Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड : SIR समीक्षा में सीइओ का निर्देश, एक ही खतियान से जुड़ी वंशावली वाले मतदाताओं की करें जांच

    August 28, 2026

    जनगणना कर्मियों को 2004 से दें पेंशन, झारखंड हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत

    August 28, 2026

    रांची में CBI की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार, दो अन्य हिरासत में

    August 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»कोडरमा में ACB ने कसा शिकंजा, 5 हजार रिश्वत लेते बिजली विभाग का कर्मी रंगे हाथों गिरफ्तार
    Breaking News

    कोडरमा में ACB ने कसा शिकंजा, 5 हजार रिश्वत लेते बिजली विभाग का कर्मी रंगे हाथों गिरफ्तार

    AdminBy AdminMay 21, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच हजारीबाग एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने कोडरमा में बड़ी कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग के एक लाइनमैन को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. इस कार्रवाई के बाद बिजली विभाग समेत सरकारी दफ्तरों में हड़कंप मच गया है.

    जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई गुरुवार को कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र में की गई. एसीबी की विशेष टीम ने पहले से मिली शिकायत के आधार पर जाल बिछाया था. आरोप था कि बिजली विभाग का एक लाइनमैन काम कराने के बदले रिश्वत की मांग कर रहा था. शिकायत की पुष्टि होने के बाद एसीबी ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की. बताया जा रहा है कि आरोपी लाइनमैन को 5 हजार रुपये रिश्वत लेते समय टीम ने मौके पर ही दबोच लिया. जैसे ही उसने पैसे लिए, एसीबी के अधिकारियों ने उसे पकड़ लिया. गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है.

    इस कार्रवाई से झुमरी तिलैया बिजली सब-डिवीजन में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. एसीबी की टीम आरोपी को अपने साथ लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है. अधिकारियों का कहना है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. एसीबी की इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों ने भी संतोष जताया है. लोगों का कहना है कि सरकारी विभागों में रिश्वतखोरी आम समस्या बनती जा रही है और ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई जरूरी है, ताकि आम जनता को राहत मिल सके.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    झारखंड : SIR समीक्षा में सीइओ का निर्देश, एक ही खतियान से जुड़ी वंशावली वाले मतदाताओं की करें जांच

    August 28, 2026

    जनगणना कर्मियों को 2004 से दें पेंशन, झारखंड हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत

    August 28, 2026

    रांची में CBI की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार, दो अन्य हिरासत में

    August 27, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड : SIR समीक्षा में सीइओ का निर्देश, एक ही खतियान से जुड़ी वंशावली वाले मतदाताओं की करें जांच
    • जनगणना कर्मियों को 2004 से दें पेंशन, झारखंड हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत
    • रांची में CBI की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार, दो अन्य हिरासत में
    • वेस्ट सिंहभूम T20 लीग का क्रिकेट फीवर शुरू, चाईबासा में ट्रॉफी का हुआ अनावरण
    • झारखंड में सरकारी डॉक्टरों पर सख्ती, दिन में दो बार होगी फेस बायोमेट्रिक हाजिरी
    • झारखंड में रक्षाबंधन पर बारिश का साया:आज 6 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट, कल 4 जिलों में तेज बारिश-वज्रपात की चेतावनी
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.