Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
पासपोर्ट रिलीज करने की अर्जी पर 10 जून को स्पेशल कोर्ट में होगी सुनवाई रांची: अरबों रुपये के बहुचर्चित चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) प्रमुख लालू प्रसाद किडनी ट्रांसप्लांट के लिए विदेश जाएंगे, इसके लिए सीबीआई कोर्ट में जमा पासपोर्ट वापस लेने के लिए उनकी ओर से अदालत में अर्जी दी गयी है। लालू प्रसाद की ओर से दायर इस अर्जी पर सीबीआई की विशेष अदालत में 10 जून को सुनवाई की तिथि निर्धारित की गयी है। इस संबंध में अधिवक्ता प्रभात कुमार ने बताया कि लालू प्रसाद के पासपोर्ट की वैलिडिटी समाप्त हो रही है…
रांची: झारखंड ही एशिया के सबसे बड़े जंगल सारंडा वन क्षेत्र में जंगली हाथियों का विचरण सामान्य बात है, लेकिन जंगल कटने से कई बार जंगली हाथी भोजन और पानी की तलाश में आबादी वाले क्षेत्र में घुस आते है, जिसके कारण जान-माल की क्षति होती है। ऐसे में ग्रामीणों को सतर्क करने के लिए वन, पर्यावरण एवं जलवायु विभाग की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस पर एक नयी योजना की शुरुआत की गयी है। विश्व पर्यावरण दिवस पर कुमडी गांव में एनाइडर्स स्टार्ट कर दी गयी। अब कुमडी गांव में हाथी आने पर हूटर बज जाएगा, जिससे ग्रामीण और…
दक्षिण-पूर्वी बांग्लादेश में एक निजी कंटेनर डिपो में शनिवार रात विस्फोट हुआ, जिससे यहां भीषण आग लग गई। इस हादसे में कम से कम 37 लोगों की मौत हो गई और 450 से ज्यादा लोग घायल हो गए। ‘ढाका ट्रिब्यून’ के मुताबिक, चाटोग्राम के BM कंटेनर डिपो में शनिवार रात आग लग गई। ‘द डेली स्टार’ के मुताबिक, आग पर काबू पाने के लिए सेना को घटनास्थल पर भेजा गया है। दमकल कर्मियों की भी हुई मौत बांग्लादेश फायर सर्विस एंड सिविल डिफेंस के एक अधिकारी ने कहा- आग इतनी जबर्दस्त है कि इसे बुझाने के दौरान दमकल विभाग के…
दुमका: कहते हैं एक ब्रिछ सौ पुत्र के समान होते हैं और हमारे ग्रंथों में भी पेड़ लगाने को काफ़ी पुन्य का कार्य कहा गया है, कुछ ऐसा ही साबित कर दिखाया है आज जिले के चिकित्सा महाविद्यालय फूलों झानो मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने. विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज के प्राचार्य डॉ(प्रोफेसर) अरुण कुमार ने पौधा लगाकर कि एवं छात्रों को स्वस्थ्य पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए उनके द्वारा आज लगाये गये पौधे पर साल भर ध्यान देने को कहा. सत्र 2021 के छात्रों ने नुक्कड नाटक के माध्यम से पेड़ों…
रांची। राजधानी रांची में रियल स्टेट के बड़े कारोबारी कमल भूषण हत्याकांड मामले में झारखंड पुलिस ने चार आरोपियों को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के सहयोग से गाजीपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। इस चर्चित हत्याकांड मामले में पुलिस ने कमल भूषण हत्याकांड मामले में पुलिस ने डब्ल्यू कुजूर, राहुल कुजूर और ख्वाहिश अदनान तथा मुनव्वर अफिक को गिरफ्तार किया है। जबकि कुछ अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। हमला के बाद कोलकाता हुए दिल्ली पहुंचे थे आरोपी दिल्ली पुलिस की ओर से यह जानकारी दी गयी है कि गिरफ्तार अपराधियों ने पूछताछ में यह स्वीकार किया है कि…
जमशेदपुर : एमजीएम थाना अंतर्गत एनएच 33 पलासबनी गांव के पास शनिवार की सुबह लगभग 11:30 बजे कार की चपेट में आकर 70 वर्षीय वृद्धा दुलारी मुर्मू गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसके बाद परिजन उसे लेकर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना की सूचना पाकर पुलिस भी अस्पताल पहुंची और शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया। मामले में मृतक के बेटे कृपा मुर्मू ने कहा कि उसकी मां सुबह मामी से के घर गई थी। जहां से लौटते समय…
जमशेदपुर : परसुडीह थाना अंतर्गत करनडीह एलबीएसएम कॉलेज के पास टेंपो की टक्कर से बाइक सवार होमगार्ड जवान 4 दिनों पूर्व गंभीर रूप से घायल हो गया था। वहीं घटना के बाद उसे इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के क्रम में शनिवार उसकी मौत हो गई। मृतक जवान 30 वर्षीय राजकुमार यादव परसुडीह कीताडीह ग्वाला पट्टी का रहने वाला था। मामले में बताया जा रहा है कि होमगार्ड जवान राजकुमार यादव शुक्रवार को अपने घर से निकलकर खासमहल स्थित सदर अस्पताल ड्यूटी करने जा रहा था। इसी बीच उसकी बाइक की टक्कर सामने से…
रांची। झारखण्ड प्रदेश युवा कांग्रेस कमिटी की कार्यकारिणी बैठक कल 5 जून को कांग्रेस भवन, रॉंची में अप0 12ः.00 बजे से आहूत है। बैठक में मुख्य रूप से झारखंड सरकार के संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम साहब,भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सह झारखण्ड प्रभारी इमरान अली उपस्थित रहेंगे और युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अभिजीत राज कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। बीएसएनएल के सभी डाटा एवं कॉल टैरिफ निजी ऑपरेटर से किफ़ायती रांची।प्राइवेट टेलिकॉम की सभी टेलिकॉम कंपनियाँ अपने टैरिफ रेट बढ़ा चुकी है जिससे मोबाइल ग्राहकों के जेब पर बोझ बढ़ा है। जबकि राष्ट्रीय स्तर पर…
पहली बार में सिविल सेवा परीक्षा पास करने का दावा करने वाली दिव्या पांडे के परिवार ने गलत जानकारी देने के लिये शुक्रवार को जिला प्रशासन और सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड से माफी मांगी है. क्योंकि नतीजों की खबर वायरल होने के बाद दोनों ने उसे सम्मानित किया था. इसके अलावा परिवार ने मीडिया से भी माफी मांगी और कहा कि यह ‘अनजाने में हुई गलती’ है. दिव्या पांडे की ओर से माफी मांगते हुए उनके परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों ने कहा कि वास्तव में दक्षिण भारत की दिव्या पी परीक्षा में सफल हुई थीं. दोस्त के फोन से हुई…
रांची: मांडर विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है. भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने गंगोत्री कुजूर के नाम पर मुहर लगा दी है. बीजेपी ने पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर को चुनाव मैदान में उतारा है. इससे पहले गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश की अध्यक्षता में पार्टी की मीटिंग हुई थी. जिसमें संभावित प्रत्याशियों के नाम पर चर्चा की गयी थी और नामों की अनुशंसा केंद्रीय चुनाव समिति को भेजी गयी थी. बीजेपी ने मांडर उपचुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवार की घोषणा कर दी है. गंगोत्री कुजूर बीजेपी की कैंडिडेट…
