Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
झारखंड में एनआईए की छापामारी जारी है. जानकारी के अनुसार टेरर फंडिंग मामले में एनआईए रेड कर रही है. पिपरवार में एक साथ छह स्थानों पर एनआईए छापामारी कर रही है. चतरा जिले के पिपरवार में टेरर फंडिंग मामले में कोयला कारोबारी के ठिकाने पर एनआईए की टीम छापेमारी कर रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एनआईए की टीम कोयला कारोबारी बबलू सागर मुंडा के ठिकाने पर छापेमारी कर रही है. एनआईए कारोबारी के छह ठिकाने पर रेड कर रही है. यह छापेमारी शुक्रवार की सुबह से चल रही है. टीम दस्तावेज को खंगाल रही है, हालांकि इसकी…
पटना : राजद अध्यक्ष लालू यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी बड़ी बेटी मीसा भारती और इनके परिवार से जुड़े 17 ठिकानों पर शुक्रवार की सुबह सीबीआइ ने छापेमारी की है। मामला लालू यादव के बतौर रेल मंत्री रहते नौकरी के बदले जमीन लेने से जुड़ा है। इस संबंध में सीबीआइ की जांच पहले से चल रही है और पहले भी छापे पड़ चुके हैं। पटना में सुबह के साढ़े छह बजे ही सीबीआइ अफसर राबड़ी देवी के 10, सर्कुलर रोड स्थित आवास पर पहुंच गए थे। सूत्रों की मानें तो रेलवे भर्ती बोर्ड घोटाले में नए सुबूत मिलने के बाद…
रांची: राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में आज सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और दोपहर बाद कहीं कहीं हल्की बारिश से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी, वहीं भीषण गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग की ओर से अगले 24 घंटे में भी बारिश और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि पूवार्नुमान के अनुसार झारखंड के दक्षिणी, उत्तर-पूर्वी व मध्य भाग में मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ हल्की बारिश हो सकती है। उन्होंने कहा कि चक्रवाती तूफान का…
दुमका: जमीन के लिए किसी रिश्ते का खून मायने नहीं रखता है। काठीकुंड के आमगाछी गांव के प्रधान टोला में 14 मई की 20 एकड़ जमीन के लिए ननद ही भाभी के खून की प्यासी बन गई। उसने हत्या में बेटी और दामाद को भी शामिल कर लिया। चार दिन के अनुसंधान के बाद पुलिस ने पर्याप्त साक्ष्य के आधार पर ननद मुनु मरांडी, उसकी बेटी सुकुल मुर्मू व दामाद पिंडलू हांसदा को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया। आरोपित महिला मुनु मरांडी सारी जमीन पर अपने दामाद और बेटी को हक दिलाना चाहती थी। मौके पर काठीकुंड थाना…
प्रदेश में हो रहे पंचायत चुनाव में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की बहन रेखा कुमारी सोरेन ने जीत दर्ज कराई है। रामगढ़ जिले के गोला पश्चिमी जिला परिषद सीट से सीएम की चचेरी बहन रेखा कुमाई सोरेन विजयी हुई। उन्हें कुल 11326 मत प्राप्त हुए हैं। जबकि दूसरे नंबर पर नेहा देवी को 6838 वोट मिले थे। वहीं तीसरी उम्मीदवार उषा देवी को 6019 मत प्राप्त हुए। इस सीट के लिए कुल 3 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे। वर्तमान जिला परिषद सदस्य को हराया रेखा कुमारी सोरेन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी और वर्तमान जिला परिषद सदस्य कपिल देव मुंडा की पत्नी…
गुमला जिला अंतर्गत घाघरा थाना क्षेत्र के चपका कलस्टर में चुनाव कार्य में लगे दो पुलिस पदाधिकारियों के साथ हवलदार और सिपाहियों ने मारपीट की है. बताया गया कि हवलदार और सिपाहियों ने नशे की हालत में मारपीट की है. इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस पदाधिकारी ने जांच शुरू की है. फिलहाल, इस मामले में पुलिस पदाधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं. क्या है मामला घाघरा थाना क्षेत्र के चपका क्लस्टर में चुनाव कार्य को लेकर आये दो पुलिस पदाधिकारी सब इंस्पेक्टर अखिल अहमद और सब इंस्पेक्टर राजू गुप्ता के साथ हवलदार एवं सिपाहियों ने नशे…
रांची जिले के नामकुम थाना क्षेत्र में शादी समारोह से लौट रही 45 वर्षीय महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने इस संबंध में नामकुम थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी के बाद नामकुम थाने की पुलिस ने तत्काल कारवाई करते आरोपित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सुनसान जगह देखकर आरोपित ने दिया घटना को अंजाम पीड़िता ने प्राथमिकी में बताया है कि रविवार देर रात करीब 12ः30 बजे गांव के एक व्यक्ति की बेटी की शादी समारोह में शामिल होने के लिए गई थी। शादी समारोह से रात को खाना खाने के बाद…
हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड के नावाटांड में अपराधी गिरोह न्यू सशस्त्र पीपुल्स मोर्चा (एनएसपीएम) ने संवेदक सुशील कुमार महतो को गोली मार कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी भाग निकले। मामला लेवी से जुड़ा है। यह घटना बुधवार रात 8 बजे की है। गोली मारने का आरोप अपराधी गिरोह के सरगना उमेश गिरि एवं उसके दो साथियो पर लगाया है। संवेदक सुशील कुसुम्भा पंचायत से मुखिया पद के प्रत्याशी हैं। वे डूमरडीहा से बैठक कर वापस घर लौट रहे थे। रास्ते में अपाची बाइक पर सवार अपराधियों ने खुद को वोटर बताकर उन्हें गाड़ी रोकने को…
34 साल पुराने रोड रेज के केस में पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रेसिडेंट नवजोत सिंह सिद्धू को सुप्रीम कोर्ट ने 1 साल की सख्त सजा सुनाई है। सिद्धू के हमले में एक बुजुर्ग की मौत हो गई थी। कोर्ट ने 4 साल पहले दिए अपने फैसले को ही बदल दिया है। तब उन्हें 1 हजार रुपए का जुर्माने पर छोड़ दिया गया था। सिद्धूू के पहले आज ही सरेंडर करने वाले थे। इसके लिए वह अमृतसर जाते हुए आधे रास्ते से पटियाला लौट आए थे। हालांकि लीगल टीम से चर्चा के बाद अब सिद्धू सुप्रीम कोर्ट में सजा के खिलाफ…
धनबाद : देश के कई शहरों में बड़ी बिल्डिंग में लग रही आग के बाद नगर निगम ने भी कड़ा कदम उठाने का निर्णय लिया है। नगर निगम ने पब्लिक नोटिस जारी करते हुए सभी मल्टीस्टोरी बिल्डिंग को 15 दिनों के अंदर फायर सेफ्टी मशीन लगाने का निर्देश दिया है।नगर आयुक्त ने बताया कि 15 दिनों के अंदर शहर में जितने भी अपार्टमेंट, मॉल, मार्केट कॉम्पलेक्स, विवाह भवन, अस्पताल, होटल को निर्देश दिया गया है कि अगर उनके यहां फायर सेफ्टी मशीन नहीं है तो वह इसे लगवा लें। 15 दिनों के बाद नगर निगम की टीम इसकी जांच करेगी।…
