Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    9 मई को टैगोर जयंती पर BJP सरकार का शपथ ग्रहण! बंगाल में ऐतिहासिक जीत के बाद CM चेहरे पर सस्पेंस

    May 5, 2026

    रांची में ओवरलोड स्कूल वैन पर बड़ी कार्रवाई: DTO और ट्रैफिक DSP का सख्त अभियान, भारी जुर्माना

    May 5, 2026

    रांची में मौसम का कहर! तेज आंधी-बारिश से शहर पानी-पानी, 5° तक गिरा तापमान—ऑरेंज अलर्ट जारी

    May 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»घाटशिला के जंगलों में पहुंचा बाघ, खौफ में ग्रामीण
    Breaking News

    घाटशिला के जंगलों में पहुंचा बाघ, खौफ में ग्रामीण

    AdminBy AdminJanuary 24, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    घाटशिला वन क्षेत्र के माकुली जंगल व झरना के पास गुरुवार को एक बार फिर बाघ के पंजों के निशान मिले हैं. सूचना पर घाटशिला के रेंजर विमद कुमार टीम के साथ माकुली जंगल पहुंचे और बाघ के पदचिह्नों को देखा. जांच के बाद विभाग ने बाघ के पंजे के निशान की पुष्टि की. रेंजर ने कहा कि एक किसान का बैल भी तीन दिनों से लापता है. उसके शिकार होने की आशंका है. घना जंगल और शाम ढलने से वन विभाग की टीम आज नहीं पहुंच पायी. शुक्रवार को टीम वहां पहुंचेगी और बैल के अवशेष को देख पुष्टि करेगी. वहीं, जंगल में बाघ के नये पदचिह्न मिलने से उसके आस पास शरणागत होने की बात साफ हो गयी. दो दिन पहले बासाडेरा के बाद बाघ का ट्रेस नहीं मिल रहा था. पंजे के निशान भी नहीं मिल रहे थे. पर आज फिर से पंजे के निशान मिलने से क्षेत्र के ग्रामीणों में बाघ का खौफ है.

    16 कैमरे लगे हैं, पर बाघ अब तक कैद नहीं

    मालूम हो कि सीमा पर 16 नाइट विजन सीसीटीवी कैमरे वन विभाग ने लगाये हैं. पर बाघ अब तक कैमरे में कैद नहीं हुआ है. लेकिन लगातार पदचिह्न मिल रहे हैं. डीएफओ सबा आलम अंसारी के नेतृत्व में तीन टीम घाटशिला रेंज के आसपास वन क्षेत्र में बाघ की तलाश में जुटी हुई है.

    माकुली के किसान का बैल तीन दिनों से लापता

    तीन दिन पहले माकुली गांव के किसान श्रीधर बांडरा और उसका बेटा मांगू बांडरा मवेशी चराने गये थे. लेकिन एक बैल शाम तक नहीं लौटा. खोजबीन की पर पता नहीं चला. किसान के पुत्र मांगू बांडरा ने जंगल में बाघ होने की बात बतायी. सूचना पाकर रेंजर विमद कुमार पहुंचे और किसान से जानकारी ली. रेंजर ने कहा शिकार होने की संभावना है. पर कल जंगल के अंदर जायेंगे तो इसकी पुष्टि हो पायेगी. पर किसान ने कहा कि बैल का शिकार बाघ कर चुका है. अन्यथा बैल घर लौट आता.

    वन विभाग ने कहा- जंगल जाने से परहेज करें ग्रामीण

    माकुली में बाघ के होने के बात सामने आने से पर वन विभाग ने ग्रामीणों को अलर्ट कर दिया है. ग्रामीणों को जंगल नहीं जाने की सलाह दी गयी है. ज्ञात हो कि दालमा वन क्षेत्र में लगभग 12 जनवरी को बाघ होने की सूचना मिली थी. 18-19 जनवरी से घाटशिला रेंज में बाघ प्रवेश किया. एमजीएम के आमबेड़ा, फिर डुमकोकाचा, फिर बासाडेरा में बाघ के पंजे के निशान मिले. आज माकुली में बाघ होने की पुष्टि हो चुकी है.

    घाटशिला रेंज में विगत वर्ष बैलों का हुआ था शिकार

    वर्ष 2020 में भी जाड़े के समय दिसंबर माह में एक बाघ ने घाटशिला रेंज के झाटीझरना के फूलझोर से बासाडेरा तक विचरण किया था. तब भी पंजे के निशान मिले थे और दो बैलों का शिकार भी बाघ ने किया था. फिर समय बीतने के साथ बाघ का पता नहीं चला. तब भी पूर्व डीएफओ ने बाघ होने की पुष्टि की थी. अब फिर से इस क्षेत्र के जंगल में बाघ का खौफ व्याप्त हो गया है. कई जगह पंजे के निशान मिलने से बाघ के होने की पुष्टि हो चुकी है. घाटशिला के बासाडेरा के बाद आज फिर माकुली में बाघ के पदचिह्न मिले हैं. मैं वहां गया था. एक किसान ने बैल के शिकार बाघ द्वारा करने की बात भी बतायी है. शुक्रवार को टीम जायेगी और बैल के अवशेष को ढूंढेगी. हालांकि मिले पंजे के निशान से यह साफ है कि बाघ माकुली जंगल में शरणागत है. वन विभाग नजर रख रही है. कैमरे लगाये गये हैं. वन विभाग की टीम लगातार घूम रही है.

     

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    9 मई को टैगोर जयंती पर BJP सरकार का शपथ ग्रहण! बंगाल में ऐतिहासिक जीत के बाद CM चेहरे पर सस्पेंस

    May 5, 2026

    रांची में ओवरलोड स्कूल वैन पर बड़ी कार्रवाई: DTO और ट्रैफिक DSP का सख्त अभियान, भारी जुर्माना

    May 5, 2026

    रांची में मौसम का कहर! तेज आंधी-बारिश से शहर पानी-पानी, 5° तक गिरा तापमान—ऑरेंज अलर्ट जारी

    May 5, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • 9 मई को टैगोर जयंती पर BJP सरकार का शपथ ग्रहण! बंगाल में ऐतिहासिक जीत के बाद CM चेहरे पर सस्पेंस
    • रांची में ओवरलोड स्कूल वैन पर बड़ी कार्रवाई: DTO और ट्रैफिक DSP का सख्त अभियान, भारी जुर्माना
    • रांची में मौसम का कहर! तेज आंधी-बारिश से शहर पानी-पानी, 5° तक गिरा तापमान—ऑरेंज अलर्ट जारी
    • पहले सिर्फ नंदीग्राम से लड़ना चाहते थे शुभेंदु अधिकारी… फिर अमित शाह ने बनाया प्लान, भवानीपुर में ममता बनर्जी को दी मात!
    • विक्रमशिला सेतु टूटने के बाद बढ़ी मुश्किलें, गंगा पार करने के लिए मनमाना किराया वसूल रहे नाव संचालक
    • राज्य सरकार की नई पहल, पेंशनरों को मिलेगा स्वास्थ्य बीमा का लाभ
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.