Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
टाइल्स कारोबारी से पीएलएफआई के नाम पर रंगदारी की मांग, रंगदारी नहीं देने पर परिणाम भुगतने की चेतावनी
रांची: रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के केतारी बगान के टाइल्स कारोबारी से नक्सली संगठन पीएलएफआई की ओर रंगदारी मांगी गयी है और रंगदारी नहीं देने पर परिणाम भुगताने की चेतावनी दी गयी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक टाइल्स प्रतिष्ठान के संचालक को पीएलएफआई के एरिया कमांडर श्याम टाइगर के नाम से पर्चा भेजकर रंगदारी मांगी गयी है। इसे लेकर संबंधित कारोबारी की ओर से स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। कारोबारी ने नामकुम थाना में दिये आवेदन में कहा कि 5 जून को दुकान बंद थी, इस कारण वे…
रांची: रांची के सांसद संजय सेठ ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर रांची के जगन्नाथपुर में मेले के आयोजन को अनुमति देने का आग्रह किया है। सांसद श्री सेठ ने मेला की अनुमति के संदर्भ में मुख्यमंत्री को बताया है कि यह सिर्फ धार्मिक नहीं बल्कि समाज की आर्थिक गतिविधियों का भी केंद्र होता है, इसलिए इसकी अनुमति दी जानी चाहिए। साथ ही मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में उन्होंने देवघर श्रावणी मेला की अनुमति देने के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद भी कहा है। सांसद श्री सेठ ने अपने पत्र में कहा है कि श्रावणी मेला से पहले विश्वस्तरीय एक…
देवघर: झारखंड की बाबा नगरी यानी देवघर में नवनिर्मित अत्याधुनिक हवाई अड्डा से जल्द ही घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवा शुरू हो जाने की उम्मीद है। देवघर एयरपोर्ट से मंगलवार को इंडिगो की फ्लाइट ने सफल लैंडिंग एवं टेकऑफ किया। देवघर एयरपोर्ट से विमान सेवा शुरू करने को लेकर आज ट्रायल शुरू हुआ। इस कड़ी में मंगलवार को इंडिगो की 180 सीटर विमान सफलता पूर्वक लैंडिंग किया। विमान के सफलता पूर्वक लैंडिंग से यह साफ हो गया है कि देवघर यानी बाबा नगरी से जल्द ही हवाई सेवा शुरू हो जाएगी। बताया जाता है कि देवघर के नवनिर्मित एयर पोर्ट…
रांची: भारतीय पुलिस सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी आर के धान की पत्नी डॉ निरोला नवरंगी की संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत हो गयी। डॉ निरोला नवरंगी अपने पति और बच्चों के साथ रांची के चुटिया इलाके में रहा करती थी और वह राज्य के कई शहरों में सिविल सर्जन के रूप में अपनी सेवा भी दे चुकी हैं। लेकिन मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने की वजह से उन्होंने झारखंड सरकार से कार्यमुक्त करने का आवेदन भी दे रखा था। बताया गया है कि सोमवार की रात वह बाथरूम में गिरी हुई पायी गयी, जिसके बाद आनन-फानन में उसे रिम्स में भर्ती…
रांची: झारखंड के पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के सर्किट हाउस में लालू प्रसाद यादव के कमरे में मंगलवार सुबह अचानक आग लग जाने से कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया, लेकिन वॉल फैन में लगी आग पर कुछ ही मिनटों में काफी पा लिया गया और किसी बड़े नुकसान नहीं की खबर नहीं है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 8 जून को कोर्ट में पेशी के लिए 6 जून को हेलीकॉप्टर से पलामू पहुंचे लालू प्रसाद यादव तीन दिवसीय दौरे क्रम में पलामू सर्किट हाउस में रुके हुए हैं। मंगलवार सुबह करीब 8.45 बजे के करीब लालू प्रसाद के कमरे…
जमशेदपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ठगी के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बिरसानगर थाने में अप्रैल माह में रितेश प्रकाश की ओर से मामला दर्ज कराया गया था। इसमें आरोप लगाया गया कि आनंद राव नाम के व्यक्ति ने आईआईएफएल सिक्यूटिरी लिमिटेड की फ्रेंचाईजी ली। नियम व शर्त पूरी नहीं करने पर कंपनी ने फ्रेंचाईजी को रद्द कर दिया। इसके बावजूद संबंधित व्यक्ति की ओर से कंपनी के फर्जी कागजात तैयार कर लोगों से ठगी की जा रही है। शिकायत के आधार पर पुलिस की ओर से मामले का अनुसंधान प्रारंभ किया गया। इसके लिए…
गढ़वा में भीषण सड़क दुर्घटना हुई है। गढ़वा मझिआंव मुख्य मार्ग पर अटोला गांव के पास बस की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल है। मरने वाले की पहचान कांडी थाना क्षेत्र के मोखापी गांव निवासी शिवपसाद राम के पुत्र धर्मेंद्र कुमार रवि 45 वर्ष के रूप में की गई है। मृतक पलामू जिले के पांकी असेहर हाई स्कूल में शिक्षक के रूप में कार्यरत थे। इस घटना में उनके रिश्तेदार देवनारायण राम 50 वर्ष भी घायल हुए हैं। वहीं अन्य घायलों मेराल थाना…
रांची के पंडरा ओपी के थानेदार चिंटू कुमार को एसएसपी सुरेंद्र झा ने एक युवक को थाना के हाजत में बंद कर पीटने और डेढ़ लाख रुपये लेने के आरोप में सस्पेंड कर दिया। इस मामले में एसएसपी ने जांच का आदेश दिया था। जांच में थानेदार को दोषी पाते हुए इस मामले में कार्रवाई की गई। इसके अलावा बुढ़मू थानेदार को लाइन हाजिर कर दिया गया है। पंडरा का नया थानेदार चंद्रशेखर कुमार को बनाया गया है। बुढ़मू का थानेदार कमलेश राय को बनाया गया है। इसके अलावा विनीता कुमारी को बुंडू महिला थाना प्रभारी बनाया गया है। एसएसपी…
राजधानी की मांडर विधानसभा सीट के लिए 23 जून को होनेवाले उपचुनाव के लिए बीजेपी की प्रत्याशी गंगोत्री कुजूर ने सोमवार को अपना नामांकन दाखिल कियाl कुजूर इससे पहले 2014 में इस इलाके की विधायक रह चुकी हैंl वह इस इलाके से पहली महिला विधायक बनी थीl हालाँकि 2019 में उन्हें पार्टी का टिकट नहीं मिला थाl उनके बदले बीजेपी ने देव कुमार धान को अपना उम्मीदवार बनाया थाl नामांकन दाखिल करने के दौरान उनके साथ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह समेत एनडीए घटक दल…
धनबाद में भ्रष्टाचारा निरोधक ब्यूरो की ओर छापेमारी की गई है। सोमवार की सुबह ACB की टीम ने रिश्वत लेते लोयाबाद थाने के SI निलेश कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि एक काउंटर केस में वादी संजेश कुमार चौहान की डायरी लिखने के बदले पुलिस अधिकारी ने 50 हजार रुपये के रिश्वत की मांग की। इसकी सूचना वादी ने ACB के धनबाद कार्यालय को दी थी। शिकायत के आधार पर ACB के द्वारा मामले का सत्यापन कराया गया। मामला सही पाए जाने पर ACB की टीम ने सुनियोजित ढंग से घेराबंदी की। इसमे एसआई निलेश कुमार सिंह…
