Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
पटना : समस्तीपुर में जनसाधारण एक्सप्रेस से 18 मई को अपने घर जा रही एक 22 साल की स्टूडेंट छेड़खानी से परेशान थी। छेड़खानी से खुद को बचाने के लिए अचानक वह चलती ट्रेन से कूद गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार,ग्रामीणों को वह ट्रैक के किनारे गंभीर हालत में मिली थी। उसे रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लड़की के दोनों पैर, हाथ और सिर में गंभीर चोट लगी है। उसके दांत भी टूट गए हैं। बेगूसराय जिले की है नर्सिंग स्टूडेंट मुजफ्फरपुर में वह नर्सिंग की पढ़ाई करती है। ट्रेन से वह बरौनी अपने घर के लिए निकली…
खूंटी: झारखंड के खूंटी जिला पुलिस ने सायको थाना क्षेत्र के सपारुम गांव के पास एक मल्टी एक्सल ट्रेलर में लदा कुल 20 क्विंटल, 66 किलो, 500 ग्राम अवैध डोडा बरामद किया है। इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। रात के अंधेरे का फायदा उठाकर सभी फरार होने में सफल रहे। इसकी जानकारी देते हुए खूंटी के पुलिस अधीक्षक ने दी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति सपारूम के आस-पास गाड़ी में डोडा लोड कर रहे हैं। सूचना मिलने के बाद उन्होंने इस पर त्वरित कार्रवाई करवाया। मौके पर पुलिस टीम…
खूंटी: झारखंड पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में गुरुवार को खूंटी जिले के तीन प्रखंड कर्रा, तोरपा और रनिया में सुबह सात बजे से अपराह्न तीन बजे तक मतदान होगा। मतदान के लिए बुधवार को सभी मतदान कर्मचारी मतदान सामग्री के साथ बूथों की ओर रवाना कर दिए गए हैं। 193 पदों के लिए 485 मतदान केंद्रों पर होगी वोटिंग जिले के तीनों प्रखंडों के 485 मतदान केंद्रों पर 193 पदों के लिए मतदान होगा। द्वितीय चरण में कर्रा, तोरपा व रनिया प्रखंड के लिए जिला परिषद सदस्य के पांच पद, पंचायत समिति सदस्य के 28 पद, ग्राम पंचायत मुखिया के…
रांची: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने झारखंड डिप्लोमा स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा की तिथि तय कर दी है। यह परीक्षा 26 जून को दो पालियों में आयोजित होगी। इस परीक्षा के लिए रांची, बोकारो तथा पूर्वी सिंहभूम में केंद्र बनाए गए हैं। आयोग ने बुधवार को इस संबंध में सूचना जारी कर दी। इधर, राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में निम्नवर्गीय लिपिक, लिपिक, आशुलिपिक सह निजी सहायक, कार्यालय सहायक सह लेखापाल, लेखा लिपिक एवं लेखापाल सह कंप्यूटर आपरेटर आदि के 991 पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित होनेवाली झारखंड इंटरमीडिएट स्तर (कंप्यूटर ज्ञान एवं कंप्यूटर में हिन्दी टंकण अहर्त्ता धारक पद…
रांची: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022 के अंतर्गत प्रथम चरण के मतदान की मतगणना पंडरा स्थित मतगणना स्थल पर जारी है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रांची श्री छवि रंजन ने मतगणना स्थल पहुंचकर काउंटिंग कार्य का जायजा लिया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रांची श्री छवि रंजन ने विभिन्न प्रखंडों के लिए बनाए गए मतगणना भवन में मतगणना कार्य का निरीक्षण किया। निर्वाची पदाधिकारियों को उपायुक्त द्वारा मतगणना कार्य हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए, उन्होंने कहा कि नियमानुसार मतगणना कार्य कराएं।
दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को अपना इस्तीफा भेज दिया है। मार्च 2022 से ही उनके हटने की अटकलें लगाई जा रही थीं। दिल्ली में नए उपराज्यपाल की रेस में प्रफुल्ल पटेल (प्रशासक, दमन-दीव) राजीव महर्षि (पूर्व गृह सचिव) का नाम सबसे आगे है। प्रेसिडेंट को अचानक भेजा इस्तीफा अनिल बैजल दिसंबर 2016 में उपराज्यपाल बनाए गए थे। वे इस पद पर 5 साल से ज्यादा समय तक रहे। बैजल ने आज अचानक अपना इस्तीफा प्रेसिंडेट को भेज दिया। सूत्रों के मुताबिक उन्होंने निजी वजहों का हवाला देते हुए इस्तीफा दिया है।
पाकुड़ : मुफस्सिल थाना के जानकीनगर गांव में पार्किंग में खड़ी तीन हाइवा में बुधवार की सुबह अचानक आग लग गई। आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है। ग्रामीणों के प्रयास पर शीघ्र ही आग पर काबू पा लिया गया। हाइवा पत्थर व्यवसायी अली अकबर का बताया जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि तीनों हाइवा अली अकबर के पार्किंग में खड़ी थी। अचानक धुआं उठने लगा। करीब जाकर देखने पर पता चला कि हाइवा में आग लग गई है। पुलिस को सूचना देकर आग बुझाने का प्रयास शुरू हो गया। थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज ने अपने सहयोगियों…
गुजरात के मोरबी जिले के हलवद में एक नमक कारखाने की दीवार गिरने से पांच महिलाओं समेत 12 मजदूरों की मौत हो गई है। मृतकों में 6 लोग एक ही परिवार के हैं। दीवार के मलबे में करीब 30 मजदूर दब गए थे। मृतकों और घायलों को जेसीबी मशीन की मदद से निकाला गया। घायलों को शहर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। इनमें कईयों की हालत गंभीर है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका व्यक्त की जा रही है। बच्चों के भी घायल होने की आशंका जानकारी के अनुसार हादसा हलवद GIDC स्थित सागर सॉल्ट नाम…
रांची : झारखंड में राजनीति गरम है. पक्ष-विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप चल रहे हैं. इस बीच आज मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो ने दलबदल मामले की सुनवाई की. भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी के खिलाफ दलबदल को लेकर दायर चार मामलों की एक साथ सुनवाई की. बाबूलाल मरांडी की ओर से दो दिन का वक्त मांगा गया. इसके बाद स्पीकर की ओर से सुनवाई स्थगित कर दी गयी. आपको बता दें स्पीकर के न्यायाधिकरण ने सुनवाई के आठ बिंदु तय किये थे. स्पीकर रबींद्र नाथ महतो के न्यायाधिकरण की ओर से सभी पक्षों को नोटिस भेज…
नयी दिल्ली: ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे और एक इलाके को सील किये जाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंची मस्जिद कमेटी को मंगलवार को तगड़ा झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई के बाद मुस्लिम पक्ष से कहा कि वे ट्रायल कोर्ट में जायें, वहीं उनकी याचिका पर सुनवाई होगी. इतना ही नहीं, कोर्ट ने वाराणसी जिला प्रशासन को आदेश दिया है कि जिस जगह शिवलिंग मिला है, वहां की सुरक्षा सुनिश्चित की जाये, लेकिन इसकी वजह से नमाज बाधित नहीं होना चाहिए. सुप्रीम कोर्ट में अब 19 मई को इस केस की सुनवाई होगी. ये है मामला बता…
