Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
चांडिल डैम में रविवार को नहाने के क्रम में डूबे पॉलिटेक्निक के छात्र 20 वर्षीय मोहम्मद साहिल का शव सोमवार सुबह बरामद कर लिया गया है। मृतक मोहम्मद साहिल रांची के रामगढ़ क्षेत्र का रहने वाला है। शव मिलने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। वहीं मृतक के परिजनों को इसकी जानकारी दे दी गयी है। जिसके बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर आठ दोस्त चांडिल डैम नहाने के लिए धनबाद और रांची के रहने वाले पहुंचे थे। लेकिन, डैम में नहाने के बाद एक दोस्त वापस नहीं लौटा।…
देश में गर्मी का स्तर अपने चरम पर पहुंच चुका है, ऐसे में हर कोई उन जगहों पर घूमने की सोच रहा है, जहां ठंडक महसूस हो। वहीं अगर आप झारखंड या उसके आस- पास रहते हैं तो हम आपको यहां की एक ऐसी डेस्टिनेशन के बारे में बताने जा रहे हैं, जो मिनी उत्तराखंड के नाम से फेमस है। भीषण गर्मी की वजह से भारत के कई राज्य सरकरा ने एडवाइजरी जारी कर दी है। सभी लोगों को कम से कम धूप में न निकलने का आग्रह किया है। वहीं गर्मियों की छुट्टियां भी पड़ चुकी है और लोग…
Jharkhand JSSC Madhyamik Acharya 2025: सरकारी शिक पदों की वैकेंसी का तलाश कर रहे युवाओं का इंतजार ख आ। झारखंड स्टाफ सिलेन कमीशन की ओर से 1373 सेकेंडरी टीचर पदों पर उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ऑनलाइन आवेदन की क्रिया 18 जून 2025 से शु होगी। आवेदन की लि डेट 17 जुलाई 2025 तय की गई है। आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाना होगा। उम्मीदवारों के लिए 19 जुलाई 2025 की म रात्रि तक परीक्षा शु भुगतान तथा फोटो एवं हस्तार अपलोड कर आवेदन प का प्रिंटआउट लेने के लिए 21 जुलाई…
Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम करवट लेने लगा है. राज्य के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है. सिमडेगा जिले के बानो में आज सबसे अधिक 60 मिलीमीटर वर्षा हुई. अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट आयी है. इसके बाद राज्य का अधिकतम तापमान घटकर 39 डिग्री सेंटीग्रेड रह गया. मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है. 16 जून को कई जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा मौसम विभाग ने बताया है कि 17 से 19 जून के बीच झारखंड में मानसून दस्तक देगा. 16 जून से कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश शुरू…
उत्तराखंड हेलीकॉप्टर दुर्घटना | आज सुबह करीब 5:20 बजे श्री केदारनाथ धाम से गुप्तकाशी जा रहा एक हेलीकॉप्टर गौरीकुंड के पास दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली है। हेलीकॉप्टर में पायलट समेत 6 यात्री (5 वयस्क और 1 बच्चा) सवार थे। हेलीकॉप्टर में सवार यात्री उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात के हैं। राहत और बचाव के मद्देनजर NDRF और SDRF की टीमें घटनास्थल पर भेज दी गई हैं: उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (UCADA).
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज रांची के सेक्टर-2, धुर्वा,के 133 बटालियन स्थित शहीद स्मारक उद्यान पहुंचकर सी०आर०पी०एफ० के शहीद जवान सत्यवान कुमार सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा ईश्वर से शहीद जवान की आत्मा की शांति एवं उनके परिजनों को इस दु:ख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शहीद जवान सत्यवान कुमार सिंह के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। विदित हो कि आज सुबह चाईबासा स्थित झारखंड एवं ओडिशा के सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ…
विश्व रक्तदाता दिवस पर एसडीओ ने रक्तदाताओं को मेडल देकर किया सम्मानित ।
हथियार के दम पर लूटपाट करने वाले अपराधियों को रांची पुलिस ने जाल बिछाकर गिरफ्तार किया।
राँची: सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में स्थित नवीन सरना कॉलेज छात्रावास को कोर्ट के आदेश पर खाली कराया जा रहा है।मौके पर मजिस्ट्रेट के साथ भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। हॉस्टल खाली कराने पहुंची थी पुलिस जानकारी के अनुसार, शनिवार को मजिस्ट्रेट के साथ भारी संख्या में पुलिस बल हॉस्टल खाली कराने पहुंचे थे. लेकिन हॉस्टल में रह रहे छात्रों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया, जिस वजह से पुलिस को दखलदिहानी रोकना पड़ा. सुरक्षा के मद्देनजर मौके पर भारी संख्या में पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान तैनात हैं. कोर्ट ने बिशु उरांव के पक्ष में सुनाया है…
आज दिनांक 14.06.2025 को झारखण्ड एवं उड़ीसा राज्य के सीमावर्ती जंगली / पहाड़ी क्षेत्र में चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान, जिसमें सी०आर०पी०एफ०, उड़ीसा पुलिस (एस०ओ०जी०), झारखण्ड पुलिस इत्यादि शामिल थे। अभियान के क्रम में उड़ीसा राज्य के राउरकेला जिला के के. बोलांग थानान्तर्गत जंगली / पहाड़ी क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों को लक्षित करके I.E.D ब्लास्ट किया गया, जिसमें सी०आर० पी०एफ० 134 बटालियन के स०अ०नि०/ जी०डी० सत्यवान कुमार सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गये। इन्हें उचित ईलाज हेतु राउरकेला अस्पताल भेजा गया है, जहां से तत्काल इलाज कर एयर लिफ्ट कर रांची भेज दिया गया।
