Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
रांची जिले के सुखदेव नगर थाना जिले में अपराधियों ने सिर पर रॉड मारकर एक युवक की हत्या कर दी। मृतक की पहचान चंदन साहू के रूप में की गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक का शव शनिवार की सुबह मधुकम के खजुरिया मैदान से बरामद हुआ। मृतक मधुकम इलाके के साईं विहार कॉलोनी का निवासी था और वहां उसकी सीमेंट की दुकान थी। हत्या के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है। सुखदेव नगर थाना की टीम मौके पर पहुंचकर घटना की जांच कर रही है।
एमजीएम थाना क्षेत्र के कालझोर गांव में 38 साल की एक महिला मालती सिंह की शनिवार को तड़के हत्या कर दी गई। महिला का शव उसके घर के सामने मिला है। महिला के गले में चाकू से कई वार किए गए हैं। इसके अलावा उंगली भी काट ली गई है। महिला की बेटियों को सुबह घटना की जानकारी तब हुई जब महिला को दूसरे कमरे में अचेत अवस्था में देखा। ग्रामीण जुटे और घटना की सूचना पुलिस को दी गई। बस्ती के लोगों और परिजनों ने मिलकर शव को घर में लाकर आंगन में चारपाई पर रखा। घटना की जानकारी…
गुमला जिला अंतर्गत बिशुनपुर प्रखंड के नेतरहाट मुड़ी माटी घाटी में मारुति और बोलेरो के बीच सीधी भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गयी. वहीं, महिला सहित तीन लोग घायल हो गये. सभी घायलों को स्थानीय लोगों के सहयोग से सीएचसी, बिशुनपुर में भरती कराया गया. तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बिशुनपुर लाया गया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के उपरांत बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, गुमला रेफर कर दिया. दूसरी ओर, पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेज दिया है. इस सड़क दुर्घटना में बिशुनपुर प्रखंड के सुदामा मुंडा…
रांची में नाबालिग लड़की को अगवा कर दुष्कर्म करने के आरोप में पांच युवकों को गिरफ्तार किया गया है। लड़की ने पुलिस को बताया कि इन लोगों ने 11 मई की रात को धुर्वा के रिंग रोड से उसे जबरदस्ती अपनी कार में बिठाया था। रांची पुलिस ने इस मामले में शुक्रवार को सभी आरोपितों को धर दबोचा। राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र में एक लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। घटना में शामिल पांच युवकों ने एक छात्रा को अगवा कर उसके साथ सामुहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांचों…
जम्मू-कश्मीर के कटरा में एक बड़ी दुर्घटना हुई है, जहां श्रद्धालुओं को लेकर कटरा से जम्मू जा रही बस में आग लगने से 22 लोग बुरी तरह झुलस गये जबकि चार की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार दुर्घटना कटरा से डेढ़ किलोमीटर दूर हुई. बस के इंजन में लगी आग जानकारी के अनुसार बस में आग उसके इंजन की ओर से ही लगी और फिर उसने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे 22 लोग बुरी तरह झुलस गये और चार की मौत हो गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार बस का नंबर JK14/1831 है. जानकारी के अनुसार…
पंचायत चुनाव के पहले चरण में राजधानी रांची जिले के 4 प्रखंडों में मतदान 14 मई को होना है। उन चार प्रखंडों में मुखिया, वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्य एवं जिला परिषद सदस्य के पद के लिए मतदान होगा। राज्य चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार उन पदों के लिए 888 प्रत्याशी मैदान में हैं। पहले चरण में रांची जिले के तमाड़, बुंडू, सोनहातू और राहे के कुल 57 पंचायत में चुनाव होना है। प्रथम चरण के चुनाव को लेकर हुई तैयारी प्रथम चरण के चुनाव को लेकर तमाड़, बुंडू, सोनहातू और राहे के 57 पंचायतों के 648 मतदान केंद्रों…
झारखंड के प्रसिद्ध सरकारी अस्पताल रिम्स (RIMS) में इलाज की दयनीय स्थिति को लेकर स्वत: संज्ञान से दर्ज जनहित याचिकाओं पर झारखंड हाईकोर्ट में आज शुक्रवार को सुनवाई हुई. झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन व जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की खंडपीठ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई कर रिम्स की कार्यशैली पर नाराजगी जतायी. खंडपीठ ने रिम्स की ओर से दायर रिव्यू पिटीशन को खारिज करते हुए 50,000 रुपये का जुर्माना लगाया. रिम्स निदेशक को शो कॉज किया. इसके साथ ही अदालत ने पूछा कि क्यों नहीं आपके खिलाफ अवमानना की प्रक्रिया शुरू की जाए. रिम्स…
पश्चिम सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर में सनसनीखेज मामला सामने आया है। इंदकाटा गांव में एक पिता ने अपने दो बच्चों की बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद गला दबाकर दोनों की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में मातम छा गया है। परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची चक्रधरपुर पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अब तक की जांच में पता चला है कि घटना पारिवारिक…
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो दुमका की टीम ने बुधवार को गोड्डा में छापेमारी करते हुए श्रम अधीक्षक कार्यालय में पदस्थापित लिपिक सोनू मरांडी को गिरफ्तार किया है। लिपिक पर लेबर लाइसेंस निर्गत करने के बदले 5000 रुपये रिश्वत मांगने का आरोप है। बिहार के बांका जिले के रहने वाले राजीव कुमार रंजन की ओर से इस मामले में शिकायत दर्ज कराई गई। प्रारंभिक जांच में आरोप की पुष्टि होने के बाद टीम की ओर से कार्रवाई की गई। शिकायतकर्ता राजीव रंजन अडानी पावर लिमिटेड में एरिया इंचार्ज के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने श्रम अधीक्षक कार्यालय गोड्डा में लेबर लाइसेंस के…
निर्वाचन आयोग (EC) ने माइंस लीज प्रकरण में CM हेमंत सरेन को स्पष्टीकरण देने का समय बढ़ा दिया है। अब मुख्यमंत्री 20 मई तक EC को जवाब दे सकते हैं। सीएम ने सोमवार को EC को भेजे गए पत्र में एक महीने का समय मांगते हुए कहा था कि उनकी मां बीमार हैं। वह अभी हैदराबाद में भर्ती हैं। वे भी पिछले दिनों अस्पताल में ही थे। उन्हें फिर से हैदराबाद जाना होगा। ऐसे में मानवीय आधार पर राहत देते हुए एक महीने का समय दिया जाए। इस आग्रह के बाद निर्वाचन आयोग ने उन्हें 10 दिनों की मोहलत दी…
