Author: Admin

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बड़ौत में आयोजित जैन निर्वाण महोत्सव में अब तक 7 लोगों की मौत की खबर सामने आई है. 20 घायलों का उपचार अभी जारी है. हादसे को लेकर डीएम और एसपी ने जानकारी दी है. बताया कि यह महोत्सव पिछले 25-30 सालों से लगातार होता आ रहा है. इसके लिए परमिशन भी ली गई थी. यह कार्यक्रम आज यानि मंगलवार को बड़ौत के जैन कॉलेज फील्ड में चल रहा था. जैन समाज की मौजूदगी में आदिनाथ भगवान के निर्वाण के लड्डू चढ़ाने का कार्यक्रम चल रहा था. कई सारे श्रद्धालु लड्डू चढ़ाने के लिए…

Read More

Hemant Soren Babulal Marandi: सीएम हेमंत सोरेन और बाबूलाल मरांडी की यह तस्वीर खूब वायरल हो रही है. जनता इस तस्वीर की खूब तारीफ कर रही है. बता दें की राजभवन में बीटिंग रिट्रीट कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल, बाबूलाल, कई विधायक शामिल हुए हैं जिसमें सीएम हेमंत सोरेन बाबूलाल मरांडी का हाथ पकड़ कर उनका अभिवादन कर रहे हैं. हालांकि बाबूलाल मरांडी और अर्जुन मुंडा वर्तमान में भाजपा सदस्य हैं और चुनावों के दौरान हेमंत सोरेन और झामुमो पर हमलावर रहे लेकिन आज सीएम हेमंत सोरेन ने बाबूलाल मरांडी का झुककर बड़े आदर के साथ अभिवादन किया.वहीं अर्जुन मुंडा ने भी…

Read More

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी (Health Minister Irfan Ansari) को जान से मारने और पूरे परिवार को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले शातिर अपराधी को नारायणपुर पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, मंत्री को पिछले कुछ दिनों से लगातार धमकी भरे कॉल्स आ रहे थे। इसके अलावा, सोशल मीडिया पर धमकी भरे वीडियो पोस्ट कर डराने की कोशिश की गई थी। आरोपी एक कुख्यात अपराधी है, जो माले बम ब्लास्ट कांड का अभियुक्त भी है और उस पर दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं।पुलिस इसका पुराना इतिहास को खंगाल रही है। पुलिस ने त्वरित…

Read More

गगिरिडीह के शीतलपुर में देर रात जबरदस्त ब्लास्ट से एक की मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक गृहस्वामी उमेश दास की सास हैं। उमेश, उनकी पत्नी और बेटा गंभीर हालत में रांची रेफर किए गए हैं। ब्लास्ट का कारण स्पष्ट नहीं है, लेकिन इसका प्रभाव कई किलोमीटर दूर तक महसूस किया गया।

Read More

देश के अमीर कारोबारी में 299वां स्थान रखने वाले गिरिडीह के व्यवसायी सुरेश जालान ने 90 करोड रुपए में खरीदा प्राइवेट जेट, स्विट्जरलैंड से 10 सीट वाली इस विमान को गिरिडीह के बोडो हवाई अड्डे में कराई गई लैंडिंग, झारखंड के सबसे बड़े कार्बन रिसोर्स अलकतरा फैक्ट्री के मालिक हैं सुरेश जलान।

Read More

जैक बोर्ड (JAC Board) की तरफ से कक्षा आठवी एवं नवमी की बोर्ड की परीक्षा अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई है. आठवीं बोर्ड की परीक्षा जो 28 जनवरी को  होनी थी  और कक्षा नौवीं की परीक्षा 29 एवं 30 जनवरी को होनी थी वह परीक्षा अब इस तिथि में नहीं होगी. जैक बोर्ड की तरफ से कक्षा आठवी एवं नवमी की बोर्ड की परीक्षा की आयोजन के लिए फिर से परीक्षा तिथि जारी की जाएगी.बोर्ड की ओर से अपरिहार्य कारणों से परीक्षाएं स्थगित करने की बात बताई  गई है. वैसे कहा जा रहा है कि जैक अध्यक्ष का…

Read More

धनबादः सरायढेला थाना क्षेत्र के खरनागढ़ा के रहने वाले सेना के एक अधिकारी शिवजी सिंह, उनकी बेटी सोनम कुमारी और पड़ोसी राजीव कुमार की सड़क हादसे में मौत हो गई है. ये हादसा यूपी के प्रयागराज-वाराणसी हाइवे के मिर्जामुराद में हुआ है. वे महाकुंभ स्नान के लिए गये थे और वापस लौट रहे थे. इस हादसे में वहीं शिवजी सिंह की पत्नी नीरा देवी और राजीव सिंह की पत्नी अलका सिंह की स्थिति नाजुक बनी हुई. जिनका इलाज बनारस के बीएचयू में चल रहा है. घटना की सूचना मिलने बाद उनके परिजन बनारस के लिए रवाना हो गए हैं. वहीं मृतक…

Read More

76th Republic Day दुमका: गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ( Hemant Soren) राज्य की उपराजधानी दुमका के पुलिस लाइन मैदान में झंडोत्तलन किया. मुख्य कार्यक्रम पुलिस लाइन मैदान में आयोजित गया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यहां राष्ट्रध्वज फहराया और परेड की सलामी ली. गणतंत्र दिवस के मौके पर झांकियां निकाली जा रही है. गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं. गणतंत्र दिवस समारोह में कई गणमान्य लोग मौजूद हैं.

Read More

Republic Day 2025: गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल संतोष गंगवार राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में तिरंगा फहराया. रांची में गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है. 76वें गणतंत्र दिवस को लेकर समारोह के दौरान आकर्षक झाकियां भी निकाली गई. इस बार अलग अलग विभागों की झांकियों को अलग अलग थीम पर बनाया गया है.

Read More

नई दिल्ली : इस बार 26 जनवरी को रिपब्लिक डे परेड (Republic Day Parade) में मोटरसाइकिल पर करतब दिखाने वाले जवान भारतीय सेना के होंगे। पिछले साल परेड में बीएसएफ के जाबांजों ने मोटरसाइकिल पर करतब दिखाए थे। इस बार रिपब्लिक डे परेड की थीम स्वर्णिम भारत- विकास और विरासत है। परेड में इस बार इंडोनेशिया का मार्चिंग दस्ता शामिल होने की उम्मीद है। पिछली बार परेड में फ्रांस का मार्चिंग दस्ता शामिल हुआ था। पिछली बार फ्रांस के मार्चिंग दस्ते की परेड की स्पीड एक मिनट में 80-85 कदम थी। जबकि सभी भारतीय दस्ते की स्पीड एक मिनट में करीब…

Read More