Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
Train Hijack Pakistan: बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने पाकिस्तान के बोलन में जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को हाईजैक करने, 120 यात्रियों को बंधक बनाने और छह सैन्य कर्मियों की हत्या करने की जिम्मेदारी ली है. समूह ने चेतावनी दी है कि उनके खिलाफ किसी भी सैन्य अभियान के परिणामस्वरूप सभी बंधकों को मार दिया जाएगा. एक बयान में बीएलए ने कहा कि उसके लड़ाकों ने मशकफ, धादर, बोलन में योजनाबद्ध ऑपरेशन को अंजाम दिया. समूह ने कहा, “हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने रेलवे ट्रैक को उड़ा दिया है, जिससे जाफर एक्सप्रेस को रुकना पड़ा. लड़ाकों ने तेजी से ट्रेन पर नियंत्रण कर…
Ranchi: सीबीआई के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत ने जेपीएससी-2 के पांच अफसरों के खिलाफ नये सिरे से जांच करने का आदेश दिया है. इन अफसरों में प्रशांत कुमार लायक, लाल मनोज नाथ शाहदेव, कुमार शैलेंद्र, हरि उरांव और कुमारी गीतांजली का नाम शामिल है. न्यायालय ने अपने आदेश की कॉपी सीबीआई के ब्रांच हेड को भेजने का निर्देश दिया है. सीबीआई के विशेष न्यायाधीश की अदालत ने जेपीएससी-2 के अभियुक्तों के खिलाफ संज्ञान से संबंधित आदेश में लिखा है कि सीबीआई ने इन पांच अभियुक्तों के खिलाफ आरोप पत्र समर्पित नहीं किया है. सीबीआई ने अपनी रिपोर्ट में लिखा…
झारखंड के पलामू जिले में मंगलवार (11 मार्च) को गैंगस्टर अमन साहू को पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश करने और एक जवान पर गोली चलाने के बाद ढेर कर दिया गया. अधिकारियों ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब 150 से अधिक मामलों में आरोपी और कुछ मामलों में दोषी ठहराए गए गैंगस्टर को पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ के रायपुर जेल से रांची लाया जा रहा था. मेदिनीनगर के उपमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) मणिभूषण प्रसाद ने बताया कि रामगढ़ थाना क्षेत्र के अंधेरीटोला के पास अचानक साहू के गिरोह के सदस्यों ने उस गाड़ी पर हमला कर दिया,…
मंगलवार तड़के करीब 3:00 बजे जमशेदपुर से आ रही स्कॉर्पियो ने राम लखन सिंह कॉलेज के पास खड़े ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. जिससे स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए. हादसे की सूचना मिलने पर सदर पुलिस और स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत और बचाव का काम शुरू किया और घायलों को किसी तरह से बाहर निकाला. इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं. सभी जमशेदपुर के रहने वाले थे. पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है.…
Ranchi : झारखंड पुलिस के लिए चुनौती बने कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू को पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया है. यह घटना मंगलवार की सुबह पलामू में हुई है. जब अमन साहू को रांची पुलिस की टीम रायपुर से पूछताछ के लिए रिमांड पर रांची ला रही थी. इसी दौरान पुलिस की गाड़ी पलामू में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. तभी अमन साहू पुलिस का हथियार छीनकर भागने लगा. पुलिस ने जब उसे रोकने की कोशिश की तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी. जिसके बाद पुलिस की टीम ने उसे एनकाउंटर में मार गिराया. हालांकि अभी तक इस घटना की…
गढ़वा के रंका थाना क्षेत्र के गोदरमाना गांव में पटाखे की दुकान में भीषण आग लग गई. हादसे में 4 बच्चे समेत 5 व्यक्तियों की दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गई है. वहीं मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई है. यह क्षेत्र झारखण्ड और छत्तीसगढ़ का बॉर्डर है.
कांग्रेस के नवनियुक्त झारखंड प्रभारी के राजू रविवार को दुमका में यह कहकर सनसनी फैला दी है कि झारखंड कांग्रेस में भी भाजपा के “स्लीपर सेल” काम करते है. उन्हें चिन्हित कर निकालने का काम अब शुरू होगा. उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के अहमदाबाद में शनिवार को कहे गए वक्तव्य का भी जिक्र किया. मतलब साफ है कि कांग्रेस पार्टी अब पूरे देश में संगठन में नए तरह के बदलाव पर काम कर रही है. इसके लिए पार्टी कुछ नुकसान के लिए भी शायद मानसिक रूप से तैयार है. और शायद, इसीलिए झारखंड और बिहार के भी प्रभारी को…
टीम इंडिया ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी जीत ली है। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में इंडिया ने 252 का टारगेट 49वें ओवर में चेज कर लिया। 9 महीने में बतौर कप्तान रोहित शर्मा का यह दूसरा ICC खिताब है। उन्होंने पिछले 29 जून को टी-20 वर्ल्ड कप भी जिताया था। रोहित शर्मा ने कप्तानी पारी खेली और 76 रन बनाए।रन चेज में श्रेयस (48 रन), केएल राहुल (नाबाद 34 रन), अक्षर पटेल (29 रन) का अहम रोल रहा। गेंदबाजी में सबसे बड़ा रोल रहा कुलदीप यादव का, जिन्होंने दो ओवर में…
रांची : झारखंड समेत पूरे देश में आज बेरोजगारी एक बड़ी समस्या है. इसके लिए केंद्र सरकार जहां युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए स्किल इंडिया जैसे कार्यक्रम संचालित करती है, तो वहीं राज्य सरकार भी मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत युवाओं को 1000 रुपये देती है. तो वहीं ट्रांसजेंडर और य़ुवतियों को 1500 रुपये की सहायता देती है. हेमंत सरकार की कौशल श्रम, रोजगार और प्रशिक्षण विभाग ने इसकी शुरूआत की थी. इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के युवाओं को उघोग के स्टैंडर्ड अनुसार प्रशिक्षण विभाग प्रदान करना है. स्वरोजगार से भी जोड़ता है मुख्यमंत्री सारथी योजना मुख्यमंत्री…
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने वादे के अनुसार, मंईयां सम्मान योजना की राशि महिलाओं के खाते में भेजनी शुरू कर दी है। शुक्रवार को विधानसभा के बजट सत्र में सदन से हेमंत सोरेन ने कहा था कि राज्य की महिलाओं को होली पर्व से पूर्व मंईयां सम्मान योजना की राशि उनके खाते में भेज दी जाएगी। जानकारी मिली है कि मंईयां सम्मान की राशि महिलाओं के खाते में आनी शुरू भी हो गयी है। वह भी एक नहीं, तीन महीनों की राशि (7500 रुपये) उनके खातों में आ रही है। जानकारी मिल रही है कि करीब 35 से 40 लाख…
