडली की चोट से जूझ रहे हैं। चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपने होमग्राउंड पर आखिरी लीग मैच खेलेगी। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि एमएस धोनी को मैच में खेलते हुए देखे। सीएसके के पूर्व कप्तान धोनी पहले ही मंशा जता चुके हैं कि वो अपना आखिरी आईपीएल मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम पर खेलना चाहते हैं।…
बोकारो के जरीडीह थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 13 के पार्षद मंजय साव पर अपराधियों ने किया जानलेवा हमला, पार्षद ने भाग कर बचाई अपनी जान, पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद, जांच में जुटी पुलिस।
वीडी सतीशन ने केरल के सीएम पद की शपथ ले ली है। राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री समेत कई शीर्ष नेता मौजूद रहे। वीडी सतीशन का शपथ ग्रहण समारोह तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में हुआ। सीएम के साथ ही उनकी पूरी कैबिनेट भी आज ही शपथ ले रही है। केरल विधानसभा चुनाव में यूडीएफ ने जीतीं 102 सीटें सतीशन की कैबिनेट में 20 मंत्रियों को शामिल किया गया है और राज्यपाल द्वारा उन्हें शपथ दिलाई…
गिरिडीह: Giridih जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के मोतीलेदा गांव में सोमवार को एक युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। प्रेमिका से शादी कराने की मांग को लेकर युवक करीब 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रेम प्रसंग को लेकर परिवार का विरोध जानकारी के अनुसार, मोतीलेदा गांव निवासी संजय रजक का गांव की ही एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है कि दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन परिजन इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे। इसी बात से नाराज होकर संजय…
रांची: Birsa Munda Central Jail में एक महिला बंदी के साथ कथित यौन शोषण और गर्भवती किए जाने के आरोपों ने झारखंड की राजनीति में बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष Babulal Marandi ने जेल प्रशासन और काराधीक्षक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बताया जा रहा है कि महिला बंदी के साथ लंबे समय तक शारीरिक और मानसिक शोषण किया गया, जिसके बाद वह गर्भवती हो गई। इस मामले के सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। बाबूलाल मरांडी ने CM को लिखा पत्र मामले को लेकर बाबूलाल मरांडी ने…
