Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
Ranchi नगर निगम के सफाई कर्मचारियों का हड़ताल खत्म हो गया है. रांची नगर निगम सफाई मजदूर संघ के बैनर तले सभी सफाईकर्मी नागाबाबा खटाल स्थित वेजिटेबल मार्केट में जुटे. यहां निगम के आला अधिकारियों के साथ वार्ता शुरू हुई. कई मांगों पर सहमति बनने के बाद हड़ताल खत्म किया गया. बता दें कि रांची नगर निगम के सफाई कर्मचारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए थे. यहां सफाई कर्मियों के साथ ड्राइवर और सुपरवाइजर भी धरना पर बैठे थे. सफाई कर्मियों के नहीं आने से लोगों ने घरों में जमा कचरे को सड़कों पर ही जहां-तहां फेंक दिया…
राँची मण्डल मे आरपीएफ के मण्डल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के निर्देश पर शराब के धरपकड़ के लिए लगातार अभियान जारी है उसी क्रम में दिनांक 02.09.2024 को राँची स्टेशन पर शराब कि बोतलों को कुछ लोग ट्रेन से लेकर जानेवाले है, कि गुप्त सूचना रांची पोस्ट के निरीक्षक डी शर्मा को मिलने पर तत्काल उन्होंने इसे पकड़ने के लिए अपनी टीम बनाकर जिसमें आरपीएफ पोस्ट रांची के एसआई सूरज पांडे, एसआई सोहन लाल, स्टाफ बब्लू महतो, डीके सिंह, एम अंसारी, अफरोज आलम, संजय यादव तथा एस.पी रॉय थे, के साथ रांची रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर तलाशी…
राँची नगर निगम के 2300 से अधिक सफाईकर्मी, वाहन चालक, सुपरवाइजर, जोनल सुपरवाइजर व अन्य कर्मचारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। इसका नतीजा यह हुआ कि पूरे शहर की सफाई व्यवस्था ठप हो गई। शहर के करीब 2.25 लाख घरों से कूड़े का उठाव नहीं हुआ। मोहल्लों में कूड़ा वाहन नहीं गया। इस कारण लोगों ने सड़क व नालियों में ही कूड़े का ढेर लगा दिया। शहर के 53 वार्ड की सड़कों पर 700 मीट्रिक टन कचरा फैला रहा। किसी भी क्षेत्र में न नालियों और न ही सड़कों की सफाई हुई। कहीं झाड़ू तक नहीं लगा। वहीं,…
रांची-झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अगले तीन दिनों (3-5 सितंबर) के लिए उत्पाद सिपाही भर्ती प्रक्रिया स्थगित करने का निर्देश दिया है. दौड़ का आयोजन अब सुबह 9 बजे के बाद किसी भी सूरत में नहीं किया जाएगा. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर उत्पाद सिपाही बहाली की नियमावली की अविलंब समीक्षा करने और सभी बहालियों की नियमावली में बदलाव करने का निर्देश दिया है. किन परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए प्रस्ताव बनाने का दिया निर्देश? सीएम हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि उत्पाद सिपाही की नियुक्ति प्रक्रिया में दौड़ के क्रम में प्रतिभागियों की…
Ranchi: पलामू में उत्पाद सिपाही बहाली में एक और युवक की दौड़ लगाने के दौरान मौत हो गयी. युवक की पहचान दीपक कुमार पासवान के रूप में हुई है. दीपक की उम्र 25 साल थी. 28 अगस्त को दीपक दौड़ लगाने के दौरान बेहोश हो गया था. दीपक ने नौ किलोमीटर की दौड़ पूरी कर ली थी.दसवें किलोमीटर पूरी करने के क्रम में वह बेहोश हो गया और गिर गया. पुलिस ने दीपक को उठाकर सदर अस्पताल डाल्टनगंज में भर्ती करा दिया. स्थिति की गंभीर देखते हुए उसे रांची के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया.इसी दौरान सोमवार की सुबह उसकी…
Ranchi : रांची नगर निगम के सफाईकर्मी आज से अनिश्चितकालील हड़ताल पर जाएंगे। अपनी कई महत्वपूर्ण मांगो को लेकर रांची नगर निगम के करीब 2300 सफाईकर्मी और मजदूर हड़ताल पर जा रहे हैं। रांची नगर निगम के मजदूर संघ के अध्यक्ष दयानंद यादव ने हड़ताल की घोषणा की है। कई वर्षों से काम कर रहे मजदूर दयानंद यादव ने कहा कि निगम के मजदूर व सफाईकर्मियों के साथ ही सुपरवाईजर कई वर्षों से काम में लगे हुए हैं। पर इसके बावजूद निगम हम मजदूरों के भविष्य को लेकर किसी भी तरह की पहल नहीं की गई है। इसके लिए कई…
राजद के दिग्गज नेता और पूर्व महासचिव तथा बिहार सरकार में पूर्व मंत्री रहे श्याम रजक एक सितंबर को जनता दल यूनाईटेड का दामन थामेंगे। बता दें कि श्याम रजक ने गत 22 अगस्त को राजद के राष्ट्रीय महासचिव और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे चुके हैं। यहां यह भी बता दे कि यह राजद से जदयू में उनकी दूसरी बार एंट्री होगी। पिछली बार भी वह राजद से सीधे जदयू में आए थे और इस बार भी ऐसा ही करने जा रहे हैं। बता दें कि राजद से नाराजगी की वजह से उन्होंने पार्टी से नाता तोड़ा…
झारखंड की कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद को अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी में सचिव बनाया गया है। अंबा प्रसाद को सचिव बनाये जाने पर झारखंड कांग्रेस में हर्ष का माहौल है। झारखंड के पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने X पर पोस्ट कर अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आलाकमान का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह तेज-तर्रार और प्रतिभावान कांग्रेस नेता का सही सम्मान है। राजेश ठाकुर ने अपने पोस्ट में लिखा- अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आदरणीय श्री@kharge जी, आदरणीय श्रीमती सोनिया गांधी जी, नेता विपक्ष जननायक आदरणीय श्री@RahulGandhi जी, संगठन महासचिव आदरणीय श्री@kcvenugopalmp जी, महासचिव सह…
BJP में शामिल हुए Lobin Hembrom, बाबूलाल मरांडी ने दिलायी पार्टी की सदस्यता. लोबिन हेम्ब्रम ने कहा है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) से उनकी कोई नाराजगी नहीं है. वह पार्टी की नई पीढ़ी के नेता से नाराज हैं. पुराने नेताओं की कोई इज्जत पार्टी में नहीं रह गई है. धीरे-धीरे पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता झामुमो से किनारा कर लेंगे. अभी और कई लोग पार्टी छोड़ेंगे
Lobin Hembrom: झारखंड के बोरियो के पूर्व झामुमो विधायक लोबिन हेम्ब्रम आज 12 बजे दिन में भाजपा में शामिल होंगे। भाजपा प्रदेश कार्यालय में इसके लिए मिलन समारोह कार्यक्रम भी रखा गया है। जिस समय हेम्ब्रम भाजपा की सदस्यता लेंगे उस समय झारखंड भाजपा के कई दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे। प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाएंगे। भाजपा में शामिल होने के बाद उनके बोरियो विधानसभा से चुनाव लड़ने की संभावना है। लोबिन हेम्ब्रम ने 26 अगस्त को कहा था कि वो जल्द ही भाजपा…
