Author: Koylanchal Samvad

जमशेदुपर: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लंबे समय से बीमार चल रहे पूर्व मंत्री यदुनाथ बास्के से मिलने गुरुवार को घाटशिला पहुंचे। हेलीकॉप्टर से घाटशिला पहुंचने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का हेलीपैड पर विधायक रामदास सोरेन, समीर मोहंती, मंगल कालिंदी और संजीव सिंह सरदार ने स्वागत किया। स्वतंत्रता सेनानी रहे यदुनाथ बास्के 1967 में झारखंड पार्टी के टिकट पर विधायक बने थे और कार्पूरी ठाकुर की अगुवायी वाली बिहार सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। तबीयत खराब होने की वजह से वर्तमान में वे घाटशिला के सुवर्णरेखा नर्सिंग होम में भर्ती हैं। मु ख्यमंत्री हेमंत सोरेन सुवर्णरेखा नर्सिंग होम पहुंचे और यदुनाथ…

Read More

75 लाख के इनामी भाकपा माओवादी के शीर्ष नेताओं में से एक संदीप यादव (55) की संदिग्ध मौत हो गई है। संदीप पर झारखंड सरकार ने 50 लाख तो बिहार सरकार ने 25 लाख का इनाम रखा था। बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में उसकी दहशत थी। गया में 4 लोगों को फांसी देने के बाद वो हिट लिस्ट में था। संदीप के शव के हाथ-पैर बंधे हुए थे। उसकी मौत कैसे हुई ये अभी साफ नहीं हो पाया है। संदीप यादव के घर के पुरुष सदस्यों का कहना है कि मौत दवा के रिएक्शन की वजह से…

Read More

रांची: आईएएस पूजा सिंघल की रिमांड अवधि खत्म हो जाने के बाद उन्हें बुधवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया, इसके बावजूद इस मनी लाउंड्रिंग मामले में ईडी की कार्रवाई तेज हो गयी है। ईडी की ओर से बुधवार को दोपहर बाद प्रेम प्रकाश के आवास पर सर्च वारंट की कॉफी छोड़ी है। ईडी की ओर से इस छापेमारी की कोई पुष्टि नहीं की गयी है, लेकिन यह भी खबर मिल रही है कि राजधानी रांची के वसुधंरा इक्लेव के 802 में रहने वाले प्रेम प्रकाश के घर पहुंची ईडी की टीम पहुंची, लेकिन प्रेम प्रकाश घर पर…

Read More

कश्मीर के अलगाववादी नेता यासीन मलिक को NIA कोर्ट ने टेरर फंडिंग केस में उम्रकैद की सजा सुनाई। NIA के वकील उमेश शर्मा ने बताया- यासीन को दो मामलों में उम्रकैद और 10 मामलों में 10 साल सजा सुनाई गई है। सभी सजाएं साथ-साथ चलेंगी। इसके अलावा इस अलगाववादी नेता को 10 लाख रुपए जुर्माना भरना होगा। ​​​​​​यासीन पर पाकिस्तान के समर्थन से कश्मीर में आतंकी हमलों के लिए फंडिंग और आतंकियों को हथियार मुहैया कराने से जुड़े कई केस दर्ज थे। सजा सुनने के बाद यासीन ने अपने वकील एपी सिंह को गले लगाया। सजा के ऐलान से पहले…

Read More

पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने आज खुलासा किया कि उन्होंने उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल करने के बाद कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है. कपिल सिब्बल ने बताया कि मैंने 16 मई को कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था. सिब्बल ने कहा कि संसद में एक स्वतंत्र आवाज होना महत्वपूर्ण है. अगर एक स्वतंत्र आवाज बोलती है तो लोग मानेंगे कि यह किसी राजनीतिक दल से नहीं है. बता दें कि कपिल सिब्बल, कांग्रेस के सबसे वरिष्ठ नेताओं में से एक, 23 असंतुष्ट नेताओं के समूह के…

Read More

अमेरिका एक बार फिर ताबड़तोड़ गोलीबारी से दहल गया है. इस बार फायरिंग की गूंज टेक्सास में सुनाई दी. जहां एक बेरहम कातिल ने अंधाधुंध फायरिंग कर 19 बच्चों समेत 23 लोगों को मौत की नींद सुला दिया. फायरिंग टेक्सास के रॉब प्राथमिक विद्यालय में हुई. इस हमले में कई लोग घायल भी हुए हैं. हालांकि, सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए हमलावर को भी ढेर कर दिया है. 18 साल का युवक था हमलावर:  अमेरिका के टेक्सास में हुई गोलीबारी एक 18 साल के युवक ने की थी. उसका नाम सल्वाडोर रामोस बताया जा रहा है. इस हमले में 23…

Read More

झारखंड की सस्पेंड आईएएस अफसर पूजा सिंघल को ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की रांची स्थित विशेष अदालत ने 9 जून को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पूजा सिंघल की बुधवार को रिमांड समाप्त हो गई थी। इसके बाद ईडी ने उन्हें कोर्ट में पेश किया था। पूजा सिंघल विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की कोर्ट में उपस्थित हुईं। वह पेशी के लिए दोपहर करीब पौने एक बजे रांची के क्षेत्रीय कार्यालय से कोर्ट के लिए रवाना हुईं। ईडी ने खनन और मनरेगा में भ्रष्टाचार के मामले में सिंघल को 11 मई को गिरफ्तार किया था। 20 मई को उन्हें तीसरी बार…

Read More

रांची: मौसम के मिजाज में आयी बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। पिछले तीन दिनों से झारखंड के करीब सभी हिस्सों में हो रही बारिश से तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी रांची व आसपास के जिलों में दोपहर के बाद प्रायः हर दिन रुक रुककर बारिश व तेज हवा चल रही है। जिससे राजधानी का तापमान अधिकतम 35.6 डिग्री जबकि न्यूनतम 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो गया है, इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वरीय वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि अभी झारखंड के…

Read More

रांची:  झारखंड में लोहरदगा जिले में रहने वाली रानी कुमारी की शादी को लेकर मंगलवार की शाम को गांव-घर मंे बारात आने वाली थी, लेकिन बारात आने के पहले उसने वोट देने की इच्छा जाहिर की और वोट देने के बाद ही शादी की रस्म शुरू हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार रानी कुमारी हाल के समय में कुडू प्रखंड के टाटी गांव में अपने नाना मोहन राम के घर में रहती है। नाना घर में रहते हुए ही वह पहली बार मतदाता के रूप में निबंधित हुई। रानी को इच्छा थी कि वह अपने मताधिकार का उपयोग करे। इसी बीच…

Read More

ओरमांझी: ओरमांझी प्रखण्ड के सभी 191 मतदान केंद्रों पर मंगलवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। औरमांझी प्रखंड में इस बार के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 79.66 मतदाताओं ने गांव की सरकार बनाने के लिए अपने मत का प्रयोग किया। ओरमांझी प्रखंड के सभी 18 पंचायतों के मतदान केंद्रों में सुबह से ही बूथों पर ग्रामीणों की भीड़ देखी गई। लोग मतदान शुरू होने के समय 7बजे के पहले से ही बूथों पर पहुंचकर कतारबद्ध हो गए थे जिसके बाद अपनी बारी आने पर मतदान करते देखे गए। सुबह के समय कड़ी धूप के…

Read More