Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
झारखंड विधानसभा में बजट पेश होने के बाद, विधायक कल्पना सोरेन ने सीएम हेमंत सोरेन और पार्टी के नेताओं के साथ मिलकर अपना जन्मदिन मनाया. बता दें की कल्पना सोरेन 40 साल की हो गईं हैं. जन्मदिन के अवसर पर उन्होंने केक काटकर अपनी खुशी का इज़हार किया. कल्पना सोरेन के लिए ये जन्मदिन इसलिए भी खास था क्योंकि 2024 में उन्होने अपना जन्मदिन नहीं मनाया था, उस वक्त हेमंत सोरेन जमीन घोटाला मामले को लेकर जेल में थे। इस बार हेमंत सोरेन न केवल जेल के बाहर है बल्कि सत्ता बरकरार रखकर उन्होने इतिहास भी रचा था। दूसरी बात…
Tata’s family tree: भारतीय बिजनेस और परोपकार की एक महान शख्सियत रतन टाटा ने 9 अक्टूबर को 86 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली. वह अपने पीछे एक विशाल विरासत छोड़ गए. उनके योगदान ने न केवल टाटा ग्रुप बल्कि देश के औद्योगिक परिदृश्य को भी आकार दिया. रतन टाटा को अपनी विनम्रता, सत्यनिष्ठा और असाधारण लीडरशिप के लिए जाना जाता था. उनका निधन उन लाखों लोगों के लिए एक सदमा है जो उनकी करुणा और इनोवेशन की विरासत की प्रशंसा करते हैं. रतन टाटा की मृत्यु पर पूरा देश शोकाकुल है. यह टाटा परिवार के भारत और विश्व स्तर…
विधानसभा में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने पेश किया 1 लाख 45 हजार 400 करोड़ का बजट. यह वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट है, बता दें की राधा कृष्ण किशोर की यह पहली बजट है जिसे ‘अबुआ बजट’ का नाम दिया गया है खबर अपडेट हो रही है…
Ranchi : टेंडर घोटाला के जरिये करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग करने के आरोपी पूर्व मंत्री आलमगीर आलम और उनके ओएसडी संजीव लाल की जमानत याचिका पर अब हाईकोर्ट में 7 मार्च को सुनवाई होगी. दोनों आरोपियों की जमानत याचिका हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की कोर्ट में सुनवाई के लिए सूचीबद्ध है. बता दें कि आलमगीर आलम और संजीव लाल दोनों आरोपियों को रांची PMLA (प्रीवेन्शन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की विशेष कोर्ट ने बेल देने से इनकार कर दिया था और उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी. जिसके बाद दोनों ने हाईकोर्ट में जमानत के…
देवघर: वाहन चेकिंग के दौरान आज एक महिला की मौत हो गई।जिसका आरोप पुलिस की कार्यशैली पर लगा है। आरोप ये भी है कि चलते वाहन से चाबी खींचने की वजह से मोटरसाइकिल सवार गिर पड़ा जिससे महिला की मौत हो गई। क्या है मामला देवघर के कई चौक-चौराहों पर बड़े पैमाने पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. इसी सिलसिले में आज कुंडा मोड़ के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. इसी बीच एक पुरुष मोटरसाइकिल पर एक महिला के साथ आ रहा था. ट्रैफिक पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की. घटना के संबंध में…
दुमका: जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के बेनागड़िया-कौवामहल गांव में नक्सलियों के नाम से धमकी भरे कई पोस्टर चिपकाए गये हैं. पोस्टर को पुलिस ने जब्त कर लिया है और जांच में जुट गई है. इलाके के खुर्शीद आलम जो दर्जी का काम करते हैं, उनकी टेलरिंग दुकान के बाहर चिपके पोस्टर में अंजाम बुरा करने की धमकी दी गई है. खुर्शीद आलम के टेलर दुकान के बाहर चिपकाया पोस्टर पोस्टर में लिखा है खुर्शीद अंसारी पिता आयूब अली तुम्हारा सालबदरा में जो जमीन निकला है, वह हमारे हवाले कर दो नहीं तो तुम्हारा अंजाम बुरा होगा. भाकपा (माओवादी) के पोस्टर…
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आज जन्मदिन है। वह 74 साल के हो गए हैं। नीतीश कुमार का जन्म 1 मार्च 1951 को बख्तियारपुर में हुआ था। उनके जन्मदिन के मौके पर नेताओं ने बधाई देना शुरू कर दिया है।। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी सीएम नीतीश कुमार को बधाई दी है। बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद अपना जन्मदिन मनाने से परहेज करते हैं, लेकिन उनके कार्यकर्ता काफी उत्साहित रहते हैं। हर बार केके काटकर उनका जन्मदिन मनाते हैं। जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) कार्यालय में कई पोस्टर भी लगाए जाते हैं। पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को…
Ranchi: राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण घोटाले में आरोपी पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की ओर से निचली अदालत द्वारा आरोप गठित किए जाने को चुनौती देने वाली याचिका की सुनवाई झारखंड हाईकोर्ट में हुई. हाई कोर्ट ने तीसरी बार फिर से मधु कोड़ा की ओर से समय मांगे जाने पर 4000 रुपए का जुर्माना लगाया. मामले की अगली सुनवाई 6 सप्ताह बाद होगी. इससे पहले 17 जनवरी 2025 को समय मांगे जाने पर मधु कोड़ा पर 2000 रुपए का जुर्माना एवं 13 दिसंबर 2024 को 1000 रुपए का जुर्माना कोर्ट ने लगाया था. जुर्माना की राशि झारखंड लीगल सर्विस अथॉरिटी (झालसा) में…
देवघर समेत झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों में डकैती और लूटपाट के कई मामलों में फरार कुख्यात अपराधी सरफुद्दीन मियां को बिहार के बांका जिले की आनंदपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आनंदपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में चलाए गए विशेष छापेमारी अभियान के दौरान पुलिस ने उसे पहाड़ नाथ मंदिर के जंगलों से धर दबोचा। उसकी गिरफ्तारी के बाद कई डकैतियों का पर्दाफाश होने के आसार हैं। पुलिस के अनुसार सरफुद्दीन मियां देवघर थाना क्षेत्र समेत झारखंड के अलग-अलग इलाकों में 6 डकैती और लूटपाट की घटनाओं में वांछित था। वह लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल…
अतिआवश्यक सूचना : जैक द्वारा आयोजित रद हुई मैट्रिक की दो विषय की परीक्षा का नया डेट हुआ जारी सूचित किया जाता है कि सोशल मीडिया में वायरल एवं समाचार पत्रों के माध्यम से प्राप्त सूचना के आलोक में दिनांक 18.02.2025 को प्रथम पाली में सम्पन्न Hindi (Course A & Course B) विषय एवं दिनांक 20.02.2025 को प्रथम पाली में सम्पन्न Science विषय की परीक्षा रद्द की गई थी। उक्त विषयों की पुनर्परीक्षा के आयोजन की तिथि हुआ जारी Hindi Aऔर Hindi B की परीक्षा 07/03/2025 दिन शुक्रवार और science का परीक्षा 08/03/2025 दिन शनिवार को आयोजित होगी।
