Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में कंसर्ट में परफॉर्म करने के कुछ देर बाद मंगलवार को मशहूर सिंगर केके (कृष्णकुमार कुन्नाथ) का निधन हो गया. उन्हें दिल का दौरा पड़ा था. 53 वर्षीय केके ने हिंदी में 200 से ज्यादा गाने गाए हैं. उन्होंने हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, मराठी और बंगाली सहित अन्य भाषाओं में गाने रिकॉर्ड किए हैं. कृष्णकुमार कुन्नाथ के निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई. बताया जा रहा है कि केके का हार्ट अटैक की वजह से निधन हुआ है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही वजह पता चल…
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट विधानसभा क्षेत्र के विधायक रह चुके प्रशांत मंडल के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने उनके स्वजन से मुलाकात की। रोते-बिलखते स्वजन को ढांढस बंधाया। उनके सामाजिक जीवन और राजनीतिक योगदान की चर्चा की। ईश्वर से दुख सहन करने की क्षमता प्रदान करने की प्रार्थना की। मालूम हो कि कि प्रशांत मंडल अपने इलाके का तीन बार प्रतिनिधित्व कर चुके थे। सोमवार को रांची में हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया था। वह करीब 60 वर्ष के थे। झारखंड मुक्ति मोर्चा से अपने राजनीतिक…
झारखंड में राज्यसभा की 2 सीटों पर हो रहे चुनाव के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन है। भाजपा प्रत्याशी आदित्य साहू ने मंगलवार को अपना नामांकन प्रपत्र दाखिल किया। मौके पर बाबूलाल मरांडी, रघुवर दास, दीपक प्रकाश समेत कई दिग्गज मौजूद रहे। दीपक प्रकाश के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने आदित्य साहू को नामांकन के बाद बधाई दी। आजसू प्रमुख सुदेश महतो आदित्य साहू के प्रस्तावक बने। उन्होंने दो सेट में पर्चा दाखिल किया है। बता दें कि राज्यसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी आदित्य साहू को आजसू ने समर्थन देने की घोषणा की है। आजसू के झारखंड विधानसभा में…
सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ थाना अंतर्गत उरमाल के पास ऑटो और मिनी ट्रक के बीच रेस के बाद दोनों वाहन आपस में टकराकर सड़क पर पलट गए। इस घटना में दोनों वाहनों पर सवार कुल 22 मजदूर घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना के सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से तत्काल इलाज के लिए जमशेदपुर स्थित एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। जहां सभी घायलों का इलाज चल रहा है। घायलों मे तीन की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि एक मिनी ट्रक में सवार होकर…
राज्यसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी महुआ माजी ने मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया। इस मौके पर झामुमो कार्यकर्ताओं का हुजूम उनके साथ विधानसभा परिसर पहुंचा। मौके पर जेएमएम के कई विधायक मौजूद रहे। राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने विधानसभा पहुंचीं झामुमो की प्रत्याशी महुआ माजी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनको राज्यसभा टिकट देकर महिलाओं का मान बढ़ाया है। झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि वे पहले दिन से ही कह रहे थे कि पार्टी राज्यसभा चुनाव में प्रत्याशी देगी। कांग्रेस की नाराजगी पर कहा कि कोई नाराजगी…
देवघर जिले मोहनपुर थाना क्षेत्र के देवघर-दुमका मुख्य मार्ग पर सिरसा गांव में स्थित एसबीआइ से मंगलवार को दिनदहाड़े सशस्त्र अपराधियों ने 17 लाख रुपया लूट लिया। बताया जाता है कि बिना नंबर की तीन पल्सर बाइक पर सवार होकर आए 6 अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद अपराधी बाइक पर सवार होकर तेजी से देवघर की ओर भागे। सभी अपराधियों ने मास्क से अपना चेहरा ढक रखा था। बताया जाता है कि बैंक में कैश वाहन आया था। वाहन के वहां से जाने के बाद अपराधियों ने बैंक में घुसकर लूट की घटना को अंजाम दिया।…
गुमला में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की तरफ से बड़ी कार्रवाई की गई है। मंगलावर को ACB ने जिला भूमि सुधार उप समाहर्त्ता कार्यालय में छापा मारकर पेशकार वीणा देवी और चपरासी को 4100 रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। दिव्यांग चंदू ने जमीन रजिस्ट्री का आवेदन दिया था । रजिस्ट्री के लिए पेशकार ने पैसे की डिमांड की। इसके बाद दिव्यांग ने ACB के समक्ष शिकायत दर्ज कराई। ACB की टीम ने शुक्रवार को शिकायत का सत्यापन किया था। जांच में शिकायत सही पाई गई। मंगलवार को कार्रवाई करते हुए वीणा देवी और चपरासी मजीदन बीबी को गिरफ्तार…
रामगढ़ में अदालत ने हत्या के दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय संजय प्रताप की कोर्ट ने मंगलवार को यह फैसला सुनाया। दोषियों पर कुल 30 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। जुर्माने की राशि अदा नहीं करने पर ड़ेढ वर्ष की अलग से सजा सुनाई है। हत्या का आरोप शम्मा परवीन और तूफैल अंसारी पर लगा था। अवैध संबंध में पत्नी ने देवर के साथ मिलकर रस्सी से गला घोंटकर पति की हत्या कर दी थी। अदालत ने भादवि की धारा 302 व 34 के तहत आजीवन कारावास, 20 हजार…
दिल्ली के हेल्थ मिनिस्टर सत्येंद्र जैन को इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट यानी ED ने गिरफ्तार कर लिया है। करप्शन और हवाला मामले में जैन के खिलाफ जांच चल रही थी। यह मामला कोलकाता की कंपनी से जुड़ा बताया जा रहा है। सत्येंद्र को अरविंद केजरीवाल का करीबी माना जाता है। दो महीने पहले सीबीआई की तरफ से प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) में दर्ज एफआईआर के बाद जैन के परिवार और फर्मों से संबंधित 4.81 करोड़ रुपए की अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क किया गया था। सीबीआई ने अगस्त 2017 में केस दर्ज किया था। बाद में ये केस…
जमशेदपुर : गोलमुरी थाना अंतर्गत गोल्फ मैदान मेन गेट के पास से दो कार पर सवार आरोपियों ने रेस्टोरेंट मालिक आकाश कुमार सिन्हा का अपहरण आर्मी मैन और विजिलेंस टीम बनकर किया। वहीं अपहरण करने के बाद आरोपी आकाश को आदित्यपुर की तरफ ले गए। साथ ही अपहरण के एवज में परिजनों से 14 लाख रुपए फिरौती मिलने के बाद सिदगोड़ा में आकाश को सुरक्षित छोड़कर आरोपी फरार हो गए। घटना भले ही फिल्मी कहानी जैसी है। जबकि पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपहरण और रंगदारी वसूलने का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले में…
