Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
लोहरदगा जिले के कुडू थाना क्षेत्र के फुलसुरी कोठी टोला गांव में सोमवार की रात पत्नी ने लाठी से पीटकर पति विक्रम सिंह की हत्या कर दी। कुडू थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पत्नी भवानी देवी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जाता है कि फुलसुरी कोठीटोला गांव निवासी अशोक सिंह के एकलौता पुत्र विक्रम सिंह (40 वर्ष) का विवाह 20 वर्ष पहले रांची के मनातू गांव निवासी भवानी देवी से हुआ था। शादी के बाद दोनों से ग्रामीण बताते हैं कि भवानी देवी हमेशा मायके में ही…
बिहार में जहरीली शराब से 8 लोगों की मौत हो गई है। गया 3 लोगों की मौत हुई है। 7 लोगों की हालत गंभीर है। सभी का इलाज जारी है। वहीं, औरंगाबाद में शराब पीने के बाद 5 लोगों की मौत हुई है। एक का इलाज जारी है। परिवार का कहना है कि सभी ने सोमवार शाम एक साथ शराब पी थी। इसके बाद सभी की तबीयत बिगड़ने लगी। पेट दर्द, उल्टी-दस्त के बाद अस्पताल ले गए, लेकिन इलाज के दौरान मौत हो गई। औरंगाबाद में भी मंगलवार को 5 लोगों की संदिग्ध मौत हो गई। एक गंभीर है। परिजनों…
पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे डॉ. विजय सिंगला को कैबिनेट से बर्खास्त कर दिया गया है। CM मान ने कहा कि सिंगला स्वास्थ्य विभाग में हर काम और टेंडर के बदले 1% कमीशन मांग रहे थे। बर्खास्तगी के बाद पंजाब पुलिस के एंटी करप्शन विंग ने सिंगला के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें मोहाली के फेज 8 पुलिस थाने में रखा गया है, जहां सीनियर अफसर उनसे पूछताछ कर रहे हैं। खास बात यह है कि पंजाब का स्वास्थ्य मंत्री रहते हुए विजय सिंगला ने 28 मार्च को…
श्रृंगार गौरी-ज्ञानवापी प्रकरण में जिला जज की अदालत ने मंगलवार को ज्ञानवापी मस्जिद मामले में 26 मई की तारीख दी है. इस दिन से ही वाद की पोषणीयता पर भी सुनवाई शुरू होगी. इसी बीच विश्व वैदिक सनातन संघ की अंतरराष्ट्रीय महामंत्री किरन सिंह ने सिविल जज सीनियर डिवीजन के यहां एक याचिका दायर करते हुए मुस्लिम पक्ष के ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में प्रवेश प्रतिबंधित करने की मांग की है. इसमें प्रमुख तीन बिंदुओं को शामिल किया गया है. इसके अंतर्गत ज्ञानवापी मस्जिद से मुस्लिमों का प्रवेश वर्जित करने की बात रखी गई है. वाद स्वीकृत करते हुए इस मामले…
एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में भारत का सामना पाकिस्तान से हुआ और मैच 1-1 के बराबरी पर खत्म हुआ। मैच के आखिरी 70 सेकेंड में पाकिस्तान ने शानदार खेल दिखाते हुए गोल दाग दिया। कार्ति सेल्वम ने दागा भारत के लिए एकमात्र पहले क्वार्टर में पाकिस्तान ने 2 पेनाल्टी कॉर्नर गंवा दिए। वहीं, टीम इंडिया ने पहले 2 पेनाल्टी कॉर्नर गंवाए, लेकिन तीसरे पेनाल्टी कॉर्नर में कार्ति सेल्वम ने शानदार खेल दिखाते हुए 9वें मिनट में पहला गोल दाग दिया।
रांची: 17 से 28 मई तक कोविलपत्ती तमिलनाडु में आयोजित 12वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय जूनियर पुरुष हॉकी चौंपियनशिप में आज हॉकी झारखंड ने अपने तीसरे मैच में छत्तीसगढ़ हॉकी को 6-2 गोल से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। 2022 में हॉकी झारखंड की छठी टीम है जो इस वर्ष क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है। इससे पूर्व सब जूनियर महिला एवम पुरुष टीम फाइनल तक,जूनियर महिला टीम फाइनल तक, सीनियर महिला टीम सेमीफाइनल तक एवं सीनियर पुरुष टीम क्वार्टर फाइनल तक पहुंच चुकी है और 4 टीमों ने पदक भी जीत चुका है। आज खेले गए अंतिम…
रांची: चित्रकार पद्मश्री कृष्ण कन्हाई ने सोमवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन से मुलाकात कर गुरुजी शिबू सोरेन की एक शानदार पेंटिंग भेंट की है। इस पेंटिंग में दिशोम गुरु और झारखंड आंदोलन के नायक रहे शिबू सोरेन केंद्र बिन्दु हैं। उनके साथ हेमंत सोरेन भी नजर आ रहे हैं। यह पेंटिंग दो पीढ़ियों को नेतृत्व करते दर्शाती है। इस विशाल पेंटिंग को जब कृष्ण कन्हाई ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भेंट किया तो वह उत्सुकता से निहारते नजर आए। मुख्यमंत्री ने चित्रकार कृष्ण कन्हाई को इस शानदार पेंटिंग के लिए धन्यवाद दिया। इतना…
धनबाद: निरसा क्षेत्र में रविवार की सुबह इसीएल की राजा कोलियरी आउटसोर्सिंग में अवैध उत्खनन के दौरान चाल धंसने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. वहीं तीन अन्य मलबे में दबने से घायल हो गये. करीब 40 वर्षीय मृतक सांगामहल गांव का रहने वाला था. वहीं तीनों घायल डांगापाड़ा क्षेत्र के रहने वाले बताये जाते हैं. घायलों का गुप्त रूप से बंगाल के एक निजी नर्सिंग होम में इलाज कराया जा रहा है. राजा कोलियरी आउटसोर्सिंग में रविवार तड़के चार बजे 300-400 लोग अवैध खनन कर रहे थे. इसी दौरान ऊपर से मलबा ढहने से चार लोग दब गये.…
पाकुड़ जिले के हिरणपुर थाना की हाजत में रविवार की देर रात चोरी व मारपीट मामले के आरोपी ने फंदे से लटककर जान दे दी। आरोपी ज़िले के धनबाद गांव निवासी मंत्री हांसदा को हिरणपुर थाना पुलिस ने रविवार की देर रात गिरफ्तार किया था। आरोपी के हाजत में जान देने की सूचना मिलते ही ग्रामीण उग्र हो गए। 60-70 की संख्या में लोग थाना पहुंच थाना का घेराव कर लिया। घटना के लिए जिम्मेदार पुलिस अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करने लगे। ग्रामीणों को आक्रोशित देख थाना प्रभारी संतोष कुमार ने ग्रामीणों को काफी देर तक समझाया। ग्रामीणों…
रांची-टाटा रोड पर इंंचाडीह मोड़ के पास सोमवार की सुबह सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई और 12 लोग घायल हो गए है। राजधानी नामक बस कोलकत्ता से रांची आ रही थी। इसी बीच इंंचाडीह के पास तीखे मोड पर अचानक चालक को झपकी आ गई। जिससे बस असंतुलित होकर बीच सड़क पर ही पलट गई। वहीं बस में दबकर एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद घायलों को तमाड़ स्थित स्वास्थ्य केंद्र भेज गया है। वहीं मौके पर तमाड़ थाना की टीम पहुंच गयी है।
