Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
धनबाद: भाजपा के प्रत्याशी राज सिन्हा फिलहाल 68922 वोट के साथ आगे चल रहे हैं। वहीं कांग्रेस के अजय दुबे को 48732 वोट पड़े हैं।
झारखंड की रांची विधानसभा सीट पर अभी तक चार राउंड की गिनती हो चुकी है। फिलहाल इस सीट पर बीजेपी के चंद्रेश्वर प्रसाद सिंह आगे चल रहे हैं, जबकि जेएमएम के महुआ माजी बहुत पीछे हैं। बता दें कि बीजेपी के चंद्रेश्वर करीब 44 हजार वोटों से आगे हैं। माना जा रहा है कि इस बार भी इस सीट पर भाजपा का ही दबदबा रहेगा।
Ranchi: आजसू के सुप्रीमो सुदेश महतो झामुमो के अमित महतो से पीछे चल रहे हैं. चुनाव आयोग के आंकड़े के मुताबिक वह 6758 वोट से पीछे चल रहे हैं. 4 राउंड की मतगणना खत्म हो चुकी है और अभी 14 राउंड में वोटों की गिनती होनी बाकी है. सुदेश महतो की आजसू एनडीए की घटक दल है. सीट शेयरिंग के वक्त इस दल ने भाजपा को नाक में दम कर दिया था. भाजपा ने आजसू को 10 सीटें दी. जिसमें से सिर्फ एक सीट पर आजसू के प्रत्याशी आगे चल रहें हैं.
JHARKHAND VIDHANSABHA 2024: निरसा से भाकपा माले प्रत्याशी अरूप चटर्जी हुए विजयी, आधिकारिक घोषणा बाकी
Dhanbad: निरसा से भाकपा माले प्रत्याशी अरूप चटर्जी हुए विजयी हो चुके हैं हालांकि अभी आधिकारिक घोषणा बाकी है। कर्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है उनके और उनके प्रतिद्वंदी के बीच आँकड़ों में भारी अंतर आ चुका है जिससे यह कहा जा सकता है कि निरसा से भाकपा माले प्रत्याशी अरूप चटर्जी विजय हो चुके हैं।
बोकारो में 8 वे राउन्ड तक कांग्रेस की श्वेता सिंह NDA के बिरंची नारायण से 17000 वोटों से आगे है.
जामताड़ा: चौथे चरण की गिनती तक सामने आए आंकड़ों के मुताबिक अब तक कांग्रेस के इरफान अंसारी 31736 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। वहीं, सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली भाजपा की सीता सोरेन 17241 मतों के साथ पिछड़ती नजर आ रही हैं। जामताड़ा सीट के बारे में जानने से पहले आपको सीता सोरेन के बारे में बताते हैं। सीता सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रमुख शिबू सोरेन की बहू और दिवंगत दुर्गा सोरेन की पत्नी हैं। वह पिछले चुनाव में JMM की टिकट पर जामा से चुनाव जीती थीं। वहीं, 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले उनका…
11:30 बजे तक आती हुई रुझानों में I.N.D.I.A गठबंधन फिलहाल आगे है. फिलहाल वह 47 सीटों पर आगे है. वहीं, बीजेपी को 32 सीटों पर बढ़त है
Jharkhand Election: झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे आज घोषित होंगे. सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी. झारखंड में विधानसभा की 81 सीटें हैं. सत्तारुढ झामुमो दोबारा सरकार बनाने का दावा कर रही है. वहीं एनडीए का कहना है कि सरकार उसकी बनेगी. झामुमो अगर फिर से जीत दर्ज करती है तो सत्ता में उसकी वापसी होगी. हालांकि सभी की नजरें आज के नतीजों पर है. झारखंड का सीएम का मुख्यमंत्री कौन बनेगा.
रांची:ओरमांझी थाना क्षेत्र के इरबा सपाही नदी के पास शुक्रवार की दो पहर लगभग 4 बजे चार अज्ञात अपराधियों ने इरबा के दो जमीन कारोबारीयों को गोली मारी,जिससे दोनों बुरी तरह से जख्मी हो गए,जिन्हे स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए मेदांता अस्पताल पहुंचा.घायलों में इरबा के स्वर्गीय उस्मान अंसारी के 48 वर्षीय पुत्र जावेद अंसारी के दाहिने पैर में गोली लगी हैं,वहीं दूसरा घायल व्यक्ति इरबा के मुरतुजा अंसारी का 32वर्षीय पुत्र आजाद अंसारी हैं जिन्हें पेट में दो गोली और एक गोली हाथ में लगा है,घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बिरसा जैविक उद्यान से थोड़ी…
रांची: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा है कि विधानसभा चुनाव की मतगणना के लिए सभी 24 केंद्रों पर तैयारी पूरी कर ली गयी है। मतगणना केंद्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गयी है। मतगणना शनिवार की सुबह आठ बजे शुरू होगी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू होगी। सुबह आठ बजे तक आनेवाले सभी पोस्टल बैलेटों को मतगणना में शामिल किया जाएगा। 8.30 बजे सुबह से ही इवीएम के वोटों की भी गिनती शुरू कर दी जाएगी। सुबह 9.30 बजे से रुझान आने शुरू हो जाएंगे। अंतिम चुनाव परिणाम शाम पांच बजे के पहले तक आने…
