Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
आसनी चक्रवाती तूफान का असर बंगाल की खाड़ी में दिखना शुरू हो गया है. मौसम विभाग के अनुसार ओडिशा, बंगाल और आंध्र प्रदेश में तूफानी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. साथ ही 10 मई को 125 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का भी पूर्वानुमान किया गया है. इस दौरान तेज बारिश की भी संभावना है। तूफान का असर ओडिशा के साथ साथ बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, आंध्र प्रदेश समेत कई राज्यों में देखने को मिल सकता है। इन राज्यों में भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. झारखंड के पूर्वी सिंहभूम, सिमडेगा,…
धनबाद : पुटकी थाना में पदस्थापित एएसआई उपेंद्र यादव, सुमन कुमार सिंह ,थाना प्रभारी सरोज कुमार सिंह , बिट्टू महतो, लक्ष्मण महतो शंकर महतो, विशेश्वर महतो ,अरुण तूरी ,नागेंद्र शुक्ला ,दीपक सिंह चौधरी, अजय बाऊरी, अमरेंदर चौधरी, जी पी सिंह ,बी एन झा समेत 14 व्यक्ति के विरुद्ध कुसुंडा निवासी चिंताराम महतो ने गाली गलौज मारपीट और रंगदारी का मुकदमा दायर किया है । शिकायत वाद के मुताबिक शिकायतकर्ता बीसीसीएल के प्रोजेक्ट में फोरमैन के पद पर काम करता है। 6अप्रैल 2022 के 12:00 बजे दिन में शिकायतकर्ता अपनी जमीन पर नींव डालने का काम कर रहा था कि उसी वक्त…
गुमला जिले के डुमरी थाना क्षेत्र में 7 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप 30 वर्षीय व्यक्ति पर लगा है। पीड़ित के पिता की ओर से मामले में एफआइआर दर्ज कराई गई है। इसके आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी की पहचान विकाश टोप्पो पिता स्वा, लोरेंस टोप्पो ग्राम केडेंग तेतरटोली,थाना चैनपुर के रूप में की गई है। पीड़ित के पिता की ओर से बताया गया कि 7 अप्रैल की शाम 4 बजे वह अपने एक और साथी के साथ नए घर से पुराने घर जा…
झारखंड कैडर के 1990 बैच के आइपीएस अधिकारी अनुराग गुप्ता को राज्य सरकार ने 26 महीने के बाद निलंबन मुक्त कर दिया है। उन्हें राज्य सरकार ने 14 फरवरी 2020 को निलंबित किया था। उनपर राज्यसभा चुनाव में एक पार्टी विशेष के पक्ष में वोट देने के लिए बड़कागांव की तत्कालीन विधायक को धमकाने का आरोप था। उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी चली थी, जिसमें उन्हें क्लीनचिट मिल गई थी।गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार निलंबन अवधि के संबंध में उनके विरुद्ध संचालित विभागीय कार्रवाई के फलाफल के…
इंडिगो ने दिव्यांग बच्चे को फ्लाइट में जाने से रोका, उड्डयन मंत्री ने ट्विटर पर इंडिगो को दी चेतावनी
दिव्यांग बच्चे को इंडिगो एयरलाइंस में जाने से रोकने के मामले में उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है. सोमवार को रांची हवाई अड्डे पर इंडिगो एयरलाइंस की एक उड़ान में परिवार के साथ आये नि:शक्त बच्चे को विमान में सवार होने से रोक दिया. इसके बाद यात्री ने मामले को सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जिससे बड़े पैमाने पर लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया. सिंधिया ने इंडिगो प्रबंधन को दी चेतावनी उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्विटर पर लिखा, “इस तरह के व्यवहार के प्रति जीरो टॉलरेंस है. किसी भी इंसान को ऐसा नहीं करना चाहिए.…
अरवल. किंजर थाना क्षेत्र के नगवां गांव के बधार के आहर से सोमवार को 18 वर्षीय युवती का सिर कटा और अधजला शव पुलिस ने बरामद किया है. बाद में वहां से एक किलोमीटर दूर एक झोले में रखा अधजला सिर भी बरामद कर लिया गया. देर शाम तक युवती की पहचान नहीं हो पायी थी. अधजली और सिर कटी लाश पर पड़ी नजर बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह जब गांव के लोग बधार की ओर टहलने गये हुए थे, तो उन्हें एक अधजली और सिर कटी लाश पर नजर पड़ी. ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को इसकी…
भारतीय जनता पार्टी के बूथ अध्यक्ष रतनू महतो की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घर में सोते वक्त उन्हें गोली मारी गई। इलाज के लिए रिम्स ले जाने के दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गई. पार्टी ने हत्या की निंदा की। दोषियों को 24 घंटे में गिरफ्तार करने की मांग की है. पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है. जानकारी के मुताबिक मृतक रतनू महतो भाजपा संगठन में चटकपुर बूथ अध्यक्ष था. रविवार की रात वह घर के बरामदे में अपने नाती के साथ सोया हुआ था. पास में ही उनका बेटा मच्छरदानी लगाकर…
झारखंड में मौसम का मिजाज बदला-बदला सा है. पारा पहले से गिरा हुआ है. इससे भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि 13 मई तक झारखंड के विभिन्न इलाकों में बारिश की संभावना है. इस दौरान मेघ गर्जन भी हो सकता है. 11 मई को राज्य के दक्षिण, पूर्वी-मध्य एवं उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की गयी है. इस दौरान हवा की गति 30 से 40 किमी प्रति घंटे हो सकती है. 13 मई तक होगी बारिश मौसम विभाग का पूर्वानुमान…
बिहार से अभी बड़ी खबर आ रही है जहां बिहार प्रशासनिक सेवा (BPSC) की प्रारंभिक परीक्षा का पेपर लीक हो गया है. दरअसल रविवार को बिहार में बीपीएससी की 67वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा हो रही है. इसी दौरान राज्य के कई जिलों के परीक्षा केंद्रों से प्रश्न पत्र लीक होने की खबर सामने आई है. परीक्षा शुरू होने से पहले ही कई जगह सोशल मीडिया पर BPSC का प्रश्न पत्र वायरल होने लगा. अभ्यर्थियों ने किया हंगामा परीक्षा समाप्त होने के बाद वायरल प्रश्न पत्र से परीक्षा में आये सवालों को मिलाया गया तो वायरल प्रश्न पत्र मैच कर गया.…
इलाहाबाद हाइकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ के समक्ष ताजमहल के 22 बंद कमरों की ASI से जांच कराने की याचिका दायर की गई है. एक याचिका दायर कर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई/ASI) को ताजमहल परिसर के अंदर 22 कमरों के दरवाजे खोलने का निर्देश देने की मांग की गई है. इसका मकसद यह बताया गया है कि ‘ताजमहल के इतिहास’ से संबंधित कथित विवाद को आसानी से सुलझाया जा सके. यह याचिका अयोध्या में बीजेपी के मीडिया प्रभारी ने दाखिल की है. 22 कमरों का क्या है रहस्य? जानकारों के मुताबिक, भवन की चार मंजिला इमारत संगमरमर की बनी हुई है.…
