Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महात्मा गांधी की 30 जनवरी को मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। हेमंत सोरेन ने महात्मा गांधी सहित देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा है कि शहीद दिवस उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों और क्रांतिकारियों को याद करने का अवसर है, जिन्होंने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। इन वीर बलिदानियों का ऋण कभी नहीं चुकाया जा सकता। भारत की आजादी के लिए महात्मा गांधी जी के अतुलनीय योगदान को याद करते हुए साय ने कहा कि गांधीजी ने…
Mahatma Gandhi Punyatithi 2025: महात्मा गांधी भारत के स्वतंत्रता संग्राम के सबसे प्रभावशाली नेताओं में से एक थे। उनका पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी था लेकिन गांधी जी को सम्मान से “राष्ट्रपिता” कहा जाता है। इसके अलावा उन्हें बापू और महात्मा की उपाधि भी दी गई है। महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों पर आधारित एक अनूठा आंदोलन चलाकर भारत को ब्रिटिश शासन से स्वतंत्र कराने में अहम भूमिका निभाई। 2 अक्तूबर को गुजरात के पोरबंदर में मोहनदास करमचंद गांधी का जन्म हुआ था। वहीं उनकी मृत्यु भारत की आजादी से पहले 30 जनवरी 1948 को हुई थी। नाथूराम गोडसे…
Jharkhand Cabinet Meeting: राज्य सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसर मतियस विजय टोप्पो को बर्खास्त करने का फैसला लिया है. बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय लिया गया. बैठक में कुल छह प्रस्तावों को मंजूरी मिली. मतियस विजय टोप्पो पर अवैध भूमि के हस्तांतरण का आरोप है. झारखंड उच्चतर पुरस्कार योजना होगी लागू झारखंड में अब उच्चतर पुरस्कार योजना लागू की जाएगी. कैबिनेट ने उच्च शिक्षा विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. इसके तहत शिक्षकों, छात्रों, प्रशासकों और संस्थानों को भी पुरस्कृत किया जाएगा. इसमें नौ तरह के पुरस्कार दिए जाएंगे. जिसमें छात्रों और शिक्षकों…
प्रयागराज महाकुम्भ के मौनी अमावस्या के अमृत स्नान के दौरान मची भगदड़ में कई लोगों की हुई मौत की खबरों के बीच झारखंड के लिए भी एक बुरी खबर आयी है। इस भगदड़ में झारखंड की भी एक महिला की मौत हुई है। बता दें कि हादसे में 17 लोगों के मौत की खबर है जबकि दर्जनों लोग घायल हुए हैं। महिला पलामू जिले के रेहला थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। महिला (60 वर्ष) की पहचान अमरेश पांडेय की पत्नी के रूप में हुए है। इस भगदड़ में मृतक महिला की एक बहन के लापता होने की भी खबर…
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या के अमृत स्नान पर मची भगदड़ में कई लोगों के मारे जाने पर अपनी शोक-संवेदना व्यक्त ही है। साथ ही सीएम ने महाकुंभ की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए भगदड़ मचने की घटना की जांच कराने का भी केन्द्र सरकार से मांग की है। हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट करते हुए कहा- महाकुंभ में हुई दुखद भगदड़ की खबर सुनकर मन व्यथित है, जिसमें कम से कम 15 निर्दोष लोगों की जान चली गई है। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोकसंतप्त तीर्थयात्री परिवारों के साथ हैं।…
Chaibasa Naxal: झारखंड के चाईबासा जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई. जिसमें दो नक्सली को मार गिराया है. पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार चाईबासा के सोनुवा थाना क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ में दो नक्सली को मार गिराया गया है. इलाके में सर्च अभियान अभी भी जारी है. झारखंड में नक्सलवाद के खात्मे के लिए तैयार की गई डेडलाइन को पूरा करने के लिए झारखंड पुलिस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. इस महीने पुलिस एनकाउंटर में अब तक चार नक्सली मारे गए हैं. ताजा मामला झारखंड के चाईबासा जिला का…
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में संगम पर बुधवार तड़के मौनी अमावस्या के मौके पर गंगा में पवित्र स्नान के लिए उमड़ी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई, जिसके परिणामस्वरूप कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. एंबुलेंस को घाट पर भेजा गया और घायलों को इलाज के लिए मेला मैदान के अंदर स्थित केंद्रीय अस्पताल ले जाया गया अधिकारियों ने बताया कि कई लोगों को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था. मौनी अमावस्या के अमृत स्नान के कारण भीड़ का दबाव बढ़ने पर मेला प्रशासन को लोगों को वापस भेजना पड़ा. इस भगदड़ के बाद आज होने…
राँची जिले के रातू थाना क्षेत्र में भारत फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में तीन हथियार बंद अपराधियों ने करीब ढ़ाई लाख रुपए की लूट की है।पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
सोमवार को पुलिस मुख्यालय के सभागार से महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक झारखण्ड की अध्यक्षता में साईबर अपराध से संबंधित धोखाधड़ी वाले APK (Android Application Pakage) ऐप से बचने/सुरक्षित रहने हेतु समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। इस बैठक में अनजाने / धोखाधड़ी वाले APK (Android Application Pakage) ऐप से संबंधित विभिन्न सुरक्षा नीतियों की व्यापक रूप से समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम मे पुलिस अधीक्षक, जामताड़ा द्वारा साईबर अपराध की रोकथाम से संबंधित पी०पी०टी० के माध्यम से प्रस्तुती दी गयी साथ ही साथ बताया गया कि साईबर अपराधी असली ऐप्स की तरह दिखने वाली नकली APK फाइल्स में मैलवेयर और…
रांची। झारखंड कैबिनेट की बैठक 29 जनवरी को होगी। इसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) के मुताबिक कैबिनेट की बैठक 29 जनवरी, 2025 को होगी। यह बैठक अपराह्न 4 बजे से रांची स्थित झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) के मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी।
