Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
जमशेदपुर के मानगो इलाके में एक टायर गोदाम में भीषण आग लगी है। आग की लपटें आसमान में ऊंची उठ रही है। धुएं के गुबार ने आसपास के इलाके को ढक दिया है। लोगों को धुएं के कारण सांस लेने में परेशानी हो रही है। ये आग उलीडीह थाने के हिलव्यू कॉलोनी से सटे एक टायर गोदाम में देर रात लगी। देखते ही देखते आग ने आसपास की दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। यह इलाका मानगो डिमना चौक से पारडीह के बीच पड़ता है। मामले की जानकारी मिलने के बाद फायर ब्रिगेड, टाटा स्टील और टाटा मोटर्स…
रांची: सरला बिरला विश्वविद्यालय रांची के मानविकी और भाषा विज्ञान संकाय, भारतीय महिला दार्शनिक परिषद तथा वेदांत रिसर्च सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में वेदांत के समग्र चिंतन थीम पर तीन दिवसीय नेशनल कांफ्रेंस का विधिवत शुभारंभ आज बी के बिरला ऑडिटोरियम में हुआ। उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रोफेसर रमेश चंद्र सिंहा, विशिष्ट अतिथि कोल्हान विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति डॉ शुक्ला मोहंती, न्यूरो सर्जन डॉ एच.पी नारायण, कुलपति प्रोफ़ेसर गोपाल पाठक, कुलसचिव डॉ विजय कुमार सिंह, डॉ नीलिमा पाठक, डॉ छाया राय, डॉ राजकुमारी सिंहा, डॉ पंपा सेन विश्वास द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। नेशनल कांफ्रेंस के मुख्य अतिथि डॉ आर…
जमशेदपुर : टाटा स्टील के सभी लोकेशन में कार्यरत महिला कर्मचारियों को मातृत्व अवकाश लेने के लिए अब कंपनी डाक्टर का सर्टिफिकेट अनिवार्य नहीं। सुविधा का लाभ लेने के लिए वे किसी भी डाक्टर के सर्टिफिकेट के साथ आवेदन कर सकते हैं। टाटा स्टील प्रबंधन ने गुरुवार को सर्कुलर जारी करते हुए मातृत्व अवकाश की नियमावली में संशोधन किया है। जिसके तहत महिला कर्मचारियों को मिलने वाली सुविधा में विस्तार किया गया है। पूर्व में मातृत्व अवकाश के लिए आवेदन डाक्टर या गाइनोक्लोजिस्ट की रिपोर्ट को भौतिक रूप से जमा करना होता था लेकिन अब महिला कर्मचारी कंपनी के आनलाइन सिस्टम…
शांतिपूर्ण चुनाव को लेकर प्रशासन को किया लोगों ने धन्यवाद धनबाद: शुक्रवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022 के चौथे और आखरी चरण में निरसा74.62 प्रतिशत एवं गोविंदपुर 78.39 प्रतिशत मे शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न हो गया । चौथे चरण में लोगों ने बढ़-चढ़कर मतदान का प्रयोग किया और गोविंदपुर् और निरसा में 76.50 प्रतिशत मतदान किया। वही गोविंदपुर प्रखंड क्षेत्र में भी चुनाव शांतिपूर्ण रहा। प्रत्याशियों ने अपने अपने जीत का दावा किया। गोविँदपुर के प्रत्यासी सोहराब खान ने कहा हमेशा में विकाशशील एवं सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहने के कारण उन्हें ज़बरदस्त समर्थन मिला है और उनकी जीत…
गुमला में जलपथ प्रमंडल के अनुसेवक महानंद कुमार की मतदान के दौरान शुक्रवार की सुबह पालकोट स्थित बालिका उच्च विद्यालय में मतदान कराने के दौरान मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तुरंत स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। लेकिन डाक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। महानंद कुमार बोकारो के पेटवार थाना क्षेत्र के रांगामाटी गांव का रहने वाला है। उनकी नियुक्ति 1998 में हुई थी। वे गुमला डीएसपी रोड जवाहरनगर स्थित सरकारी क्वार्टर में परिवार के साथ रहते थे। स्वास्थ्य केंद्र में मृतक का शव। मृतक के बेटे प्रकाश कुमार ने बताया कि पिता की तबीयत अक्सर…
