Author: Koylanchal Samvad

बिहार: जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत गिद्धेश्वर हिल रेंज में बीते बुधवार देर रात पुलिस व नक्सली के बीच हुए मुठभेड़ के बाद पुलिस ने एक नक्सली को मार गिराया है. मारे गए नक्सली की पहचान मतलु तुरी के रूप में हुई है, जो पिंटू राणा दस्ते का सदस्य बताया जा रहा है. वही मौके से पुलिस ने एक इंसास राइफल बरामद किया है. जानकारी के अनुसार, पुलिस को नक्सली एरिया कमांडर पिंटू राणा के दस्ता की सूचना मिली. जिसके बाद गिद्धेश्वर के जंगली इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया गया. इसी दौरान बुधवार की देर रात हरनी पंचायत…

Read More

राजधानी रांची में आयकर विभाग बड़े पैमाने पर छापेमारी कर रही हैl आईटी की टीम चर्च कांप्लेक्स, कांके रोड, अपर बाजार समेत अलग अलग स्थानों पर छापेमारी चल रही हैl प्रेमसंस ग्रुप के पुनीत पोद्दार के विभिन्न ठिकानों के साथ ही झारखंड के बड़े कपड़ा कारोबारियों में शुमार बाबूलाल प्रेम कुमार के विभिन्न ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम ने दबिश दी हैl प्रतिष्टित व्यवसायी पुनित पोद्दार, उनके भाई व उनसे जुड़े रांची-कोलकाता के 15 ठिकानों पर सुबह करीब सात बजे से ही छापेमारी चल रही  है। ये ठिकाने, पुनित पोद्दार, उनके भाई, व्यवसायिक सहयोगी व चार्टर्ड अकाउंटेंट से संबंधित…

Read More

भारतीय महिला टीम की कप्तान मिताली राज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है.मिताली ने अपने रिटायरमेंट की घोषणा ट्वीट कर दी है. उन्होंने बीसीसीआई और सचिव जय शाह को थैंक्स कहा है और सपोर्ट करने वाले सभी लोगों को भी धन्यवाद कहा है. मिताली राज ने संन्यास की घोषणा करते हुए भावुक पोस्ट लिखा. उन्होंने लिखा, मैंने एक छोटी लड़की के रूप में ब्लू जर्सी पहनकर देश का प्रतिनिधित्व करने निकली, जो की सबसे बड़ा सम्मान है. उन्होंने आगे लिखा, यह यात्रा काफी उतार-चढ़ाव वाला रहा. प्रत्येक इवेंट ने मुझे कुछ अनोखा सिखाया और पिछले 23…

Read More

जमशेदपुर: उलीडीह थाना अंतर्गत सुभाष कॉलोनी संजय पथ में अर्पित कच्छप हत्याकांड के फरार आरोपी नीरज सिंह उर्फ भगना को पुलिस ने मंगलवार की देर रात्रि उसके घर के पास छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया है। जबकि पुलिस के आने की खबर नीरज को पहले ही लग गई थी। जिसके कारण पैदल भागते समय वह नदी में कूद गया। जिसके बाद पुलिस ने उसे नदी से गिरफ्तार कर लिया। वहीं अर्पित कच्छप हत्याकांड में सुनिल और डेविड टोप्पो पहले से ही जेल में बंद है। घटना के बाद डेविड ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। जबकि सुनिल रजक को…

Read More

जमशेदपुर: कदमा थाना अंतर्गत केडी फ्लैट टाटा वर्कर्स यूनियन स्कूल के पास बुधवार की संध्या बाइक सवार तीन आरोपियों ने महिला से सोने की चेन छीनने की कोशिश की। मगर असफल होने पर आरोपियों ने मां बेटी को धक्का देकर गिरा दिया। जिससे दोनों घायल हो गए। जबकि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद वहां लोगों की भारी भीड़ लग गई। जिसके बाद इसकी सूचना संबंधित थाने को दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल मां बेटी को इलाज के लिए उनके कहने पर स्टील सिटी नर्सिंग होम…

Read More

सरायकेला: पुलिस से बेखौफ अपराधियों ने दुसाहस का परिचय देते हुए आदित्यपुर थाना क्षेत्र में ट्रिपल मर्डर की घटना का अंजाम दिया। आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सतबहिनी दुर्गा पूजा मैदान में अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर तीन युवक की गोली मार कर हत्या कर दी। गोली बारी में दो युवक की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मंगलवार देर रात घटी इस घटना में मृतकों की पहचान आशीष गोराई, राजू गोराई और सुबीर चटर्जी के रूप में हुई है। मृतक राजू भाई के भाई किशन गोराई ने बताया कि सभी लड़के सतबहिनी…

Read More

जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल में बुधवार को आउटसोर्स पर कार्यरत लगभग 30 से 40 नर्सों को आउटसोर्स एजेंसी के द्वारा हाजिरी बनाने से मना कर दिया गया। इससे सभी नर्सों को लगा कि एजेंसी के द्वारा उन सभी को हटा दिया गया। जिसके बाद वे लोग इस संबंध में बात करने के लिए अस्पताल के अधीक्षक डॉ अरुण कुमार के पास पहुंची। वहीं अधीक्षक ने इस संबंध में अभिनव इंटरप्राइजेज आउटसोर्स एजेंसी के संचालक से बात की। संचालक ने बताया कि एमजीएम में काम करने वाले सभी आउटसोर्स कर्मचारियों का बायोडाटा के साथ अन्य प्रमाण पत्र जमा लिया गया है…

Read More

धनबाद: धनबाद स्थित महावीर नगर भूदा में कल देर रात बीएसएनएल के सेवानिवृत्त एसडीओ और बीसीसीएल कर्मी के घरों से विदेशी मुद्रा सहित 17 लाख के जेवरात, नकद व कीमती सामान की चोरी कर ली गई। सूचना पाकर सुबह में धनसार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। पहली बार धनसार थाना क्षेत्र में विदेशी मुद्रा की चोरी हुई है। महावीर नगर भूदा में बीएसएनएल टेलीफोन विभाग से रिटायर्ड एसडीओ श्यामसुंदर शरण और उनकी पत्नी वीणा सिन्हा (रिटायर्ड शिक्षिका) मंगलवार की रात घर के एक कमरे में सो रहे थे। बुधवार को अलसुबह जब उनकी पत्नी फूल…

Read More

रांची: झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति डॉ0 रवि रंजन ने नवनियुक्त अपर न्यायाधीश प्रदीप कुमार श्रीवास्तव को मंगलवार को शपथ दिलायी। हाईकोर्ट के व्हाइट हॉल में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उच्च न्यायालय के कई न्यायाधीश , वरीय अधिवक्ता, रांची के उपायुक्त छवि रंजन और वरीय पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार झा समेत कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति के रूप में शपथ लेने वाले प्रदीप कुमार श्रीवास्तव इससे पहले बोकारो के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश थे। उनके शपथ लेने बाद झारखंड उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 21 हो गयी है,…

Read More

रांची: रांची के डेली मार्केट थाना क्षेत्र के बंगला स्कूल के समीप अज्ञात अपराधियों ने जेवर कारोबारी को गोली मार दी। घायल कारोबारी का नाम राजेश पाल बताया जा रहा है। आनन-फानन में उसे रिम्स रेफर कर दिया गया है। बाताया जा दोपहर बाइक पर सवार होकर आए चार अपराधियों ने जेवर कारोबारी के घर में घुसकर लूटपाट की कोशिश की जब इसका विरोध किया तो अपराधियों ने राजेश को गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। वहीं स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। घटना की सूचना…

Read More