Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    धनबाद के मुनीडीह कोल वाशरी हादसा: स्लरी में दबकर तीन मजदूरों की मौत, कई के फंसे होने की आशंका

    May 2, 2026

    हजारीबाग ट्रिपल डेथ मिस्ट्री: भाई और दो बहनों की मौत पर SIT गठित, जांच तेज

    May 2, 2026

    रांची के 7 साल के नन्हे तैराक ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 9 घंटे 50 मिनट में 29 किलोमीटर तैर कर जीत लिया समंदर

    May 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»इस बार का गणतंत्र दिवस होगा बेहद ख़ास, 90 मिनट में पूरी हो जाएगी इस बार की Republic Day की परेड
    Breaking News

    इस बार का गणतंत्र दिवस होगा बेहद ख़ास, 90 मिनट में पूरी हो जाएगी इस बार की Republic Day की परेड

    AdminBy AdminJanuary 26, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    नई दिल्ली : इस बार 26 जनवरी को रिपब्लिक डे परेड (Republic Day Parade) में मोटरसाइकिल पर करतब दिखाने वाले जवान भारतीय सेना के होंगे। पिछले साल परेड में बीएसएफ के जाबांजों ने मोटरसाइकिल पर करतब दिखाए थे। इस बार रिपब्लिक डे परेड की थीम स्वर्णिम भारत- विकास और विरासत है। परेड में इस बार इंडोनेशिया का मार्चिंग दस्ता शामिल होने की उम्मीद है। पिछली बार परेड में फ्रांस का मार्चिंग दस्ता शामिल हुआ था। पिछली बार फ्रांस के मार्चिंग दस्ते की परेड की स्पीड एक मिनट में 80-85 कदम थी। जबकि सभी भारतीय दस्ते की स्पीड एक मिनट में करीब 108 कदम की थी।

    परेड के लिए इंडोनेशिया का दस्ता आएगा भारत

    सूत्रों के मुताबिक परेड की तैयारी और परेड के दौरान कॉर्डिनेशन बेहतर हो ये सुनिश्चित करने के लिए इस बार इंडोनेशिया का दस्ता करीब दो हफ्ते पहले भारत आ जाएगा। इस बार कोशिश की जा रही है कि पूरी परेड 90 मिनट में पूरी हो जाए। इसलिए इस बार परेड में पिछली बार के मुकाबले दो मार्चिंग दस्ते कम होंगे। रिपब्लिक डे परेड में पिछले साल कुल 16 मार्चिंग दस्ते थे।

    परेड में इस बार 14 मार्चिंग दस्ते

    इस बार परेड में कुल 14 मार्चिंग दस्ते शामिल होंगे। इसमें 8 दस्ते सर्विसेज के यानी आर्मी, नेवी और एयरफोर्स के होंगे। 5 दस्ते गृह मंत्रालय के तहत आने वाले फोर्स के और एक दस्ता कोस्ट गार्ड का होगा। बीएसएफ का एक दस्ता होगा। जिसमें सजे धजे ऊंट भी दिखाई देंगे। रिपब्लिक डे परेड में कुल 25 झांकियां होंगी, जिसमें अलग अलग राज्यों की झांकियों के अलावा डिपार्टमेंट ऑफ मिलिट्री अफेयर्स (डीएमए), डीआरडीओ, असम राइफल्स और कोस्ट गार्ड की भी झांकी होगी।

    5000 आर्टिस्ट एक साथ देंगे परफॉर्मेंस

    6 पाइप बैंड परेड में शामिल होंगे। पिछली बार परेड में 3000 आर्टिस्ट ने कर्तव्य पथ पर देश की संस्कृति की झलक दी थी, इस बार 5000 आर्टिस्ट एक साथ कर्तव्य पथ पर भारत के विकास, विरासत और संस्कृति को दिखाएंगे। रिपब्लिक डे के टिकट अलग अलग जगह बने काउंटर से भी लिए जा सकते हैं। साथ ही एक वेबसाइट भी है, जिसके जरिए 2 जनवरी से टिकट लिए जा सकते हैं। वेबसाइट है – aamantran.mod.gov.in

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    धनबाद के मुनीडीह कोल वाशरी हादसा: स्लरी में दबकर तीन मजदूरों की मौत, कई के फंसे होने की आशंका

    May 2, 2026

    हजारीबाग ट्रिपल डेथ मिस्ट्री: भाई और दो बहनों की मौत पर SIT गठित, जांच तेज

    May 2, 2026

    रांची के 7 साल के नन्हे तैराक ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 9 घंटे 50 मिनट में 29 किलोमीटर तैर कर जीत लिया समंदर

    May 2, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • धनबाद के मुनीडीह कोल वाशरी हादसा: स्लरी में दबकर तीन मजदूरों की मौत, कई के फंसे होने की आशंका
    • हजारीबाग ट्रिपल डेथ मिस्ट्री: भाई और दो बहनों की मौत पर SIT गठित, जांच तेज
    • रांची के 7 साल के नन्हे तैराक ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 9 घंटे 50 मिनट में 29 किलोमीटर तैर कर जीत लिया समंदर
    • मोबाइल पर तेज सायरन अलर्ट से न घबराएं: 2 मई को देशभर में आपदा चेतावनी सिस्टम की बड़ी टेस्टिंग
    • रांची राज्यसभा चुनाव: INDIA गठबंधन में सीटों को लेकर टकराव, JMM-कांग्रेस आमने-सामने
    • झारखंड में जनगणना-2027 की शुरुआत, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया स्व-गणना
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.