Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
हजारीबाग: आए दिन कई जिलों के उपायुक्त के नाम पर तस्वीर वाली फेक व्हाट्सएप आईडी बनाकर साइबर अपराधियों ने अधिकारियों से लोक लुभावन फ्री गिफ्ट कार्ड या धनराशि की मांग कर रहे हैं। इस बार साइबर अपराधियों द्वारा हजारीबाग के उपायुक्त नैंसी सहाय की फेक व्हाट्सअप आईडी बनाकर कई लोगों से संपर्क करने की कोशिश कर रहे है। इसकी पुष्टि आधिकारिक रूप से जिला उपायुक्त कार्यालय से की गयी है। फेक व्हाट्सएप आईडी का नंबर 8250128869 है और इसी नंबर से साइबर अपराधियों द्वारा अधिकारीयों या अन्य लोगों से संपर्क किया जा रहा हैं। इस संबंध में जिला उपायुक्त ने…
अरब सागर की गर्म हवा और बंगाल की खाड़ी में बने नमी के बादल के कारण झारखंड का मौसम गर्म हो गया है। इन दोनों कारणों से लोगों को भीषण उमस वाली गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार जल्द ही उमस भरी मौसम से राज्य के लोगों को राहत मिलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार रांची और आसपास के इलाके में आज आकाश में बादल छाये रहेंगे। हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी। दोपहर बाद बादल छाने से कहीं-कहीं वज्रपात के असार है। मौसम विभाग की माने तो…
रांची: झारखंड में सरकारी कर्मचारियों के प्रमोशन पर लगी रोक को सरकार ने हटा लिया है. सरकार के इस फैसले से करीब 60 हजार पदों पर प्रमोशन का रास्ता साफ हो गया है। इस संबंध में राज्य सरकार के कार्मिक विभाग के द्वारा चिठ्ठी जारी कर दिया गया है। झारखंड में 24 दिसंबर 2021 से सरकारी कर्मियों के प्रमोशन पर रोक लगी हुई थी.गौरतलब है कि झारखंड विधानसभा सत्र के दौरान राज्य कर्मियों की प्रोन्नति में अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के वरीय सरकारी सेवकों को प्रोन्नति से वंचित कर सामान्य वर्ग के कनीय कर्मियों को प्रोन्नति देने का मामला…
रांची: एसीबी कोर्ट के विशेष जज प्रकाश झा की अदालत में आज बीज घोटाला मामले में सुनवाई हुई। कोर्ट ने पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद भोक्ता की डिस्चार्ज पिटीशन खारिज कर दी है। दोनों पक्षों की ओर से सुनवाई पूरी होने के बाद कोर्ट ने डिस्चार्ज पिटीशन पर अपना फैसला सुनाया है। पिछली सुनवाई के दौरान अदालत ने एसीबी से जवाब मांगा था। यह मामला उस समय का है जब सत्यानंद भोक्ता राज्य के कृषि मंत्री थे। फिलहाल वह हेमंत सोरेन की कैबिनेट में श्रम मंत्री हैं। बीज घोटाला मामले में नामजद आरोपी सत्यानन्द भोक्ता सहित अन्य पर करीब 20 करोड़…
रांची: राजधानी के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट में कंट्रोलर के पद पर तैनात सोनू मरांडी की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक सोनू की हत्या कार बैक करने के विवाद में पीट पीटकर हुई थी। हत्या के आरोपी अमन चंद्र उर्फ सूरज को पुलिस ने हजारीबाग से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर हत्या का मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 28 मई को जब एयरपोर्ट कंट्रोलर सोनू मरांडी घर लौट रहे थे, तभी खुखमा टोली में विपरीत दिशा से चार पहिया वाहन में आरोपी अमन भी आ…
