Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूमगढ़ में सनसनीखेज मामला सामने आया है। धालभूमगढ़ रेलवे स्टेशन तथा कोकपाड़ा रेलवे स्टेशन के बीच चोयरा गांव के समीप रविवार सुबह धालभूमगढ़ पुलिस ने ट्रेन लाइन पर पड़ी युवक और युवती की लाश बरामद की है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। युवक का पहचान चारचक्का गांव निवासी लखन सोरेन(20) तथा युवती का पहचान उलदा गांव के सलमा कीस्कू( 17) के रूप में हुई है। सलमा कीस्कू प्लस टू उच्च विद्यालय नरसिंहगढ़ की कक्षा नौवीं की छात्रा थी। वह शुक्रवार सुबह छह बजे परीक्षा देने के लिए घर से स्कूल…
हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब विधानसभा भवन के बाहर मुख्य द्वार और चारदीवारी पर खालिस्तानी झंडे बंधे नजर आये. इन झंडों पर खालिस्तान लिखा हुआ था. मामला सामने आने के बाद पुलिस ने फौरन इन झंडों को मौके पर जाकर उतार दिया. पुलिस ने बताया कि यहां के स्थानीय लोगों ने अहले सुबह विधानसभा के मेन गेट पर काले झंडे लगने की सूचना दी थी. इस विधानसभा परिसर में सिर्फ शीतकालीन सत्र की बैठकें होती हैं. इस मामले की जांच एसआईटी को दे दी गई है. एसआईटी को निर्देश दिए गए हैं कि…
झारखंड के रामगढ़ जिले के बोकारो मुख्य मार्ग के मुरुबंदा गांव के पास रविवार की सुबह तालाब में नहाने के दौरान डूबने से इंजीनियरिंग कालेज के तीन छात्रों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार तीनों छात्र गर्मी से राहत पाने के लिए तालाब में नहाने के लिए उतरे थे। तीनों छात्रों को तैरना नहीं आता था। इस वजह से तीनों छात्र तालाब में डूब गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची रजरप्पा थाना पुलिस ने लोगों की मदद से शवों को तालाब से बाहर निकाला। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल रामगढ़ भेज दिया है। इधर, तीन छात्रों…
रांची के कांके इलाके के सुकुरहुटू गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। इस गांव में एक सनकी पति ने आधी रात को अपनी पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी। धारदार हथियार से सिर को धड़ से पूरी तरह अलग कर दिया। मृतका का नाम जुलेखा खातून (40 वर्ष) है, जबकि आरोपित पति का नाम मिनहाज मंसूरी है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित पति ने अपने परिवार के भाई को इसकी जानकारी दी। लेकिन परिवार वालों ने उनकी बातों को गंभीरता पूर्वक नहीं ली, सभी ने मजाक समझा। चूंकि आरोपित पति हमेशा नशे…
धनबाद रेल मंडल के कोडरमा-गोमो रेलखंड पर शुक्रवार की मध्य रात्रि मालगाड़ी के इंजन से एक हाथी की टक्कर हो गई. इस कारण हाथी की मौत हो गयी. इससे अप तथा डाउन लाइन पर घंटों ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा. कई ट्रेनों को मार्ग परिवर्तित कर चलाया गया. काफी मशक्कत के बाद हाथी का शव पटरी से हटाया गया. इसके बाद परिचालन सामान्य हुआ. कई घंटे परिचालन बाधित जानकारी के अनुसार कोडरमा से गोमो की ओर आ रही एक मालगाड़ी की चपेट में हाथी आ गया. इससे घटनास्थल पर ही हाथी की मौत हो गयी. घटनास्थल गडैया बिहार हॉल्ट तथा…
जमशेदपुर: अपर जिला व सत्र न्यायाधीश संजय कुमार उपाध्याय की अदालत ने शनिवार को दसवीं की छात्रा को खुदकुशी के लिए उत्प्रेरित किए जाने और प्रोटेक्शन आफ चिल्ड्रेन फ्राम सेक्सुअल अफेंसेस (पोक्सो एक्ट) मामले में दोषी ट्यूशन शिक्षक कुलदीप कुमार महतो को 14 साल कारावास और 15 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई। अभियोजन पक्ष की ओर से लोक अभियोजक ओम कुमार पैरवी कर रहे थे। दोषी के विरुद्ध घाटशिला अनुमंडल के गालूडीह थाना में खुदकुशी के लिए उत्प्रेरित किए जाने और पोक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मानसिक रूप से परेशानी थी छात्रा घटना दिसंबर 2018 की…
झारखंड स्थित जमेशदपुर में टाटा स्टील प्लांट के भीतर जोरदार धमाका हुआ है. धमाके के बाद पूरे इलाके में भगदड़ मच गई है और अफरातफरी का माहौल है. प्लांट में आग लगने और गैस रिसाव होने के बाद कर्मचारियों को तत्काल सुरक्षित बाहर निकाला गया. आग इतनी तेज थी कि बुझाने के लिए और आग पर काबू पाने के लिए दमकल की गाड़ियों को बुलाना पड़ा. यह घटना सुबह दस बजकर 20 मिनट की बताई जा रही है. घटना आईएमएमएम कोक प्लांट के बैटरी नंबर 6 और 7 में हुई. इस घटना में दो कर्मचारी घायल हो गए हैं. घायल…
अवैध खनन मामले में झारखंड की वरिष्ठ आइएएस अधिकारी पूजा सिंघल व उनसे जुड़े व्यक्तियों के 20 ठिकानों पर शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने एक साथ छापेमारी शुरू कर दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ये ठिकाने झारखंड के रांची, खूंटी, राजस्थान के जयपुर, हरियाणा के फरीदाबाद व गुरुग्राम, पश्चिम बंगाल के कोलकाता, बिहार के मुजफ्फरपुर व दिल्ली एनसीआर में हैं। अभी मिली जानकारी के अनुसार पूजा सिंघल के आवास से भारी मात्रा में नकदी(करीब 25 करोड़) बरामद होने की सूचना है। जानकारी ये भी है कि बरामद नकदी की…
रांची: झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे रांची दौरे पर रहे एयरपोर्ट पर उतरते ही मीडिया से मुखातिब हुए उन्होंने मुख्यमंत्री को निर्वाचन आयोग द्वारा भेजे गए नोटिस पर कहा नोटिस कानूनी प्रकिर्या है पूछताछ है कानून अपना काम कर रही है मुझे विश्वास है जो भी निर्णय हो स्वीकार होगा इससे गठबंधन या सरकार को किसी तरह का खतरा नहीं है यह भ्रामक प्रचार किया जा रहा है देश में जहां जहां गैर भाजपाई सरकार है वहां मुहिम चली हुई है कि लोकतांत्रिक तरीके से चुनकर आए सरकार तो कैसे अस्थिर किया जाए यदि वह गरीब आदिवासियों के लिए काम…
झारखंड में हो रहे पंचायत चुनाव में अब कोई बाधा नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने पंचायत चुनाव में OBC आरक्षण की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया। सुनवाई के दौरान झारखंड सरकार की ओर से कहा गया कि पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है। कई जगहों पर नामांकन भी दाखिल कर दिया गया है। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जितना जल्दी हो, पंचायत चुनाव कराया। कोई भी पद खाली नहीं रखा जा सकता है। अदालत पंचायत चुनाव में कोई हस्तक्षेप नहीं करेगी। इसके बाद अदालत ने आजसू के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी की याचिका को…
