Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»काम की बात: सोसायटी में रहते हैं तो भूलकर न करें ये चार गलतियां, वरना जाना पड़ सकता है जेल
    Breaking News

    काम की बात: सोसायटी में रहते हैं तो भूलकर न करें ये चार गलतियां, वरना जाना पड़ सकता है जेल

    AdminBy AdminJanuary 24, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    Society Rules: हम एक सभ्य समाज में रहते हैं और हमारी इसके प्रति कई जिम्मेदारियां भी बनती हैं। दरअसल, आप जिस भी सोसायटी में रहते होंगे वहां कई नियम बने होंगे, जिनमें आपको ये बताया जाता है कि आप सोसायटी के अंदर क्या कर सकते हैं और क्या नहीं कर सकते हैं। बावजूद इसके कई बार ऐसे मामले सामने आते हैं, जिनमें लोग अपनी सोसायटी में कुछ ऐसा कर बैठते हैं जिसकी वजह से उन्हें जेल तक जाना पड़ जाता है। इसलिए आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि आपको अपनी सोसायटी में कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए। वरना आपको भी जेल हो सकती है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप आगे इसके बारे में विस्तार से जान सकते हैं…

    नंबर 1
    • आपको एक बात सुनिश्चित करनी चाहिए कि आपकी वजह से आपके पड़ोसियों को कोई तकलीफ न हो। आप घर में पार्टी कर रहे हैं, शोर-शराबा कर रहे हैं या किसी तरह की कोई गलत गतिविधि कर रहे हैं और इससे आपके पड़ोसी को तकलीफ हो रही है, तो ऐसे में आपके ऊपर उचित कार्रवाई की जा सकती है। इसलिए ऐसी गलती करने से बचें।
    नंबर 2
    • अपनी सोसायटी में कभी किसी से बदतमीजी से बात न करें और न ही लड़ें। कई बार लोग छोटी-छोटी बात पर सिक्योरिटी गार्ड, घर में काम करने वाली मेड, सफाई कर्मी या पड़ोसी आदि से लड़ जाते हैं। ऐसा बिल्कुल न करें। अगर ऐसा करने पर आपकी शिकायत पुलिस से होती है, तो आपको जेल तक जाना पड़ सकता है। इसलिए ऐसी चीजों से दूर रहें।
    नंबर 3
    • कई लोगों को डॉग या बिल्ली पालने का शौक होता है। ऐसे में अगर आपके पास भी कोई पालतू जानवर है, तो फिर ध्यान रखें कि आपका ये जानवर किसी बच्चे या बड़े आदि को नुकसान न पहुंचाएं। पार्क में घुमाते समय या बाहर ले जाते समय डॉग के मुंह पर मास्क जरूर लगाएं, ताकि वो किसी को काट न सके। ऐसा इसलिए भी क्योंकि अगर आपके पालतू जानवर की वजह से किसी को दिक्कत होती है, तो आप पर उचित कार्रवाई हो सकती है।
    नंबर 4
    • हर एक सोसायटी के अपने कुछ नियम होते हैं, जिन्हें आपको मानना चाहिए। हां, अगर आपको कोई नियम गलत लगे, तो आप सोसायटी या मैनेजर से बात कर सकते हैं। पर जो नियम सोसायटी के हैं, तो आपको उनका पालन करना चाहिए। आमतौर पर पर रात को शोर-शराबा न करना, शराब पीकर किसी से बदतमीजी न करना, लड़ाई-झगड़ा न करना आदि नियम सोसायटी के होते हैं।
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका

    June 27, 2026

    बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’

    June 27, 2026

    Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द

    June 27, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • NCERT की नई किताब में बड़ा बदलाव: अब 9वीं के छात्र पढ़ेंगे SIR और 1975 की इमरजेंसी, बदला संविधान पढ़ाने का तरीका
    • बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर? नीतीश को दिल्ली बुलाने की तैयारी, जानें क्या है पीएम मोदी का ‘मास्टर प्लान’
    • Maharashtra TET 2026: पेपर लीक की आशंका के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द
    • झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 20 जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD की चेतावनी
    • तेज प्रताप यादव के घर चोरी मामला: गवाह के परिवार को मिली धमकी, ड्राइवर ने मांगी पुलिस सुरक्षा
    • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 8 आरोपी न्यायिक हिरासत में, चंपत राय के इस्तीफे की खबरों का ट्रस्ट ने किया खंडन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.