Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की 38 सीटों पर लगातार वोटों का प्रतिशत बढ़ रहा है। अब तक दिन के 1.00 बजे के मतदान के आंकड़े सामने आ चुके हैं और अब तक 47.92% मतदान हो चुका है। रांची जिले की सिल्ली सीट पर 56.5% और खिजरी सीट पर 49.47% मतदान हो चुका है। पाकुड़ में मतदान अब भी सबसे ज्यादा हो रहा है। 1 बजे तक पाकुड़ में 53.83 प्रतिशत मतदान हो चुका है। अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में दिग्गजों के भी मतदान करने की खबरें आ रही हैं। भाजपा के बाबूलाल मरांडी, अमर बाऊरी, आजसू प्रमुख सुदेश…
Jharkhand Election News: धनवार विधानसभा क्षेत्र में हो रहे चुनाव में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी बाबुलाल मराण्डी पर आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगा है। 20 नवम्बर 2024 को संपन्न हो रहे इस चुनाव में, मराण्डी ने मतदान के दौरान अपनी तस्वीर खिंचवाकर उसे सोशल मीडिया पर सार्वजनिक किया। यह पूरी तरह से आदर्श चुनाव आचार संहिता के खिलाफ है, जो चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता बनाए रखने के उद्देश्य से लागू की जाती है। भाजपा प्रत्याशी का विवादास्पद व्यवहार आदर्श चुनाव आचार संहिता के तहत किसी भी उम्मीदवार को मतदान करते समय अपनी तस्वीर या वीडियो सार्वजनिक नहीं करने का अधिकार होता है।…
झारखंड के दूसरे चरण के लिए मतदान जारी है. सांसद निशिकांत दुबे, बाबूलाल मरांडी समेत कई वीआईपी वोटरों ने मतदान किया.वहीं सिल्ली विधानसभा से आजसू प्रत्याशी सुदेश महतो (Sudesh Mahto) अपने परिवार के साथ मतदान केंद्र पहुँचे और मतदान किया। उन्होंने सिल्ली विधानसभा के लगाम बूथ संख्या 123 में मतदान किया।
साहिबगंज की अभिनेत्री कल्याणी कुमारी ने मुंबई से साहिबगंज पहुंचकर बोरियो विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 83 कॉपरेटिव बैंक में प्रथम वोटर के रूप में अपना मतदान किया। वही जिलेवासियों से अपील किया कि लोकतंत्र के इस त्यौहार में सभी वोटर हिस्सा लेकर बूथ पहुंचकर अपना मतदान करे। मतदान शाम 5 बजे तक होगा। सभी वोटर अपना वोट अवश्य करे।
झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की 38 सीटों पर जैसे-जैसे मतदान आगे बढ़ रहा है, मतदान का प्रतिशत भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। अब तक दिन के 11.00 बजे के मतदान के आंकड़े सामने आ चुके हैं और अब तक 31.37% मतदान हो चुका है। 11 बजे तक सबसे ज्यादा वोट पाकुड़ में ही हुआ है। यहां अब तक 35.15% वोट हो चुका है। बता दें कि इस चरण के मतदान में कुल 528 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर लगी हुई है। 12 जिलों के 38 विधानसभा क्षेत्रों की जनता इनके लिए वोट कर रही है। इस…
सुबह 7 बजे से ही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच झारखंड में दूसरे चरण के लिए 38 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी है. बुधवार की सुबह से ही लोगों का मतदान केंद्रों पर आने का सिलसिला शुरू हो गया. इसी बीच गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने ट्वीट कर जानकारी दी कि मधुपुर विधानसभा के बूथ नंबर 111 के मतदान पदाधिकारी को झामुमो के पक्ष में मतदान कराने के कारण गिरफ़्तार कर लिया गया है.
झारखंड की मुख्य सचिव अलका तिवारी ने भी किया मतदान
झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की 38 सीटों पर हो रहे मतदान का पहला आंकड़ा सामने आया है। सुबह 7.00 बजे से शुरू हुए मतदान के बाद 9.00 बजे तक 12.71 % मतदान हो चुका है। सिल्ली में 17.02% और खिजरी में 15.39% मतदान हो चुका है। सभी जिलों से जो खबरें और मतदान की तस्वीरें आ रही हैं, उससे यह अनुमान हो रहा है कि इस चरण में भी पहले ही चरण की तरह या फिर उससे बेहतर मतदान होगा। बता दें कि कुल 38 सीटों में से 28 सीटें आदिवासी क्षेत्रों में हैं, और जैसा कि अनुमान…
झारखंड में फाइनल राउंड यानी दूसरे चरण के मतदान बुधवार को सुबह 7.00 बजे से शुरू हो गया है। कई जिलों से खबरें आ रही हैं कि कई बूथों पर मतदाताओं की लम्बी-लम्बी कतारें सुबह से ही लगनी शुरू हो गयी है। उम्मीद की जा रही हैं कि दूसरे चरण में भी पहले चरण की भांति वोटों का प्रतिशत इस बार भी ज्यादा रहेगा। दूसरे चरण में 38 सीटों पर 528 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन, बाबूलाल मरांडी, सुदेश महतो, अमर बाउरी, इरफान अंसारी, सीता सोरेन, रविन्द्र महतो समेत कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा…
Deoghar Train Accident: एक बड़ी खबर देवघर से है जहां रोहिणी नावाडीह फाटक के पास आसनसोल झाझा मेमू गाड़ी मालवाहक ट्रक से टकरा गयी। यह घटना जसीडीह-हावड़ा मुख्य मार्ग पर नावाडीह में हुआ है। घटना से जसीडीह-हावड़ा मुख्य रेलमार्ग पर ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया है। वैसे इस घटना से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद रेल प्रशासन मौके पर पहुंच कर युद्ध स्तर पर कार्य कर रही है।
