Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
ज्ञानवापी प्रकरण में सुनवाई के दौरान वाराणसी कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए कोर्ट कमिश्नर अजय कुमार मिश्रा को उनके पद से हटा दिया है. उन पर सर्वे के दौरान एक पक्ष की बात करने का आरोप लगा है. साथ ही, उन पर मीडिया में बातों को लीक करने का भी आरोप लगा है. उन पर सर्वे के दौरान जानकारी लीक करने का आरोप लगा है. ये भी कहा गया है कि उनकी तरफ से एक प्राइवेट कैमरामैन रखा गया था जो मीडिया को जानकारी दे रहा था. उनके व्यवहार को गैर जिम्मेदाराना बताया गया है. ज्ञानवापी परिसर के सर्वे…
गढ़वा: भवनाथपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में घटित हुआ है, जहां एक युवती का झाड़फूंक कर इलाज करने का झांसा देकर उसके मौसा ने ही हवस का शिकार बनाया। लगातार मिल रही धमकियों व दुष्कर्म से तंग आकर पीड़िता ने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले को लेकर मृत युवती के पिता ने भवनाथपुर थाना में सोमवार को मामला दर्ज कराया है। प्राथमिकी के लिए दिए आवेदन में मृत युवती के पिता ने भवनाथपुर थाने में अपने साढू भवनाथपुर थाना क्षेत्र के झगड़ाखांड़ गांव निवासी प्रयाग राम के विरुद्ध करवाई की मांग की है। आवेदन…
पूर्ववर्ती बीजेपी सरकार में धुर्वा इलाके में बने नए विधानसभा भवन एवं उच्च न्यायालय भवन के निर्माण में हुई अनियमितताओं की जांच न्यायिक कमीशन से कराई जाएगी। राज्य की हेमंत सरकार ने इस बाबत मंगलवार को फैसला लिया है। तीन मंजिला विधानसभा इमारत का उद्घाटन का उद्घाटन 12 सितंबर, 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। जबकि इसकी नींव पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने 2015 में रखी थी। इससे पहले पिछले साल 2 जुलाई को सीएम सोरेन ने इन दोनों भवनों के निर्माण के दौरान बरती गई वित्तीय अनियमितता की जांच भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) से कराने का निर्देश…
ED की स्पेशल कोर्ट ने निलंबित IAS पूजा सिंघल और सुमन सिंह की रिमांड अवधि चार दिनों के लिए बढ़ा दी है। इससे पहले सोमवार को सिंघल और सुमन कुमार सिंह को प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय से लाकर के ED की स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट से नौ दिनों की रिमांड की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने चार दिनों का रिमांड की इजाजत दी। कोर्ट में ED के अधिवक्ता बीएमपी सिंह ने बताया कि सिंघल और सिंह की रिमांड अवधि सोमवार को समाप्त हो रही है। ED की तरफ से सात मई को चार्टर्ड अकाउंटेंट सुमन को…
नयी दिल्ली: दिव्यांग बच्चे को विमान में नहीं बैठने देने के मामले में इंडिगो फंस गया है. नागर विमानन महानिदेशालय ने इस संबंध में इंडिगो को नोटिस जारी किया है. विमानन कंपनी से 10 दिन में अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया है. प्रथम दृष्टया इंडिगो के कर्मचारी दोषी डीजीसीए ने सोमवार को कहा कि रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट (Birsa Munda Airport) पर 7 मई को एक दिव्यांग बच्चे को विमान में बैठने की अनुमति नहीं देने के मामले में एक तथ्यान्वेषी समिति ने इंडिगो के कर्मचारियों को नियमों का प्रथम दृष्टया उल्लंघन करते पाया है. इसके बाद विमानन कंपनी…
देवघर के सारठ पथरड्डा ओपी थाना क्षेत्र के करैहिया (शाही टोला) निवासी 45 वर्षीय दिलीप सिंह और उसकी पत्नी मुन्नी देवी ने कुएं में कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बीते रविवार की रात्रि में घटी घटना के सम्बंध में ग्रामीणों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच अक्सर आपसी कलह होते रहता था। उसी क्रम में रविवार को घर बनाने का सीमेंट खत्म हो जाने व मजदूरों को पैसा देने को लेकर दोनों के बीच कहा सुनी हुई थी। उसके बाद पत्नी खाना बनाने लगी उसी दौरान दोनों के बीच झंझट इतना बढ़ गया कि पत्नी ने गुस्से में…
रांची: झारखण्ड ने 12वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरूष राष्ट्रीय चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। गोवा में हुए पहले सेमीफाइनल में आज झारखण्ड ने ओडिशा को शूटआउट में तीन-एक से पराजित किया। निर्धारित समय में दोनों टीमें एक-एक की बराबरी पर थीं। इधर, भोपाल में 12वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप में झारखण्ड, हरियाणा और कर्नाटक सेमीफाइनल में पहुंच गये हैं। पहले क्वार्टर फाइनल में झारखण्ड ने महाराष्ट्र को चार के मुकाबले पांच और हरियाणा ने उत्तरप्रदेश को दो के मुकाबले तीन गोल से पराजित किया। कर्नाटक ने पंजाब को पांच-चार से हराकर सेमीफाइनल में जगह…
रांची: राज्य में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में 21 जिलों के 1127 पंचायतों में शांतिपूर्ण तरीके से शनिवार को शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हो गया। राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राधेश्याम प्रसाद ने एनबीटी ऑनलाइन को बताया कि प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार पहले चरण में करीब 68 प्रतिशत से मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किये जाने की संभावना है, हालांकि जिला निर्वाचन पदाधिकारियों से मतदान को लेकर अंतिम रिपोर्ट मिल जाने के बाद ही राज्यभर में पहले चरण में मतदान प्रतिशत का पूरा आधिकारिक आंकड़ा जारी किया जाएगा। राधेश्याम प्रसाद ने बताया कि चतरा, सरायकेला-खरसावां ,…
जमशेदपुर : सीतारामडेरा स्थित न्यू सिविल कोर्ट जमशेदपुर में शनिवार को आयोजित नेशनल लोक अदालत में मामलों के निष्पादन एवं राजस्व वसूली का नया रिकार्ड बना। जिसमें न्यायिक पदाधिकारियों की कूल 13 बेंचों ने 27129 मामलों का निपटारा भी किया और कुल 24 करोड़, 69 लाख, 19 हजार, 337 रुपए की वसूली की गई। वहीं इस वर्ष यह दूसरी बार नेशनल लोक अदालत आयोजित की गई थी। पहली बार 12 मार्च को नेशनल लोक अदालत लगी थी। न्यू सिविल कोर्ट में आयोजित नेशनल लोक अदालत शनिवार की सुबह 10.30 बजे सुनवाई में आए मुवक्किलों तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश…
त्रिस्तरीय झारखंड पंचायत चुनाव के पहले चरण की 9819 सीटों पर शनिवार को राज्य के 21 जिलों में मतदान संपन्न हो गया है। इस चरण में 52 लाख 22 हजार 815 मतदाता शामिल थे। लोकतंत्र के इस महापर्व में 14,079 मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान सुबह सात बजे से शाम तीन बजे तक हुआ। शाम तीन बजे तक मतदान केंद्रों पर कतार में लगे सभी मतदाताओं को मतदान का अवसर प्राप्त हुआ। मतदान बैलेट बाक्स के माध्यम से हुआ। पहले चरण की 9,819 सीटों पर पड़ रहे वोट, 30,221 उम्मीदवारों का तय होगा भाग्य आज हुए मतदान…
