Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
चक्रधरपुर : चक्रधरपुर के श्यामरायडीह गांव में मंगलवार को दिनदहाड़े गोली चलने की हुई। इस घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे हुई, जब चक्रधरपुर-टोकलो सड़क मार्ग पर दो युवकों के बीच कहासुनी के बाद एक युवक ने पिस्टल से फायरिंग कर दी। घटना स्थल से पुलिस ने एक गोली का खोखा, एक स्कूटी, एक बाइक और चप्पल बरामद की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि फायरिंग किसने और किस पर की। भगदड़ के बीच भागे हमलावर प्रत्यक्षदर्शियों…
Ranchi: झारखंड पुलिस के सिर्फ 28 प्रतिशत पुलिस पदाधिकारी और कर्मी ही नक्सलियों से लड़ने के लिए प्रशिक्षित हैं. 72 प्रतिशत पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों ऐसे हैं, जिन्हें नक्सलियों से लड़ने के लिए प्रशिक्षित होना बाकी है. इसका खुलासा गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन की रिपोर्ट से हुआ है. गौरतलब है कि झारखंड में नक्सलवाद के खिलाफ अभियान में लगे केंद्रीय बलों को केंद्र के द्वारा दूसरे राज्यों में प्रतिनियुक्त किया जाता रहा है, ऐसी स्थिति में जैप, आईआरबी और जिला पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ की लड़ाई लड़ने के लिए प्रशिक्षित किया जाना अनिवार्य हैं. झारखंड में अब सिर्फ चाईबासा…
आदित्यपुर में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने यह साबित किया है कि कलयुग में भी ईमानदारी जिंदा है। सोमवार शाम आदित्यपुर थाना क्षेत्र के एस टाइप चौक पर एक बाइक सवार के बैग से 3.5 लाख रुपये सड़क पर गिर गए। बाइक सवार को इस बात की खबर तक नहीं लगी। लेकिन उसके पीछे चल रहे दो ईमानदार राहगीरों ने इन पैसों को देखकर भी अपना कर्तव्य निभाया और इसे पुलिस को सौंप दिया। घटना सोमवार शाम करीब 6:30 बजे हुई। बाइक सवार तेज रफ्तार में आगे बढ़ गया और उसके बैग से नोटों से भरा बैग सड़क…
झारखंड के संताल परगना की सभी 18 सीटों पर 20 नवंबर होने वाला चुनाव काफी दिलचस्प होगा। पाकुड़ को छोड़कर सभी सीटों पर सीधी लड़ाई है। पाकुड़ में त्रिकोणात्मक लड़ाई हो सकती है। संताल परगना में पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार थोड़ा-बहुत उलटफेर की संभावना बनती दिख रही है। संताल में पाकुड़ से आजसू और बाकी सीटों पर भाजपा ने प्रत्याशी उतारा है।वहीं आइएनडीए की कांग्रेस पार्टी ने जरमुंडी, महगामा, पोड़ैयाहाट, पाकुड़ और जामताड़ा सीट से उम्मीदवार को मैदान में उतारा है। जबकि, राजद के खाते में देवघर और गोड्डा सीट है। बाकी संताल परगना की 11 सीटों से…
झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण और एक ही चरण में हो रहे महाराष्ट्र के चुनाव प्रचार का शोर शाम पांच बजते ही समाप्त हो गया। झारखंड में आज भी पार्टियों और प्रत्याशियों ने अपना पूरा दमखम दिखाया। एनडीए की ओर से भाजपा के प्रमुख नेताओं, शिवराज सिंह चौहान, हिमंता बिस्वा और योगी आदित्यनाथ ने कई जनसभाओं के साथ रोड शो कर मतदाताओं को लुभाने का काम किया। वहीं झामुमो के शीर्ष प्रचारक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन, सहित कांग्रेस नेताओं ने भी चुनाव प्रचार में अपनी ताकत झोंकी। वहीं महाराष्ट्र में महायुति और महा विकास अघाड़ी ने भी धुआंधार…
झारखंड और महाराष्ट्रा में चुनाव प्रचार थमने के अंतिम दिन कांग्रेस नेता और नेता लोकसभा प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मुम्बई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पर जमकर प्रहार भी किया और दोनों राज्यों में अपने गठबंधन की सरकार बनने के बाद वहीं की रूपरेखा भी खींची। राहुल गांधी ने बताया कि महाराष्ट्र में कांग्रेस-महाविकास अघाड़ी और झारखंड में इंडी गठबंधन की आने के बाद करने वाले कामों को गिनाए। इसके साथ ही राहुल गांधी ने महाराष्ट्र की सत्तारूढ़ पार्टी द्वारा किए गए गलत कामों का भी उल्लेख किया। राहुल गांधी ने कहा कि हमारी सरकार महाराष्ट्र के लोगों के…
लातेहार पुलिस (Latehar Police) ने सदर थाना क्षेत्र में हुई महिला की हत्या का खुलासा रविवार को कर दिया. पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले दोनों अपराधियों को भी गिरफ्तार कर लिया. अपराधियों ने पहले महिला की हत्या की और उसके बाद सबूत छुपाने के लिए बिस्तर में लपेटकर महिला के शव में आग लगा दी थी. गिरफ्तार अपराधियों में धनंजय शुक्ला और निशाल ठाकुर शामिल है. दोनों लातेहार के रहने वाले हैं. रविवार को पुलिस मुख्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरविंद कुमार ने इसकी जानकारी दी.
विधानसभा चुनाव को लेकर रविवार को प्रखंड के लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के गोपीकांदर प्रखंड के खरौनी मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने कहा कि यहां के गरीबों व किसानों के बारे में हमलोगों से अधिक कोई नहीं जान सकता। यहां कोई बीमार हो जाये, बच्चे का स्कूल में दाखिला कराना हो या बिजली का बिल भरना हो यहां के लोगों को उधारी लेने की नौबत आ जाती है। समय पर बिजली बिल जमा नहीं करने पर केस दर्ज हो जाता है फिर कोर्ट कचहरी का चक्कर लगाना मजबूरी बन जाती है। उन्होंने…
Jhansi Fire: उत्तर प्रदेश के झांसी में महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के नवजात शिशु इंटेसिव केयर यूनिट (एनआईसीयू) में शुक्रवार देर रात लगी भीषण आग में कम से कम 10 नवजात शिशुओं की जलने और दम घुटने से मौत हो गई. शनिवार सुबह झांसी पहुंचे उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि वार्ड में कुल 49 बच्चे हैं, जबकि वार्ड की क्षमता केवल 18 बिस्तरों की है. उन्होंने बताया कि सात बच्चों की लाशो की पहचान हो गई है, जबकि तीन की पहचान नहीं हो पाई है. बृजेश पाठक ने बताया कि उनकी पहचान करने और उनके परिजनों तक पहुंचने की कोशिश…
लिट्टीपाड़ा के झामुमो विधायक दिनेश विलियम मरांडी ने आज केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में भाजपा का दामन थाम लिया. टिकट काटकर हेमलाल मुर्मू को टिकट दिए जाने पर पार्टी से नाराज विधायक दिनेश मरांडी ने सार्वजनिक रूप से झामुमो और हेमंत सोरेन पर सवाल उठाए और कहा कि झामुमो दलालों की पार्टी बन कर रह गई है। इसलिए मैंने पार्टी की नीति और सिद्धांत के विरुद्ध पार्टी को लात मार कर आज भाजपा का दामन थाम लिया हूं. वही शिवराज सिंह ने हिरणपुर फुटबॉल मैदान में जन सभा को संबोधित कर कहा कि यह झामुमो आज…
