Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रक्षाबंधन पर होटवार जेल के बाहर उमड़ी बहनों की भारी भीड़, भाइयों की कलाई पर राखी बांधने पहुंचीं बहनें

    August 28, 2026

    झारखंड : SIR समीक्षा में सीइओ का निर्देश, एक ही खतियान से जुड़ी वंशावली वाले मतदाताओं की करें जांच

    August 28, 2026

    जनगणना कर्मियों को 2004 से दें पेंशन, झारखंड हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत

    August 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»PM मोदी ने Vantara Wildlife Centre का किया उद्घाटन, शेर को दुलारा और बच्चे को पिलाया दूध, देखें VIDEO
    Breaking News

    PM मोदी ने Vantara Wildlife Centre का किया उद्घाटन, शेर को दुलारा और बच्चे को पिलाया दूध, देखें VIDEO

    AdminBy AdminMarch 4, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Vantara Center: गुजरात में स्थित वंतारा वाइल्डलाइफ रेस्क्यू, रिहैबिलिटेशन और कंजर्वेशन सेंटर का पीएम नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम मोदी ने वहां की विभिन्न सुविधाओं का निरीक्षण किया। पीएम मोदी ने जानवरों को दी जा रही विभिन्न तरह की सुविधाओं की जानकारी हासिल की। केंद्र में पीएम मोदी ने सफेद शेर के बच्चे को भी दूध पिलाया।

    देश का सबसे बड़ा वन्यजीव संरक्षण केंद्र है वंतारा

    वंतारा देश का सबसे बड़ा वन्यजीव संरक्षण केंद्र है। यहां पर 2 हजार से अधिक प्रजातियों और 1.5 लाख से अधिक लुप्तप्राय वन्यजीवों को आश्रय दिया गया है।

    https://dharwak.com/wp-content/uploads/2025/03/od1jxquZjJUmlgQR.mp4

    वन्यजीव अस्पताल का किया दौरा

    वंतारा में पीएम नरेंद्र मोदी ने वन्यजीव अस्पताल का भी दौरा किया, जिसमें MRI, CT स्कैन और आईसीयू सहित विभिन्न सुविधाएं हैं। अस्पताल में नेफ्रोलॉजी, दंत चिकित्सा, वाइल्डलाइफ एनेस्थीसिया, कार्डियोलॉजी, आंतरिक चिकित्सा आदि सहित कई विभाग हैं।

    शेर के बच्चे को पिलाया दूध

    केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सफेद शेर के बच्चे को दूध पिलाया। जिस बच्चे को दूध पिलाया उसका जन्म इसी केंद्र में हुआ था। उसकी मां का रेस्क्यू कर इलाज के लिए वंतारा लगाया गया था। वहीं पीएम मोदी ने केंद्र में कई खूंखार जानवरों को करीब से देखा। वे सफेद शेर और हिम तेंदुए के साथ आमने-सामने बैठे। वंतारा में कैराकल को उनके संरक्षण के लिए प्रजनन कार्यक्रम के तहत पाला जाता है और बाद में उन्हें जंगल में छोड़ दिया जाता है।

    https://dharwak.com/wp-content/uploads/2025/03/iVPBvdpEDZ7DQGgC.mp4

    PM मोदी ने MRI कक्ष का किया दौरा

    वन्यजीव अस्पताल में पीएम मोदी ने एमआरआई कक्ष का दौरा और यहां पर एक एशियाई शेर की MRI होते देखा। उन्होंने ऑपरेशन थिएटर का भी दौरा किया, यहां पर हाइवे पर टक्कर में घायल होने के बाद एक तेंदुए की सर्जरी की जा रही थी।

    पीएम मोदी ने और क्या-क्या देखा

    पीएम मोदी ने दरियाई घोड़े को करीब से देखा। इसके अलावा एक बड़ा अजगर और हाथियों को उनके जकूजी में देखा। पीएम ने ओकापी को थपथपाया। उन्होंने दो सिर वाला सांप भी देखा। पीएम ने हाथी अस्पताल के कामकाज को देखा। उन्होंने तोतों को भी प्यार से छेड़ा, जिन्हें केंद्र में बचाया गया था। इस दौरान पीएम ने चिकित्सकों, श्रमिकों और सहायक कर्मचारियों से भी बातचीत की जो कि केंद्र में विभिन्न सुविधाओं का प्रबंधन कर रहे हैं।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    रक्षाबंधन पर होटवार जेल के बाहर उमड़ी बहनों की भारी भीड़, भाइयों की कलाई पर राखी बांधने पहुंचीं बहनें

    August 28, 2026

    झारखंड : SIR समीक्षा में सीइओ का निर्देश, एक ही खतियान से जुड़ी वंशावली वाले मतदाताओं की करें जांच

    August 28, 2026

    जनगणना कर्मियों को 2004 से दें पेंशन, झारखंड हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत

    August 28, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रक्षाबंधन पर होटवार जेल के बाहर उमड़ी बहनों की भारी भीड़, भाइयों की कलाई पर राखी बांधने पहुंचीं बहनें
    • झारखंड : SIR समीक्षा में सीइओ का निर्देश, एक ही खतियान से जुड़ी वंशावली वाले मतदाताओं की करें जांच
    • जनगणना कर्मियों को 2004 से दें पेंशन, झारखंड हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत
    • रांची में CBI की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते अकाउंट ऑफिसर गिरफ्तार, दो अन्य हिरासत में
    • वेस्ट सिंहभूम T20 लीग का क्रिकेट फीवर शुरू, चाईबासा में ट्रॉफी का हुआ अनावरण
    • झारखंड में सरकारी डॉक्टरों पर सख्ती, दिन में दो बार होगी फेस बायोमेट्रिक हाजिरी
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.