झारखंड हाईकोर्ट ने एलपीसी पेंडिग रखने पर नाराजगी जताते हुए देवघर डीसी और मोहनपुर के सीओ को आज शाम आठ बजे तक उपस्थित होने का आदेश दिया है। हाईकोर्ट के जस्टिस राजेश ने मुख्य सचिव को निर्देश देते हुए कहा है कि देवघर डीसी और मोहनपुर सीओ को रात आठ बजे तक उपस्थित करें। अन्यथा इन अधिकारियों के खिलाफ वारंट जारी किया जाएगा। दरअसल, इस संबंध में सुनील कुमार शर्मा की ओर से झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। प्रार्थी ओर से अदालत को बताया गया कि बैजनाथपुर में उनकी एक जमीन है। जिसे वह बेचना चाहते हैं।…
रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने शेल कंपनियों में इन्वेस्टमेंट की सीबीआइ जांच की मांग को लेकर दाखिल याचिका पर फैसला सुनाया है. अदालत ने जनहित याचिका को स्वीकार कर लिया है. साथ ही मेंटेनबिलिटी की बिंदु पर सरकार द्वारा दी गई दलिलों को खारिज कर दिया है. बता दें कि इस जनहित याचिका की सुनवाई चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन और जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की अदालत में हुई है. इस मामले में राज्य सरकार, शिवशंकर शर्मा, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और ईडी पक्षकार हैं. इससे पहले बुधवार को हुई सुनवाई में सरकार की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने अदालत में याचिका खारिज…
रांची: मांडर विधानसभा उपचुनाव 2022 के लिए अधिसूचना जारी होने के चौथे दिन 02 अभ्यर्थियों नामांकन दाखिल किया है। जबकि आज 04 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र खरीदा। नामांकन पत्र दाखिल करनेवाले अभ्यर्थियों में जोहन तिर्की और शिल्पी नेहा तिर्की शामिल है। जबकि नाम-निर्देशन पत्र खरीदने वाले अभ्यर्थियों में आनंद पॉल तिर्की ,गुलाबी कुमारी, चाईना मिंज और शिशिर लकड़ा माण्डर विधानसभा उपचुनाव के लिए अभ्यर्थी समाहरणालय, रांची में निर्वाची पदाधिकारी कार्यालय (कमरा संख्या जी-10 ब्लॉक-1) में नाम निर्देशन पत्र जमा कर सकते हैं। सुबह 11ः00 बजे से दोपहर 3ः00 बजे तक निर्वाची पदाधिकारी या सहायक निर्वाची पदाधिकारी के पास नाम निर्देशन…
रांची के मांडर विधानसभा उपचुनाव के लिए महागठबंधन की प्रत्याशी शिल्पी नेहा तिर्की ने आज रांची समाहरणालय पहुंचकर नामांकन दाखिल किया. कांग्रेस ने इन्हें महागठबंधन प्रत्याशी के रूप में उतारा है. ये झारखंड के पूर्व मंत्री व मांडर से विधायक रहे बंधु तिर्की की पुत्री हैं. नामांकन के वक्त सीएम हेमंत सोरेन, कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय, मंत्री रामेश्वर उरांव, बन्ना गुप्ता, बादल पत्रलेख समेत अन्य मौजूद थे. मांडर सीट से महागठबंधन की प्रत्याशी शिल्पी नेहा तिर्की ने आज रांची समाहरणालय पहुंचकर नामांकन दाखिल किया. इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन समेत कई बड़े नेता मौजूद थे. आपको बता दें कि आय…
अशर्फी अस्पताल में गुरुवार की सुबह जमकर हंगामा हुआ। गुरुवार की सुबह चार-पांच लोग अस्पताल पहुंचे और जमकर हंगामा करने लगे। अस्पताल के ओपीडी में जमकर तांडव मचाया। इस दौरान अस्पताल के एक कर्मचारी की पिटाई कर दी गई। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस पहुंचकर यहां नशे में धुत दो युवकों को पकड़कर थाने ले गई है। चार-पांच युवक सीसीटीवी में कैद हुए हैं। शराब पिए हुए नजर आ रहे हैं। अस्पताल के कर्मियों ने बताया कि सभी अस्पताल में घुसकर गाली गलौज करने लगे। उनकी मांग क्या है कोई स्पष्ट नहीं बता…
