Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से गहरे दुख में CM हेमंत सोरेन, बोले- ‘सोनू भैया का जाना मेरे जीवन में ऐसी रिक्तता छोड़ गया, जिसे शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं’

    September 6, 2026

    झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन, देर रात हार्ट अटैक से गई जान

    September 6, 2026

    धनबाद की मुनमुन भट्टाचार्य को मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान, राष्ट्रपति ने किया पुरस्कृत

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से गहरे दुख में CM हेमंत सोरेन, बोले- ‘सोनू भैया का जाना मेरे जीवन में ऐसी रिक्तता छोड़ गया, जिसे शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं’
    Breaking News

    सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से गहरे दुख में CM हेमंत सोरेन, बोले- ‘सोनू भैया का जाना मेरे जीवन में ऐसी रिक्तता छोड़ गया, जिसे शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं’

    AdminBy AdminSeptember 6, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची: झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री और गिरिडीह सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से पूरे झारखंड में शोक की लहर है। उनके निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल X पर भावुक पोस्ट साझा कर सुदिव्य कुमार सोनू को अपने बड़े भाई के समान बताया।

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिखा कि देर रात उन्हें अपने बड़े भाई और प्रिय सुदिव्य कुमार सोनू के निधन का दुखद समाचार मिला। उन्होंने कहा कि इस खबर को स्वीकार कर पाना उनके लिए बेहद कठिन है।

    सीएम ने कहा कि सोनू उनके लिए सिर्फ वरिष्ठ साथी या राजनीतिक सहकर्मी नहीं थे, बल्कि बड़े भाई की तरह थे। वे स्नेह देने वाले, मार्गदर्शन करने वाले और हर कठिन समय में मजबूती से साथ खड़े रहने वाले व्यक्ति थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सोनू के साथ बिताए पल और उनसे मिली सीख हमेशा उनके साथ रहेंगी।

    झारखंड आंदोलन से जुड़े रहे सुदिव्य सोनू

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने शोक संदेश में सुदिव्य कुमार सोनू के झारखंड आंदोलन से जुड़े योगदान को भी याद किया। उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलन के दौर से ही सुदिव्य सोनू स्मृति-शेष बाबा दिशोम गुरुजी के साथ पूरी निष्ठा और मजबूती से खड़े रहे।

    उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के एक समर्पित सिपाही के रूप में सुदिव्य कुमार सोनू ने अपना पूरा जीवन झारखंड की अस्मिता, अधिकार और स्वाभिमान की लड़ाई को समर्पित किया। झारखंडियत के प्रति उनका समर्पण और उनकी जुझारू भावना हमेशा याद की जाएगी।

    ‘आपका जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति’

    मुख्यमंत्री ने अपने पोस्ट में सुदिव्य कुमार सोनू के निधन को व्यक्तिगत क्षति बताते हुए कहा कि जिंदगी कितनी क्षणभंगुर है, यह सोचकर उनका मन बार-बार व्यथित हो रहा है। उन्होंने कहा कि कल तक जो आवाज उनके बीच थी, आज वह सिर्फ स्मृतियों में रह गई है।

    हेमंत सोरेन ने भावुक अंदाज में कहा कि सोनू भैया का जाना उनके जीवन में ऐसी रिक्तता छोड़ गया है, जिसे शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं है। उन्होंने सुदिव्य कुमार सोनू के स्नेह, संघर्ष और झारखंड के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को जीवनभर अपने साथ लेकर चलने की बात कही।

    मुख्यमंत्री ने अंत में लिखा कि “सोनू भैया, आपका जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। आपकी कमी हमेशा महसूस होगी… आप हमेशा याद आएंगे भैया।”

    सुदिव्य कुमार सोनू के निधन की खबर सामने आने के बाद झारखंड के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। बड़ी संख्या में लोग उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन, देर रात हार्ट अटैक से गई जान

    September 6, 2026

    धनबाद की मुनमुन भट्टाचार्य को मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान, राष्ट्रपति ने किया पुरस्कृत

    September 5, 2026

    JPSC नियुक्ति घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. खियांगते को बड़ा झटका, CID कोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज

    September 5, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से गहरे दुख में CM हेमंत सोरेन, बोले- ‘सोनू भैया का जाना मेरे जीवन में ऐसी रिक्तता छोड़ गया, जिसे शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं’
    • झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन, देर रात हार्ट अटैक से गई जान
    • धनबाद की मुनमुन भट्टाचार्य को मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान, राष्ट्रपति ने किया पुरस्कृत
    • JPSC नियुक्ति घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. खियांगते को बड़ा झटका, CID कोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज
    • Jharkhand में बढ़ा Swine Flu का खतरा! 41 मरीज मिले, बच्चों की संख्या ने बढ़ाई चिंता
    • झारखंड CID का बड़ा खुलासा! ACF-FRO परीक्षा में 100 अभ्यर्थी पैसा देकर पास हुए
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.