Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
रांची: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आज घोषित यूपीएससी 2021 के परिणाम में झारखंड ने भी परचम लहराया है। झारखंड की श्रुति को 25वां रैंक मिला है। श्रुति बीएचयू आईआईटी से 2019 में कंप्यूटर साइंस से पास करने के बाद एक वर्ष नौकरी की। फिर स्वयं से तैयारी कर यूपीएससी में सफलता हासिल की है। उसके पिता आनंद कुमार अधिवक्ता है और मां समाज कल्याण पदाधिकारी है। उसकी प्रारंभिक शिक्षा लोयला स्कूल रांची में हुई और फिर जमशेदपुर में साइंस टॉपर रही। 12वीं में डीपीएस आरके पुरम दिल्ली से की है। गिरिडीह के रहने वाले रवि कुमार ने सिविल…
बिहार के राजनीतिक गलियारे से बड़ी खबर आ रही है जहां राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के साले और पूर्व विधायक साधु यादव को पटना के एमपीएमएलए कोर्ट ने तीन साल के कैद की सजा सुनाई है. साधु यादव की लालू यादव और राबड़ी देवी के राज में बड़ी धाक हुआ करती थी. बता दें की लालू प्रसाद के छोटे बेटे तेजस्वी यादव की शादी के बाद उनके मामा साधु यादव खुलकर बगावत पर उतर गए थे. उन्होंने तो तेजस्वी के पटना आने पर जूतों की माला से स्वागत करने की बात तक कह दी थी. इसी बात से भड़क…
कर्नाटक में भारतीय किसान यूनियन (BKU) के नेता राकेश टिकैत पर एक शख्स ने काली स्याही फेंक दी। घटना बेंगलुरु प्रेस क्लब की है, जहां टिकैत प्रेस कॉन्फ्रेस करने पहुंचे थे। वाकये के बाद टिकैत समर्थकों ने स्याही फेंकने वाले शख्स को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना के समय टिकैत के सहयोगी नेता युद्धवीर सिंह भी मौजूद थे। इस मामले में बेंगलुरु पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। इधर, अपने ऊपर फेंकी गई स्याही के बाद टिकैत ने कहा कि ये जिम्मेदारी यहां की पुलिस की है। पुलिस ने यहां सुरक्षा का इंतजाम…
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आज 30 मई को यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2021 के फाइनल रिजल्ट की घोषणा कर दी है. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट – upsc.gov.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. यूपीएससी के अनुसार कम से कम 685 उम्मीदवारों ने प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण की है. 685 कैंडिडेट्स का सिलेक्शन, 80 का रिजल्ट प्रोविजनल संघ लोक सेवा आयोग की रिजल्ट लिस्ट के मुताबिक, 685 कैंडिडेट्स ने परीक्षा पास की है। इनमें से 180 IAS, 37 IFS और 200 IPS के लिए पास हुए हैं। सिविल सेवा परीक्षा पास करने वाले कैंडिडेट्स का सिलेक्शन UPSC ने तीन राउंड- प्रीलिम्स…
रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने राज्यसभा उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी. महुआ माजी को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया गया है. आपको बता दें कि भाजपा ने आदित्य साहू को राज्यसभा उम्मीदवार घोषित किया है.
रांची: रांची के जमीन कारोबारी कमल भूषण की अपराधियों ने हत्या कर दी है. बताया जा रहा है कि अपराधियों ने श्री भूषण को चार गोली मारी जिसमें से एक गोली उमके सिर में लगी और बाकी तीन शरीर के अन्य हिस्सों में लगी. इसके बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स ले जाया गया है. बता दें कि बीते 23 फरवरी 2022 को नामकुम थाना क्षेत्र के सदाबहार चौक के पास कमल भूषण की बेटी यामिनी कुमारी और उसका पति राहुल कुजूर फॉर्च्यूनर कार में सवार…
SSP संजीव कुमार ने धनबाद को अशांत करने का प्रयास करने वाले अमन सिंह गिरोह का कमर तोड़ने के बाद मानो अब प्रिंस एंड कंपनी पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में रविवार को आज वासेपुर के गैंगस्टर प्रिंस खान के घर कुर्की जब्ती की गई. धनबाद पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर प्रिंस खान के घर की तलाशी. पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय वन) अमर कुमार पांडे और बैंक मोड़ थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर पी के सिंह के नेतृत्व में आज प्रिंस खान के घर की कुर्की जब्ती हुई. पुलिस ने दरवाजा, खिड़की उखाड़ा ही साथ 7 फ्रीज,…
हजारीबाग जिले के इचाक थाना क्षेत्र के बरियठ पेट्रोल पंप के पास रांची-पटना मार्ग पर सड़क दुर्घटना में छोटकी कारीमाटी गांव निवासी परमेश्वर मेहता उर्फ बाबू (42 वर्ष) एवं उसकी पत्नी उर्मिला देवी (35 वर्ष) की मौत हो गई. दोनों पति-पत्नी अपनी मोटरसाइकिल से इचाक मोड़ के एक निजी अस्पताल में बड़ी बेटी को खाना पहुंचाने जा रहे थे. बरियठ गांव के पास सर्विस रोड से जैसे ही एनएच सड़क पर मोटरसाइकल चढ़ी, वैसे ही बरही की ओर से तेज रफ्तार से आ रही स्कार्पियो (jh02 ए एफ 3646) ने मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया. स्कॉर्पियो को कब्जे…
पंजाब: हमेशा विवादों में रहने वाले पंजाबी गायक सिद्धू मूसे वाला की गोली लगने से मौत हो गई है. बताया जा रहा कि सिद्धू मूसे वाला पर पंजाब के मानसा में फायरिंग की गई थी. मूसे वाला पर फायरिंग अज्ञात हमलावरों की तरफ से की गई है. घटना के बाद सिद्धू मूसे वाला को मानसा के अस्पताल में ले जाया गया जहां पर उनका इलाज चल रहा है. घटना में सिद्धू मूसे वाला के साथ तीन लोग अन्य घायल हुए हैं जिन्हें भी अस्पताल में दाखिल कराया गया है. बताया जा रहा है कि सिद्धू मूसेवाला समेत 424 लोगों की…
लद्दाख के तुरटुक में शुक्रवार को सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. दुर्घटना में सेना के 7 जवानों की मौत हो गई थी. इस दुर्घटना में हजारीबाग के रहने वाले सेना के जवान संदीप कुमार पाल भी शहीद हो गए थे. आज रविवार को शहीद का पार्थिव शव रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पहुंच गया है. जहां झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस मंत्री चंपई सोरेन और सेना के अधिकारियों ने शहीद को सलामी दी है. पार्थिव शरीर पहुंचा गांव दुर्घटना के बाद रविवार की सुबह शहीद का पार्थिव शरीर उसके गांव हजारीबाग ले जाया गया. जहा पर शहीद…