लद्दाख के तुर्तक सेक्टर में सेना का ट्रक श्योक नदी में गिर गया। हादसे में 7 जवानों की मौत हो गई और 19 जवान घायल हैं। इंडियन आर्मी के बयान के मुताबिक, 26 सैनिकों की टुकड़ी परतापुर से लेह जिले के हनीफ सब सेक्टर के फॉरवर्ड पोस्ट पर जा रही थी। हादसा सुबह करीब 9 बजे थोइसे से करीब 25 किलोमीटर दूर हुआ। यहां सेना का वाहन अनियंत्रित होकर श्योक नदी में जा गिरा। घायल 26 जवानों को वहां से निकालकर चंडीमंदिर कमांड अस्पताल ले जाया गया, जहां गंभीर चोटों की वजह से 7 सैनिकों की मौत हो गई। लेह…
मुंबई के चर्चित कॉर्डेलिया क्रूज ड्रग्स केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने 6 हजार पेज की चार्जशीट स्पेशल NDPS कोर्ट में दायर की है। इसमें केस के सबसे बड़े आरोपी के रूप में पेश किए गए एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को क्लीन चिट मिल गई है। इस मामले में आर्यन को 2 अक्टूबर को अरेस्ट किया गया था और उन्हें 26 दिन बाद उसे जमानत मिली थी। इस मामले में आर्यन सहित 19 लोग आरोपी थे। हालांकि, इस मामले में NCB की साख पर उठे सवाल के बाद DG एस एन प्रधान मीडिया के सामने आये…
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला को आय से अधिक संपत्ति के मामले में अदालत ने 4 साल की सजा सुनाई है। साथ ही 50 लाख रुपए का जुर्माना लगाया। इसमें से 5 लाख रुपए CBI को दिए जाएंगे। जुर्माना न भरने पर 6 महीने की सजा अतिरिक्त भुगतनी पड़ेगी। कोर्ट में बचाव पक्ष ने दिव्यांगता के आधार पर सहानुभूति रखने की दलील को स्वीकार नहीं किया। अदालत ने हेली रोड, पंचकूला, ,गुरुग्राम, असोला की संपत्तियां भी सीज करने के आदेश दिए। CBI के वकील अजय गुप्ता ने बताया कि आरोपी ने 10 दिन का समय दिया जाने की मांग…
रांची: मलेशिया में फंसे गिरिडीह, हजारीबाग और बोकारो के 22 कामगारों की गुरुवार को झारखण्ड वापसी हो गई। शेष आठ कामगारों की वापसी हेतु राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष एवं मलेशिया स्थित हाई कमीशन ऑफ़ इंडिया कंपनी प्रबंधन से लगातार संपर्क में हैं। मालूम हो कि दो चरण में 22 कामगारों की वापसी मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के निर्देश के बाद संभव हुई है। एक माह पूर्व 10 कामगार झारखण्ड लौटे थे। 14 मार्च 2022 को राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष को मलेशिया के भारतीय दूतावास ने बताया कि 18 मार्च को 30 में से 10 कामगारों का कंपनी द्वारा वतन वापसी का…
चाईबासा: झारखंड में पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर में पदस्थापित वन क्षेत्र पदाधिकारी (रेंजर) और उनके कर्मचारी को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। वहीं गिरफ्तार रेंजर के सरकारी आवास से एसीबी की टीम ने करीब 1 करोड़ रुपये (99 लाख 2 हजार 540 रुपये) भी बरामद किया है। डीआईजी एसीबी शैलेश प्रसाद सिन्हा ने रेंजर विजय कुमार सिंह और उसके सहयोगी को 10 हजार रुपये घूस लेते हुए गिरफ्तार करने और 99 लाख रुपया से अधिक बरामद किये जाने की पुष्टि की है। बताया गया है कि मनोहरपुर के गणेश प्रमाणिक ने…
