Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
पाकुड़ के पूर्व विधायक अकील अख्तर ने आजसू का दामन छोड़ दिया है। झामुमो के टिकट से 2009 में चुनाव जीत कर विधायक बनने वाले अकील अख्तर ने बाद में आजसू की सदस्यता ले ली, लेकिन अब इस पार्टी से भी उनकी दिल भर गया है। खबर है, अकील अख्तर ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। वर्तमान में अकील अख्तर आजसू के केंद्रीय सचिव के पद पर थे। अब जबकि झारखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां चल रही हैं, ऐसे में अकील अख्तर का आजसू छोड़ना पार्टी के लिए झटका माना जा रहा है।…
पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के कुंदरी में बस ने ऑटो को टक्सेकर मारी जिसमें सवार 2 व्यक्ति की मौत हो गई. इससे गुस्साये लोगों ने चालक को पकड़कर बुरी तरह से पीट दिया. चालक की पिटाई करने के से भी जब भीड़ का मन नहीं भरा, तो उन्होंने बस को फूंक दिया. जानकारी के अनुशार जेपीएस नामक यात्री बस के धक्के से पांकी से मेदिनीनगर जाने वाली सड़क पर कुंदरी में 2 लोगों की मौत हो गयी. इससे लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने चालक की पकड़कर पिटाई कर दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची…
झारखंड के मुख्यंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। हेमंत सोरेन ने किस सिलसिले में पीएम मोदी से मुलाकात की है, यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। लेकिन इस मुलाकात के राजनीतिक हलकों में कई मायने निकाले जा सकते हैं। खबर अपडेट हो रही है…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एकबड़ा मुकाम हासिल किया है। पीएम मोदी के X के @narendramodi सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 100 मिलियन से ज़्यादा फ़ॉलोअर्स हो गये हैं। इसके साथ ही पीएम मोदी दुनिया के सबसे ज़्यादा फ़ॉलो किए जाने वाले नेता बन गए हैं। पीएम मोदी ने 100 मिलियन का आंकड़ा छूने की जानकारी खुद अपने X प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करके दी है। बता दें कि पीएम मोदी यू.एस. राष्ट्रपति जो बाइडन (38.1 मिलियन), दुबई के शेख मोहम्मद (11.2 मिलियन) और पोप फ्रांसिस (18.5 मिलियन) जैसे दुनिया के अन्य प्रमुख नेताओं को काफी पीछे छोड़ दिया…
जब से जियो और एयरटेल के रिचार्ज महंगे हुए हैं, इंटरनेट जगत में बीएसएनएल की दोबारा से बाते होने लगी है। सोशल मीडिया एक्स पर लोग बीएसएनएल में पोर्ट करने की वकालत कर रहे हैं। इसे लेकर खूब ट्रेंड्स चलाए जा रहे हैं। इसी के बीच TATA और BSNL के डील की खबर आती है, कि टाटा कंसल्टेंसी सर्विस यानी टीसीएस भारत संचार निगम लिमिटेड यानी BSNL के बीच 15000 करोड़ रुपये की डील हुई है, जिससे भारत में 4G नेटवर्क को चुस्त दुरुस्त किया जाएगा। साथ ही 5G नेटवर्क को लेकर जमीन तैयार करने का काम किया जाएगा। 1000…
पेंसिल्वेनिया के बटलर में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रैली के दौरान गोलीबारी की घटना हुई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए. एक गोली ट्रंप के दाहिने कान के ऊपरी हिस्से को चीरकर निकल गई. अमेरिकी जांच एजेंसियां इस हमले को डोनाल्ड ट्रंप की हत्या के प्रयास के रूप में देख रही हैं. पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति की सुरक्षा में तैनात यूएस सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स ने हमलावर को मौके पर ही मार गिराया.
राँची के मोरहाबादी में एक युवक की चाकू से काटकर हत्या। मामले में आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है को गिरी नेपाली ने कतरनी नामक युवक के गर्दन पर पीछे से चाकू से हमला किया था। रजिस्ट्री ऑफिस के पास दोनों के बीच किसी बात को लेकर बकझक हुई थी।जिसकी हत्या हुई वह हमेशा नशे में रहता था।
सरला बिरला पब्लिक स्कूल, रांची में सभी दादा-दादी के प्रति प्यार और आभार व्यक्त करने के लिए ‘वात्सल्यम‘ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ग्लोबल वार्मिंग के प्रति जागरूकता पैदा करने हेतु आयोजित ‘अर्थ क्रूसेडर्स‘ कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के बाद स्वागत गीत और स्वागत नृत्य के साथ हुई। हेड गर्ल द्वारा 2023-24 की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। छात्रों ने शहरीकरण, वनों की कटाई, ग्रामीण विकास, ग्लोबल वार्मिंग के परिणामों के बारे में जागरूकता बढ़ाने, पर्यावरणीय खतरों को दूर करने और एक स्थायी भविष्य के लिए एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। बच्चों ने धरती की रक्षा करने…
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी से मुलाकात की। हेमंत सोरेन और गांडेय विधायक शुक्रवार को उद्योगपति मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे की शादी में शामिल होने मुम्बई गये थे। मुम्बई से हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन आज दिल्ली आ गये हैं। हेमंत सोरेन तीन दिनों के प्रवास पर झारखंड से बाहर हैं। इस दौरान वह इंडी गठबंधन के नेताओं से मुलाकात करेंगे। फिर से झारखंड की कमान अपने हाथ में लेने के बाद हेमंत सोरेन राज्य को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गये हैं। इसी मकसद से वह…
12 जुलाई, वो यादगार दिन था जब अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट जन्मों जन्मांतर के बंधन में बंधे. जियो वर्ल्ड सेंटर में अनंत-राधिका की शाही शादी हुई. इसमें देश-विदेश के वीवीआईपी मेहमानों ने शिरकत की. अनंत-राधिका की आलीशान शादी को सालों तक याद रखा जाएगा. वेडिंग में अंबानी फैमिली का हर मेंबर रॉयल लगा. कर्दाशियां सिस्टर्स, जॉन सीना, रेमा, शाहरुख खान, बच्चन परिवार समेत कई बॉलीवुड, हॉलीवुड और इंटरनेशनल सेलेब्रिटी साल की सबसे बड़ी शादी के गवाह बने. अनंत-राधिका की आलीशान शादी को यकीनन सालों तक याद रखा जाएगा. दूल्हे राजा करोड़ों की लग्जरी कार में सवार होकर वेडिंग वेन्यू पर…
