Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में सबसे पहले 12 मार्की खिलाड़ियों पर बोली लगाई गई। इसमें सात भारतीय और पांच विदेशी खिलाड़ी शामिल थे। सबसे पहले बोली अर्शदीप सिंह पर लगी। उनके लिए दिल्ली, चेन्नई और गुजरात के बीच लड़ाई देखने को मिली। इसके अलावा ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर ने इतिहास रच दिया। वे 25+ करोड़ का आंकड़ा छूने वाले खिलाड़ी बन गए। क्या होते हैं मार्की खिलाड़ी ? मार्की खिलाड़ी वह खिलाड़ी होते हैं, जिन पर ऑक्शन के दौरान सबसे पहले बोली लगाई जाती है। ये खिलाड़ी वैश्विक स्तर पर लोकप्रिय होते हैं और अधिकतर टीमें इन्हें खरीदना…
झारखंड विधानसभा चुनाव प्रक्रिया संपन्न हो जाने के बाद 15 अक्टूबर निर्वचान आयोग द्वारा लगायी गयी आदर्श आचार संहिता समाप्त कर दी गयी है। भारत निर्वाचन आयोग ने सफलतापूर्व चुनाव संपन्न होने के बाद यह जानकारी दे दी है। बता दें कि रविवार को राजभवन में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने की जानकारी दी गयी थी। झारखंड विधानसभा के लिए 15 अक्टूबर को आम चुनाव की घोषणा की गई. महाराष्ट्र विधानसभा के लिए भी आम चुनाव कराने की घोषणा भी इसी तारीख को की गई। चुनाव की आदर्श आचार संहिता खत्म होने के बाद…
रांची: झारखंड की राजधानी रांची में पिछले 24 घंटे में मौसम शुष्क रहा.वहीं, अधिकतर जिलों में यही स्थिति रही.पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान 29.4 चाईबासा व सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.6 गढ़वा में दर्ज किया गया.आज के मौसम की बात करें तो, आज भी मौसम शुष्क रहेगा.सुबह में कोहरे और रात में जबरदस्त ठंड की संभावना है. रांची मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया, कश्मीर की वादियों और हिमालय रीजन में जमकर बर्फबारी फिलहाल देखी जा रही है और इसका असर खासतौर पर झारखंड के हवाओं में भी देखा जा रहा है.क्योंकि, यहां पूर्वी हवा…
नई दिल्ली: संसद का शीतकालीन सत्र (Winter session of Parliament) आज से शुरू हो रहा है. यह सत्र 20 दिसंबर तक चलेगा. परंपरा के अनुरूप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) सत्र के पहले दिन संसद भवन परिसर में हंस द्वार के समीप महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी देंगे. संविधान दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर 26 नवंबर को एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. यह कार्यक्रम ‘संविधान सदन’ में होगा. गौरतलब है कि संसद के पुराने भवन को अब ‘संविधान सदन’ कहा जाता है जहां सेंट्रल हॉल में संविधान दिवस का कार्यक्रम होगा. केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्रालय ने बताया कि 26…
डुमरी। विधानसभा से जयराम महतो ने बाजी मार ली है। वह करीब 10000 वोटों से बेबी देवी मात दे दिया है। जरा महतो को 94496 जबकि बेबी देवी को 83551 वोट मिले।।
झारखंड में एक बार फिर हेमंत सोरेन की अगुवाई में INDIA गठबंधन की सरकार बनने जा रही है. शुरुआती रुझानों में बीजेपी गठबंधन काफी पिछड़ती दिख रही है. जबकि INDIA अलायंस बहुमत के आंकड़ों को पार कर चुका है. इसी बीच हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने अपने बच्चों संग तस्वीर X पर शेयर की है. जिस पर उन्होंने कैप्शन डाला ‘मेरी शक्ति’
सरायकेला विधानसभा सीट से बीजेपी के चंपई सोरेन और झारखंड मुक्ति मोर्चा के गणेश महाली के बीच सीधा मुकाबला था. चंपई ने जीत हासिल कर ली. वह 7वीं बार विधानसभा का चुनाव जीते हैं.
बोकारो जिले के चंदनकियारी विधानसभा सीट पर काउंटिंग पूरी हो चुकी है. इस सीट पर जेएमएम ने बाज़ी मार ली है. झारखंड मुक्ति मोर्चा के उमाकांत रजक ने जीत हासिल कर ली है. वहीं बीजेपी कैंडिडेट अमर कुमार बाउरी को हार का सामना करना पड़ा है. आंकड़ों के मुताबिक चंदनकियारी विधानसभा सीट पर 13 राउंड की काउंटिंग पूरी हो चुकी है. जेएमएम कैंडिडेट उमाकांत रजक ने 30164 वोटों की बढ़त बना ली है. इससे साफ़ हो चुका है कि बीजेपी चंदनकियारी विधानसभा सीट से हार चुकी है.
गांडेय विधानसभा से 10वें राउंड के बाद Jmm की कल्पना सोरेन BJP की मुनिया देवी से लगभग साढ़े सात हजार वोटों से पीछे चल रही है। पिछले उपचुनाव में कल्पना सोरेन ने यहां पर अपनी जीत दर्ज कराई थी।
चुनाव आयोग के मुताबिक एक बजे तक झारखंड में JMM गठबंधन 51 सीटों पर आगे है. इसमें झारखंड मुक्ति मोर्चा 31, कांग्रेस 14, आरजेडी चार और सीपीआईएम दो सीटों पर आगे चल रही है. वहीं एनडीए गठबंधन 28 सीटों पर आगे है. इसमें बीजेपी 26, आजसू एक सीट पर आगे चल रही है. सरायकेला से चंपाई सोरेन को भारी बढ़त सरायकेला विधानसभा से पांच राउंड की काउटिंग के बाद चंपाई सोरेन ने भारी बढ़त बना ली है. सोरेन 26704 वोटों से आगे चल रहे हैं. उनके सामने झामुमो प्रत्याशी गणेश महाली हैं.
