Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
हजारीबाग जिले के चौपारण में हुए भीषण सड़क दुर्घटना में एक परिवार बाल-बाल बच गया। चौपारण प्रखंड के जीटी रोड पर दनुआ घाटी में गुरुवार सुबह 9 बजे दो बच्चों के साथ पति-पत्नी वैगनआर कार से रांची से बिहार के मुजफ्फरपुर जा रहे थे। इसी दौरान ट्रक ने पीछे से वाहन में टक्कर मार दी। इसमें कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे दूसरे ट्रक से टकरा गई। दो तरफा हादसे में कार का अगला और पिछला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई लेकिन कार में सवार सभी चारों लोग पूरी तरह से सुरक्षित बच गए। कार की स्थिति देखकर यह…
जमशेदपुर के सोनारी में गुरुवार को एक व्यक्ति की लाश बरामद की गई है। मरने वाले की पहचान मनोज सिंह के रूप में की गई है। मनोज का शव सोनारी थाना क्षेत्र स्थित नर्स क्वार्टर में कमरे के अंदर फंदे से लटक रहा था। मनोज अपने परिवार के साथ घर में रहता था। पत्नी और बच्चे काम पर गए थे। इसी दौरान कमरे की खिड़की से मनोज का शव लटकते हुए दिखा। मामले की जानकारी मिलते ही सोनारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्थानीय लोगों ने बताया…
धनबाद में कोयले के अवैध खनन के दौरान चाल धंसने से फिर एक मजदूर की दबकर मौत हो गई। मजदूर के साथी उसका शव लेकर फरार हो गए लेकिन, उनके सामान मौके पर पड़े मिले हैं। घटना धनबाद के बाघमारा की है। बाघमारा के बीसीसीएल कोल ब्लॉक 2 में यह घटना हुई। बीसीसीएल की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की जा रही है। लेकिन बाघमारा पुलिस ने छानबीन करने की बात कही है। घटना में एक मजदूर घायल भी हुआ है। सूत्रों के अनुसार बाघमारा का कोयला काफी अच्छी क्वालिटी का है जिसकी कीमत ज्यादा है। इस वजह से इस इलाके…
रांची: ऑर्केस्ट्रा में हर्ष फायरिंग की गई जिममें गोली लगने से दो युवकों की मौत हो गई। घटना चान्हो थाना इलाके के रमदगा की है। मरने वालों की पहचान सूरज कुमार और अभय कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद गोली चलाने वाला शख्स फरार हो गया। पुलिस ने उसकी भी पहचान कर लेने का दावा किया है। गोली लगने से एक युवक घायल भी है, जिसे रिम्स में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक चान्हो थाना के रमदगा में मंगलवार की रात ऑर्केस्ट्रा प्रोग्राम चल रहा था। मंडा पूजा को…
यौन उत्पीड़न से पीड़ित लड़की ने आत्महत्या करने के मकसद से जहर खा लिया। लड़की को समय से रिम्स में भर्ती कराया गया जिससे उसकी जान बची हुई है। डॉक्टर ने उसकी हालत स्थिर बताया है। घटना नगरी थाना इलाके के एक मोहल्ले की है। लड़की ने आत्महत्या का कारण भी बताया है। जहर खाने से पहले उसने सुसाइड नोट लिखा जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। सुसाइड नोट में लड़की ने अपने एक परिचित युवक पर आरोप लगाया है। युवक उसके पड़ोस में ही रहता है। लड़की ने लिखा है कि उसके साथ गलत किया गया इसलिए वह जीना…
धनबाद: धनबाद के जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त संदीप सिंह का अपने वॉट्सएप डीपी में फोटो लगाकर कोई फर्जी व्यक्ति लोगों को संदेश भेजकर ठगी का प्रयास कर रहा है। फर्जी व्यक्ति मोबाइल नंबर 9528765084 पर व्हाट्सएप का इस्तेमाल कर लोगों को फर्जी संदेश भेज रहा है। लोगों को झांसे में लेने के लिए फर्जी व्यक्ति ने अपने व्हाट्सएप डीपी में उपायुक्त का फोटो लगा रखा है। जब उपायुक्त को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने सभी लोगों को सावधान किया है। साथ ही अपील की है कि लोग ऐसे फर्जी संदेश, प्रलोभन व धोखाधड़ी से बचें। किसी भी परिस्थिति में फर्जी…
पश्चिम सिंहभूम के चक्रधरपुर में बुधवार को अहले सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले पत्रकार सुदामा प्रधान और उनके करीबी काशी साहू नामक व्यक्ति को तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें दोनों लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना चक्रधरपुर-रांची मुख्य मार्ग के असंतलिया बाज़ार के पास हुआ। सुदाम प्रधान एक स्थानीय अखबार में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत थे। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया। मामले में दोषी वाहन चालक की गिरफ्तारी व पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग की गई। इस घटना को लेकर राज्य…
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो पलामू की टीम ने गढ़वा विद्युत विभाग के कार्यालय में बुधवार की दोपहर छापेमारी कर घूस लेते हुए कंप्यूटर ऑपरेटर सनी कुमार को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। टीम आरोपी को अपने साथ पलामू ले गई। सनी कुमार विद्युत विभाग में आउटसोर्स कर्मी के रूप में विद्युत सब डिवीजन कार्यालय में कार्यरत था। जानकारी के अनुसार बिजली का नया कनेक्शन देने के नाम पर सनी की ओर से रिश्वत की मांग की गई थी। एबीसी की ओर से किए गए सत्यापन में आरोप सही मिले। इसके बाद टीम ने विद्युत कनेक्शन के लिए आवेदन कर्ता के माध्यम…
रांची: झारखंड में मांडर विधानसभा उपचुनाव के लिए पूर्व मंत्री बंधु तिर्की की बड़ी बेटी शिल्पी नेहा तिर्की 2 जून को कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल करेंगी। इस आशय की जानकारी खुद प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने दी। हालांकि पार्टी की ओर से अब तक उम्मीदवार के नाम की औपचारिक घोषणा नहीं की गयी है, लेकिन दावा किया जा रहा है कि केंद्रीय नेतृत्व ने इस पर सहमति प्रदान कर दी है। पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने बेटी को उम्मीदवार बनाये जाने के आग्रह के साथ दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी मुलाकात…
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबियों द्वारा शेल कंपनियों में निवेश के मामले में झारखंड हाईकोर्ट में सभी पक्षों की ओर से बुधवार को बहस पूरी हो गई है। अदालत ने इस मामले में आदेश पारित करने के लिए 3 जून की तिथि निर्धारित की है। याचिका की वैधता पर अदालत ने फैसला सुरक्षित रखा है। इस दौरान अदालत ने सिर्फ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उनके भाई बसंत सोरेन और उनके करीबियों की शेल कंपनियों में निवेश के मामले में याचिका की वैधता पर सुनवाई की है। अदालत में लीज आवंटन और मनरेगा घोटाला से संबंधित मामले में फिलहाल अभी कोई सुनवाई…
