Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
अब जबकि झारखंड विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है, रांची जिला प्रशासन की एक बड़ी कार्रवाई सामने आयी है। जिला प्रशासन ने 160 लाइसेंसी हथियारों के लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की है। दरअसल, विधानसभा चुनाव के दौरान अपने लाइसेंसी हथियार जमा करने के प्रशासन के आदेश का उल्लंघन करने के कारण यह कार्रवाई हुई है। जिला प्रशासन ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी लाइसेंसी हथियारधारकों से उनके हथियार संबंधित थाना या शस्त्र विक्रेता के पास जमा करने का आदेश दिया था, लेकिन 160 लोगों ने अपने हथियार जमा नहीं किये और न ही उन्होंने ऐसा करने…
सुकमा: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों पर प्रहार जारी है। सुकमा जिले के कोन्टा के भेज्जी इलाके में नक्सलियों के साथ सुरक्षाबलों की बड़ी मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में नक्सलियों का बड़ा नुकसान हुआ है। मौके से 10 नक्सलियों के शव मिले हैं । साथ ही मौके से बड़ी संख्या में हथियार बरामद किए गए हैं। इलाके में अभी भी सर्चिंग जारी है। 10 नक्सलियों के मारे जाने की खबर सूत्रों के अनुसार मुठभेड़ में 10 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। मौके से जवानों ने तीन ऑटोमैटिक समेत कई हथियार भी बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि नक्सलियों…
Mukund Nayak: झारखंड के गौरव पद्मश्री मुकुंद नायक (Mukund Nayak) स्वस्थ हो चुके हैं। अगले तीन सप्ताह तक डॉक्टर ने उन्हें अपनी देखरेख में रखा है। उसके बाद रांची आएंगे। गुरुवार को नई दिल्ली में इलाजरत पद्मश्री से रक्षा राज्य मंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ ने मुलाकात कर कुशलक्षेम पूछा। इस दौरान पद्मश्री मुकुंद नायक ने बेहतर इलाज के लिए पीएम नरेंद्र मोदी के प्रति कृतज्ञता प्रकट की। उन्होंने कहा कि यह पीएम की कलाकारों के प्रति संवेदनशीलता है कि मेरे अस्वस्थ होने की खबर पाकर उन्होंने संज्ञान लिया। मेरे लिए इससे बड़ा गौरव का विषय कुछ नहीं हो…
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 2025 में होने वाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होकर 4 अप्रैल 2025 तक चलेंगी। सीबीएसई की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार, इस बार छात्रों को बोर्ड परीक्षा में कोई डिवीजन या डिस्टिंक्शन नहीं दिया जाएगा। बता दें कि कोरोना महामारी के दौर से मेरिट लिस्ट सीबीएसई जारी नहीं करता है। सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33 फीसदी अंक लाने होते हैं। हर विषय में पास…
धनबाद: धनबाद के मैथन डैम में बुधवार की दोपहर दर्दनाक हादसा हुआ, जब गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल (जीजीपीएस) के दसवीं कक्षा के तीन छात्र डैम में डूब गए. यह घटना उस समय हुई जब वे दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी मनाने और घूमने के लिए वहां गए थे. क्या है पूरा मामला धनबाद के नया बाजार वासेपुर और मनईटांड से छह दोस्तों का एक ग्रुप मैथन डैम घूमने पहुंचा था. दोपहर करीब 3 बजे, ग्रुप के सभी छात्र डैम के नीचे तीन टावर के पास नहाने लगे. नहाने के दौरान अचानक तीन छात्र—नायाब गदी (15 वर्ष), जायद (16 वर्ष) और…
अडानी ग्रुप के चेयरमैन और देश के दूसरे सबसे अमीर उद्योगपति गौतम अडानी बड़ी मुसीबत में घिरते नजर आ रहे हैं। अडानी और सात अन्य लोगों पर अमेरिका में अरबों डॉलर की रिश्वतखोरी और धोखाधड़ी के आरोप लगे हैं। इस मामले में अमेरिका की कोर्ट में सुनवाई हुई। अडानी और उनके भतीजे के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुए हैं। इस मामले में नाम आने के बाद अडानी ग्रुप ने अमेरिका में 600 मिलियन डॉलर का बॉन्ड रद्द कर दिया। इकनॉमिक टाइम्स के अनुसार अभियोजकों ने बुधवार को आरोपों की घोषणा की। इसमें आरोप लगाया गया है कि अडानी ग्रुप ने…
हजारीबाग: गुरुवार सुबह हजारीबाग में एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई है। बरकट्ठा के गोरहर थाना क्षेत्र में हुआ है। इस हादसे में कई लोगों की मौत होने की सूचना मिल रही है। खबर अपडेट हो रही है…
झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की भी वोटिंग खत्म हो गयी है। दूसरे चरण में 38 सीटों का मतदान 5.00 बजे के बाद खत्म हो गया है। निर्वाचन आयोग ने मतदान समाप्त होने के बाद वोटिंग का आंकड़ा जारी किया है। इस चरण में सभी 38 सीटों पर 67.59% मतदान हुआ है। वोटों की समाप्ति के बाद जामताड़ा जिले में 76.16% वोट हुआ। हालांकि इस बार 67.59 वोट प्रतिशत इन्हीं सीटों पर 2019 में हुई वोटिंग के कम ही रहा। 2019 में इन्हीं सीटों पर 68.86% मतदान हुआ था। हालांकि हो सकता है कि चुनाव आयोग अपने आंकड़ों को…
झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की 38 सीटों का मतदान अब अपने अंतिम चरण की ओर अग्रसर है। निर्वाचन आयोग ने 3.00 बजे तक के मतदान का आंकड़ा भी जारी कर दिया है। यानी अगले दो घंटों में इस चरण का मतदान समाप्त हो जायेगा। अब तक यानी अपराह्न 3.00 बजे तक 61.47% मतदान हो चुका है। रांची जिले की दो सीटों सिल्ली पर 71.26 % के भारी मतदान की खबर है, वहीं खिजरी में 62.59% मतदान हुआ है। वहीं पाकुड़ जिले में 69.31 प्रतिशत मतदान हो चुका है। झारखंड के सभी बूथों पर मतदाताओं की लम्बी कतारें लगी…
राँची के कोतवाली इलाक़े में युवक को देसी कट्टा के साथ पुलिस ने पकड़ा है.
