Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
राजधानी के मांडर थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल की डिक्की से बाइक पर सवार उचक्के 5 लाख रुपए लेकर रफूचक्कर हो गए। घटना शनिवार दोपहर की है। पैसे डिक्की में एक झोले में रखे थे जिसे डिक्की तोड़कर अपराधी लेकर भाग गए। पीड़ित ने इस संबंध में मांडर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस को दी है। सीसीटीवी फुटेज के सहारे जांच कर रही है पुलिस पुलिस इससे जुड़े सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। पीड़ित रामकुवंर साहू ने बताया कि वह स्थानीय बैंक से से पैसा निकाल कर चोरिया जा रहे थे, इस दौरान दवा खरीदने के लिए एक…
झारखंड में मौसम का मिजाज बदला-बदला सा है. राजधानी रांची में आज शनिवार को मेघ गर्जन के साथ रिमझिम बारिश हुई. इससे तापमान में गिरावट आयी और लोगों को गर्मी से राहत मिली. मौसम केंद्र के अनुसार आज उत्तर-पूर्वी, दक्षिण-पू्र्वी एवं निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. इस दौरान मेघ गर्जन हो सकता है और वज्रपात की आशंका जाहिर की गयी है. मौसम विभाग ने इसे लेकर चेतावनी जारी की है. येलो अलर्ट जारी कर मौसम खराब होने पर सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की गयी है. 26 मई तक राज्य…
पेट्रोल-डीजल की आसमान छूती कीमतों के बीच नरेंद्र मोदी सरकार ने आम लोगों को बड़ी राहत देने वाला कदम उठाया है. सरकार ने पेट्रोल पर लगने वाले एक्साइज ड्यूटी में 8 रुपये की कटौती की है, जबकि डीजल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी में 6 रुपये की कटौती की है. इसके बाद पेट्रोल 9.50 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो गया है, जबकि डीजल 7 रुपये सस्ता हो गया है. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को ट्वीट करके यह जानकारी दी है. निर्मला सीतारमण ने कहा है कि सरकार के इस फैसले से राजकोष पर प्रति वर्ष 1 लाख करोड़ रुपये…
हजारीबाग: पुलिस के लाख दावों, जांच अभियान और कार्रवाई के बाद भी अवैध कोयले का कारोबार रूकने का नाम नहीं ले रहा है। जिले में अवैध कोयले का कारोबार तेजी से फल फूल रहा है। अवैध कोयले के कारोबारी अपना काम असानी से कर रहे है। न तो उसे पुलिस का डर है और न ही कानून का भय। पुलिस भी लगतार दावा करती है कि कोयले के अवैध कारोबार पर रोक लगा दी गई है। लेकिन जब कोई बड़ी घटना दुर्घटना होती है तो पुलिस के दावों की पोल खुल जाती है। टाटीझरिया के आंगो थाना क्षेत्र में एक…
रांची: झारखंड में मानसून के पहुंचने के दिन करीब आ गए है। जिसके बाद लोगों को भीषण गर्मी से जल्द ही राहत मिलने वाली है। संभावना जतायी जा रही है कि इस साल मॉनसून झारखंड में कुछ समय पहले ही दस्तक देगा। झारखंड में 8 या 9 जून तक मॉनसून दस्तक दे सकता है। इसकी जानकारी मौसम विभाग के निदेशक अभिषेक आनंद ने दी है। उन्होंने बताया कि झारखंड में प्री मानसून बारिश की शुरुआत हो गई है। राजधानी रांची सहित राज्य के अलग-अलग हिस्सों में मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। पिछले कुछ दिनों में राज्य के सभी…
ज्ञानवापी मस्जिद मामले की सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई की गई. इस मामले में कोर्ट ने तीन सुझाव दिए हैं. जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा है कि जिला जज अपने हिसाब से सुनवाई करें. इस मामले की सुनवाई जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस नरसिम्हा और जस्टिस सूर्यकांत की बेंच कर रही है. वहीं, वाराणसी कोर्ट को इस पूरे मामले की सुनवाई के आदेश दे दिए गए हैं. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट ने अपने सुझाव में कहा है कि जिला कोर्ट को सीमा से आगे जाने की इजाजत नहीं दी जा सकती. इस पूरी कार्यवाही के दौरान दोनों समुदायों के बीच…
नवजोत सिंह सिद्धू ने रोड रेज केस में पटियाला कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। वह साथ में कपड़ों से भरा बैग लेकर आए हैं। कोर्ट में सिद्धू के सरेंडर करने की कागजी कार्रवाई पूरी हो गई है। अब माता कौशल्या अस्पताल में उनका मेडिकल करवाया जा रहा है। इसके बाद उन्हें पटियाला सेंट्रल जेल भेजा जाएगा। यह वही जेल है, जहां सिद्धू के कट्टर विरोधी बिक्रम मजीठिया ड्रग्स केस में बंद हैं। हालांकि सिद्धू कैदी हैं और मजीठिया अभी हवालाती हैं। सिद्धू को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली। सरेंडर के दौरान सिद्धू ने किसी से कोई बात नहीं…
गिरिडीह : गिरिडीह जिला अंतर्गत तिसरी थाना क्षेत्र के घसनी गांव में भालू ने भाई-बहन पर हमला कर दिया. इससे बहन की मौके पर मौत हो गयी, वहीं तीन भाई गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक की पहचान घसनी गांव निवासी बिसना टुडू की पुत्री 18 वर्षीय मुन्नी टुडू के रूप में की गयी. जबकि घायलों में मृतका मुन्नी देवी के तीन भाई शनिचर टुडू, राजू टुडू और करमा बास्के शामिल है. तीनों को बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है.
धनबाद : धनबाद रेलवे स्टेशन के इंक्वायरी दफ्तर में एकाएक आग लगने से अफरा तफरी मच गई । कुछ ही देर में इंक्वायरी ऑफिस धुएं से भर गया। इससे कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। इंक्वायरी में काम करने वाले आउटसोर्सिंग कर्मचारी समेत रेलवे कर्मचारी दफ्तर छोड़कर बाहर निकल गए। इंक्वायरी सेवा ठप हो गई। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि गुरुवार को भी सर्किट की वजह से चिंगारी निकली थी। उसे कर्मचारियों ने दुरुस्त कर लिया था। आज एक बार फिर शॉर्ट सर्किट की वजह से चिंगारी निकली। इंक्वायरी दफ्तर में धुआं फैल गया। इंक्वायरी दफ्तर में लगे…
सस्पेंडेड IAS पूजा सिंघल और उनके CA सुमन सिंह को शुक्रवार को ED कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में पेशी के दौरान ED ने बताया कि पूजा सिंघल पूछताछ के दौरान अक्सर बेचैनी की शिकायत करती हैं, इसके कारण उनसे पूछताछ में परेशानी हो रही है। उन्हें चिकित्सा सुविधाओं के अलावा कुछ जांच की भी व्यवस्था करनी पड़ती है। इसके कारण काफी समय बर्बाद हो रहा है। ED ने कोर्ट से पूजा सिंघल को फिर से पांच दिन की रिमांड पर लेने का आग्रह किया। जिसे कोर्ट ने मानते हुए पूजा सिंघल की रिमांड अवधि पांच दिन के लिए…
