Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने बीपीएससी 70वीं सीसीई प्रीलिम्स परीक्षा की मार्कशीट जारी कर दी है. जिन उम्मीदवारों ने बीपीएससी 70वीं सीसीई प्रीलिम्स परीक्षा दी है, वे अपनी मार्कशीट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं. आयोग द्वारा 23 जनवरी को 70वीं सीसीई प्रीलिम्स रिजल्ट की घोषणा की गई थी. BPSC 70th CCE Prelims Marksheet: डायरेक्ट लिंक 21, 581 उम्मीदवार सीसीई पदों के लिए सफल बीपीएससी 70वीं सीसीई प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 13 दिसंबर से 4 जनवरी 2025 तक किया गया था. इस परीक्षा में 328,990 उम्मीदवारों ने भाग लिया था, जिनमें से 21, 581 उम्मीदवार सीसीई पदों के…
संसद का बजट सत्र आज शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण से शुरू हो गया. लेकिन राष्ट्रपति के भाषण पर विपक्ष ने हमले भी शुरू कर दिए. संसद परिसर में गांधी परिवार ने राष्ट्रपति के भाषण पर तीखी प्रतिक्रिया की है. कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी ने बजट सत्र पर राष्ट्रपति के भाषण को लेकर कहा कि द्रौपदी मुर्मू अंत तक “बहुत थक गई थीं”, जबकि उनके बेटे राहुल गांधी ने इसे “उबाऊ” करार दिया. हालांकि बजट सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति के शुरुआती भाषण के बाद कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मीडिया से बात करने से परहेज…
नई दिल्ली से कटरा माता वैष्णों देवी जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को भारत की पहली वेजिटेरियन ट्रेन होने का खिताब मिला है। इस ट्रेन के मेन्यू में अंडा और चिकन तक नहीं दिया जाता है और यात्रियों को भी नॉन वेज खाना साथ में लेकर आने की मनाही है। यहां तक कि आईआरसीटीसी ने इस ट्रेन में परोसे जाने वाले खाने को बनाने वाले किचेन में भी अलग से स्टाफ की नियुक्ति की है ताकि यात्रियों को पूर्ण तरीके से शाकाहारी भोजन ही मिल सके। पहली सात्विक ट्रेन होने का सर्टिफिकेट सात्विक काउंसिल ऑफ इंडिया की तरफ से…
प्रयागराज में भगदड़ और कई लोगों की मौत के बाद के हालात को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र का 5 फरवरी को प्रस्तावित महाकुंभ स्नान कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी किसी दूसरे दिन कुंभ स्नान के लिए आ सकते हैं। बता दें कि 29 जनवरी को मौनी अमावस्या पर हुए हादसे के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण के लिए कड़े कदम उठाए हैं। इस हादसे में 30 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। बता दें कि हादसे के बाद भी…
वाराणसी में एक बड़े हादसे की खबर आ रही है। वहां गंगा में नाव पलट गई है। नाव पर 58 लोग सवार थे। यह हादसा मान मंदिर घाट के सामने हुआ। एनडीआरएफ और जल पुलिस बचाव में जुटी। हादसे के कारणों की जांच जारी है. चश्मदीदों का कहना है कि एक बड़ी नाव छोटी नाव से टकरा गई थी। टक्कर के बाद छोटी नाव अनियंत्रित होकर पलट गई। लेकिन एनडीआरएफ और जल पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। सभी ने लाइफ जैकेट पहन रखी थी। सभी को बचा लिया गया। बताया जा रहा है कि यह घटना दशाश्वमेध घाट पर…
Parliament Budget Session 2025 Day 1 Live Updates: संसद के बजट सत्र का शुक्रवार से आगाज हो रहा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शनिवार को बजट पेश करेंगी। इससे पहले पीएम मोदी ने संसद के बाहर मीडिया को संबोधित किया। विपक्ष महाकुंभ हादसा और वक्फ संशोधन बिल को लेकर हंगामा कर सकता है। सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के संयुक्त संबोधन से हुआ। राष्ट्रपति ने अपने अभिभाषण में सरकारी की उपलब्धियों का जिक्र किया। कुछ देर बाद सरकार की ओर से आर्थिक सर्वे पेश किया जाएगा। देश में पर्यटन को बढ़ावा मिला: राष्ट्रपति राष्ट्रपति ने कहा, सीमा क्षेत्र की सड़कें…
Hazaribagh Accident News: बिहार से रांची आ रही कावेरी नामक बस हजारीबाग के बरही में दुर्घटनाग्रस्त हो गई है. इस हादसे में खलासी की मौत हो गई है, जबकि आधा दर्जन यात्री घायल बताए जा रहे है. घटना कोबरा बटालियन के पास शुक्रवार की सुबह छह बजे की बताई जा रही है. हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल देखा गया. स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी है. इसके बाद स्थानीय लोगों और प्रशासन की ओर से राहत कार्य तेज कर दिया गया है.
सुप्रीम कोर्ट ने सहायक शिक्षक नियुक्ति को लेकर बड़ा आदेश दिया है। गुरुवार को कोर्ट ने साफ कर दिया कि सिर्फ JTET पास अभ्यर्थी ही भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। CTET पास उम्मीदवारों को इसमें मौका नहीं मिलेगा। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से JTET पास उम्मीदवारों को राहत मिली है, जबकि CTET पास उम्मीदवारों के लिए यह बड़ा झटका है। झारखंड हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में दी थी चुनौती आपको बता दें कि झारखंड में होने वाले सहायक आचार्य नियुक्ति में CTET अभ्यर्थियों को भी मौका देने का आदेश हाईकोर्ट ने सुनाया था। हाईकोर्ट के…
HMP वायरस के बाद एक और खतरा भारत के कई राज्यों में मंडरा रहा है। Guillain Barre Syndrome नामक इस खतरे से महाराष्ट्र के पुणे और पश्चिम बंगाल में कुछ मौतें हो चुकी हैं। खतरे की बात यह है कि इसने झारखंड में भी दस्तक दे दी है। गुलेन बैरी सिंड्रोम नामक इस महामारी का पहला मामला झारखंड में भी सामने आ गया है। यह मामला और कहीं नहीं, झारखंड की राजधानी रांची में सामने आया है। एक 5 वर्ष की बच्ची इस बीमारी से पीड़ित है और बालपन अस्पताल में वेंटिलेटर पर इलाजरत है। पीड़ित बच्ची एसीएमओ टीम की…
चतरा पुलिस ने अपराध पर शिकंजा कसते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। प्रतापपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बरसोत कला स्थित दुरुकी नदी ईलाके से पुलिस ने तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इन अपराधियों के पास से भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद हुए हैं। एसपी विकास पांडेय ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि ये अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ईलाके की घेराबंदी की और अपराधियों को धर दबोचा। उन्होंने बताया कि विगत 29 जनवरी को पुलिस को सूचना मिली कि…
